Ex-MLC KANTI SINGH

Ex-MLC KANTI SINGH

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ex-MLC KANTI SINGH, VIP Road, Neher Chauraha, Sainik Nagar, Telibagh, Lucknow.

प्रत्याशी - सदस्य विधान परिषद
लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2026
राष्ट्रीय सचिव - समाजवादी महिला सभा पूर्व सदस्य विधान परिषद
मुख्य प्रशासिका लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एण्ड कॉलेजेज़

02/06/2026

विभिन्न स्थानों पर पहुँचकर क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट की, उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं पर चर्चा की।
आपका प्रेम, विश्वास और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है।

Photos from Ex-MLC KANTI SINGH's post 01/06/2026

आज आयोजित संगठनात्मक बैठक में सम्मानित सांसद डॉ. एस. पी. सिंह पटेल जी, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। क्षेत्र के विकास, जनहित के मुद्दों और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

आप सभी के सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद के साथ जनसेवा के इस संकल्प को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।

01/06/2026

सतत जनसंपर्क, निरंतर संवाद और विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता।

स्नातक हितों की आवाज़ को और मजबूत बनाने के लिए जन-जन का समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त कर रही हूँ। आपका विश्वास ही मेरी ताकत है।

Photos from Ex-MLC KANTI SINGH's post 31/05/2026

आज जनपद प्रतापगढ़ की विधानसभा पट्टी क्षेत्र स्थित काका पब्लिक स्कूल में लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन चुनाव-2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का सफल आयोजन जिला उपाध्यक्ष आदरणीय श्री पप्पू यादव जी एवं विधानसभा उपाध्यक्ष आदरणीय श्री प्रेम पटेल जी द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से हमारे लोकप्रिय सांसद डॉ. एस.पी. सिंह पटेल जी एवं जनप्रिय विधायक श्री राम सिंह पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही समाजवादी पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सहभागिता कर आगामी चुनाव की रणनीति एवं संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की।

Photos from Ex-MLC KANTI SINGH's post 31/05/2026

आज अपने संसदीय क्षेत्र प्रतापगढ़ की विधानसभा 249 पट्टी के विकासखंड देवसरा अंतर्गत सदहा में लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन चुनाव-2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में हमारे यशस्वी सांसद आदरणीय डॉ. एस.पी. सिंह पटेल जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में युवाओं की बुलंद आवाज, लोकप्रिय विधायक आदरणीय राम सिंह पटेल जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष पट्टी आदरणीय डॉ. आर.के. वर्मा जी ने की। बैठक में आगामी लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती, शिक्षित मतदाताओं तक समाजवादी विचारधारा को पहुंचाने तथा जन-जन के बीच समाजवादी पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से रखने पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सम्मानित कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के जागरूक साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Photos from Ex-MLC KANTI SINGH's post 30/05/2026

आज नगर कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में माननीय नगर अध्यक्ष श्री फाकिर सिद्दीकी जी के नेतृत्व में सभी विधानसभा अध्यक्षों, माननीय विधायक श्री अरमान खान जी एवं नगर कमेटी के सम्मानित पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
बैठक में लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव-2026 एवं संगठन की मजबूती को लेकर व्यापक चर्चा की गई। आगामी चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा स्नातक मतदाताओं तक समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारों को प्रभावी ढंग से पहुँचाने के संबंध में गहन विचार-विमर्श हुआ।
सभी सम्मानित साथियों के सुझावों एवं मार्गदर्शन से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

Want your business to be the top-listed Government Service in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


VIP Road, Neher Chauraha, Sainik Nagar, Telibagh
Lucknow
226005