25/01/2024
उत्तर प्रदेश दिवस दिनांक 24/जनवरी/2024 के उपलक्ष्य में विभिन्न विभिन्न जनपदों में श्रम विभाग द्वारा कैंप लगाकर श्रमिकों के हितार्थ समस्त कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी श्रमिकों को प्रदान की गयी तथा योजनाओं का हितलाभ वितरण भी किया गया।
20/01/2024
आज दिनांक 20/01/2024 को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर विभिन्न विभिन्न जनपदों में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को प्रमाण पत्र वितरण/हितलाभ वितरण, बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार व अटल आवासीय विद्यालय के प्रवेश संबंधित जानकारी देने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए गए।
24/12/2020
आपदा को देखते हुये 31.03.2021 तक पंजीयन शुल्क, नवीनीकरण शुल्क एवं विलम्ब शुल्क को 01 वर्ष की अवधि के लिये शून्य कर दिया गया है।
07/10/2020
बोर्ड की योजनाओं को जनसामान्य तक पहुँचाने का नूतन प्रयास ।
22/09/2020
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत श्रमिक पंजीयन कराने की सामान्य जानकारी, पात्रता एवं समयावधि !
28/08/2020
विशेष सचिव,श्रम द्वारा बोर्ड ऑफ़िस का औचक निरीक्षण ।
17/07/2020
दिनांक 17/07/2020 को अपर मुख्य सचिव,श्रम /अध्यक्ष,बोर्ड द्वारा विभागीय virtual समीक्षा बैठक की गयी।जिसमें बोर्ड के अधिकारियों तथा कर्मचारियों एवं जनपदीय अधिकारियों को आपदा राहत सहायता योजना के अंतर्गत विशेष स्थितियों में किए गए कार्यों की सराहना की गई।आपदा योजना के अंतर्गत अवशेष भुगतान को शीघ्रता से करने तथा बोर्ड के समस्त कार्यों को ऑनलाइन फ़ीडिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए गए जिसमें विशेष रूप से मा० मन्नू लाल कोरी,राज्यमंत्री,श्रम जी भी उपस्थित रहे ।