09/05/2026
Congratulations to Shri Suvendu Adhikari Ji on taking oath as West Bengal’s Chief Minister. He has made a mark as a leader who has remained deeply connected to the people and understood their aspirations from close quarters. My best wishes to him for a fruitful tenure ahead.
Suvendu Adhikari
09/05/2026
आज पश्चिम बंगाल में मंत्री पद की शपथ लेने वाले समस्त माननीय गण को हृदयतल से बधाई!
पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जन-सेवा को सर्वोपरि मानकर 'सोनार बांग्ला' के गौरव को पुनर्स्थापित करेंगे।
माँ काली की कृपा से आप सभी का कार्यकाल यशस्वी और लोक-कल्याणकारी हो।
वंदे मातरम्!
09/05/2026
आज उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन (बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस) क्लस्टर 2025-26 प्रतियोगिता का शुभारंभ एवं स्मारिका का विमोचन होगा।
यह प्रतियोगिता देशभर से आए पुलिस एवं सुरक्षा बलों के खिलाड़ियों के मध्य समन्वय, सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगी।
सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का अभिनंदन!
UP Police
07/05/2026
देश के सभी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को 'विश्व एथलेटिक्स दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं।
05/05/2026
कर्मठ एवं लोकप्रिय राजनेता, माननीय केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो। आपका जनसेवा का संकल्प नित नए प्रतिमान स्थापित करे।
Manohar Lal
05/05/2026
नमो हनुमते तुभ्यं नमो मारुतसूनवे।
नमः श्रीरामभक्ताय श्यामास्याय च ते नमः॥
ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार 'बड़ा मंगल' की सभी भक्तों एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम के परम भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी से प्रार्थना है कि सभी पर अपनी कृपादृष्टि बनाए रखें। जन-जन के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता का वास हो।
ॐ हनुमते नमः