19/03/2026
ग्राम पंचायत
ग्राम प्रधान व पंचायतों के काम व जिम्मेदारियां। आपके सुझावो का स्वागत है।
ग्राम पंचायत का यह पेज उत्तर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराने वह पूरे उत्तर प्रदेश में शेयर करने के लिए बनाया गया है ग्राम पंचायतों में क्या-क्या कार्य कराए जा सकते हैं ग्राम पंचायतों के क्या अधिकार हैं क्या जिम्मेदारियां हैं वह आप सभी लोग पोस्ट के माध्यम से शेयर कर सकते हैं जिससे कि हमारे नवनिर्वाचित प्रधान उन कार्यों से जानकारी लेकर अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों को उन कार्यों को करा सकें।
19/03/2026
17/03/2026
यूपी पंचायत चुनाव तैयारियां तेज, तारीख पर सस्पेंस! यूपी पंचायत चुनाव पर आरक्षण बना सबसे बड़ा पेंच”
उत्तर प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की तारीख भले ही अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी रफ्तार से चल रही हैं। चुनाव के लिए मतपत्रों की छपाई शुरू हो चुकी है और इन्हें जिलों में भेजा जा रहा है।
इस बार चार पदों के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र तय किए गए हैं—
▪️ ग्राम प्रधान के लिए सफेद
▪️ ग्राम पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी
▪️ क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) के लिए नीला
▪️ जिला पंचायत सदस्य के लिए पीला
रंगों के इस बदलाव से मतदान कर्मियों और वोटर्स दोनों को बड़ी राहत मिलेगी। काउंटिंग के दौरान पर्चों को अलग करना आसान होगा, वहीं मतदाता भी बिना किसी भ्रम के वोट डाल सकेंगे।
प्रदेश में 58 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों में चुनाव होना है, जहां करीब 8 लाख ग्राम पंचायत सदस्य, 75 हजार से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्य और लगभग 3 हजार जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी बरकरार है—क्या चुनाव समय पर होंगे?
दरअसल, पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन में देरी के कारण आरक्षण प्रक्रिया अटकी हुई है। सरकार ने हाईकोर्ट में आयोग गठन का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस प्रगति सामने नहीं आई है।
इधर, कार्यकाल खत्म होने की तारीखें भी नजदीक हैं—
📅 ग्राम प्रधान: 26 मई 2026
📅 जिला पंचायत: 11 जुलाई 2026
📅 क्षेत्र पंचायत: 19 जुलाई 2026
ऐसे में साफ है कि तैयारियां पूरी हैं, लेकिन आरक्षण का पेंच चुनाव की तारीखों पर भारी पड़ता दिख रहा है।
15 अप्रैल को चेक करें।।
#उत्तर_प्रदेश_पंचायत_चुनाव_2026
पंचायत चुनाव 2026 उत्तर प्रदेश
14/03/2026
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव से पहले तेज़ हुई तैयारी मतदाता सूची और आरक्षण प्रक्रिया जारी
21/02/2026
📌 नोट कर लें: 15 अप्रैल को आएगा पंचायतों का अंतिम फैसला!
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी है। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है, ऐसे में प्रशासन शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने में जुटा है।
🔹 क्यों बढ़ी तारीख? - मतदाता सूची के शुद्धिकरण और मैपिंग के काम में समय लगने के कारण।
🔹 आगे क्या होगा? - लिस्ट आने के बाद ही आरक्षण और मतदान की तारीखें तय होंगी।
गाँव की सरकार चुनने के लिए तैयार रहें!
#उत्तर_प्रदेश_पंचायत_चुनाव_2026
15 अप्रैल को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होगा और उसके साथ ही 15 से 20 अप्रैल के बीच में आचार संहिता के साथ में चुनाव की समय सारणी प्रेषित कर दी जाएगी।।
पंचायत चुनाव 2021 में फाइनल वोटर लिस्ट 15 मार्च को प्रकाशित हुई थी व आचार संहिता 27 मार्च को लगने के साथ ही चार चरणों में 15 से 29 अप्रैल तक चुनाव संपन्न हुए थे।।
पंचायत चुनाव 2021 को देखते हुए चुनाव 15 से 20 दिन लेट होने की संभावना है तेज हुई है।।
#२०२६
08/02/2026
🗳️ UP पंचायत चुनाव 2026
बड़ी अपडेट
📢 अधिसूचना कब?
➡️ 25 या 26 मार्च को जारी हो सकती है
🗓️ मतदान कब होगा?
➡️ 10 अप्रैल से 28 अप्रैल तक
🔢 कितने चरणों में चुनाव?
➡️ कुल 14 चरणों में मतदान
🏙️ एक चरण में कितने जिले?
➡️ हर चरण में 18–19 जिले
📝 नामांकन प्रक्रिया
➡️ अप्रैल की शुरुआत से
➡️ नामांकन से मतदान तक 12–13 दिन का अंतर
📊 मतगणना
➡️ सभी जिलों में एक ही दिन मतगणना संभव
⏳ पूरी प्रक्रिया
➡️ 29 अप्रैल तक चुनावी प्रक्रिया पूरी होने की संभावना
03/02/2026
🔔 पंचायत चुनाव उत्तर प्रदेश 2026 – आरक्षण को लेकर बड़ी जानकारी 🔔
📌 पंचायत चुनाव 2026 के आरक्षण को लेकर जो संभावित स्थिति सामने आ रही है, उसके अनुसार निम्न बिंदु अत्यंत महत्वपूर्ण हैं—
👉 जनगणना 2027 के अंत तक पूरी होने की संभावना है, इसलिए
➡️ पंचायत चुनाव 2026 में जनगणना 2011 के आंकड़ों को ही आधार बनाया जाएगा।
👉 पंचायत चुनाव आरक्षण का बेस वर्ष 2015 माना जाएगा।
➡️ 2015 और 2021 के पंचायत चुनावों के आरक्षण को ध्यान में रखते हुए
➡️ चक्रानुक्रम (Rotation System) से आरक्षण तय होने की संभावना अधिक है।
👉 इसका सीधा अर्थ यह है कि—
✔️ जो ग्राम पंचायत / क्षेत्र 2015 या 2021 में आरक्षित रह चुका है,
✔️ वह 2026 में दोबारा आरक्षित होने की संभावना कम है।
👉 महिलाओं के लिए 33% आरक्षण को पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा।
➡️ इसके साथ-साथ SC / ST / OBC वर्गों का आरक्षण भी नियमानुसार पूरा किया जाएगा।
👉 सभी वर्गों का संतुलन बनाकर आरक्षण निर्धारण किए जाने की संभावना है, जिससे
✔️ नए क्षेत्रों और नए चेहरों को अवसर मिल सकता है।
📅 इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए
➡️ पंचायत चुनाव अप्रैल–मई 2026 में कराए जाने की प्रबल संभावना है।
⚠️ संभावित प्रत्याशियों के लिए संदेश:
अब समय है—
✔️ जमीन पर सक्रिय होने का
✔️ जनता से जुड़ने का
✔️ रणनीति और तैयारी मजबूत करने का
📢 जो जागा, वही जीतेगा – पंचायत चुनाव 2026!
(नोट: यह सूचना संभावनाओं व राजनीतिक/प्रशासनिक परिस्थितियों के विश्लेषण पर आधारित है। अंतिम निर्णय राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित किया जाएगा।)
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Lucknow
