10/03/2026
आज सामाजिक अधिकार अभियान के कार्यक्रम का संबोधन 👇🏻
प्रिय साथियों, भाइयों और बहनों,
आज लखनऊ के इस ऐतिहासिक इको गार्डन में हम सब एक महत्वपूर्ण उद्देश्य से एकत्र हुए हैं।
मैं आप सभी का रोज़गार–सामाजिक अधिकार अभियान के इस ध्यानाकर्षण कार्यक्रम में हार्दिक स्वागत करता हूँ।
आज प्रदेश का युवा बेरोज़गारी से जूझ रहा है।
किसान अपनी मेहनत का उचित मूल्य पाने के लिए संघर्ष कर रहा है।
और समाज का एक बड़ा वर्ग अभी भी अपने सामाजिक और आर्थिक अधिकारों के लिए आवाज़ उठा रहा है।
इन्हीं महत्वपूर्ण सवालों को लेकर आज हम सब यहाँ एकत्र हुए हैं, ताकि लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ सरकार और समाज तक पहुंचा सकें।
हमारी मांगें स्पष्ट हैं —
• युवाओं को सम्मानजनक रोजगार मिले
• किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी मिले
• कर्पूरी ठाकुर फ़ार्मूला लागू हो और अति पिछड़ा वर्ग को उनका अधिकार मिले
• माइक्रोफाइनेंस के नाम पर हो रही लूट पर रोक लगे
• कोल समुदाय को जनजाति का दर्जा मिले और वनाधिकार लागू हो
• प्रदेश से पूंजी पलायन रोका जाए
साथियों,
यह आंदोलन किसी टकराव के लिए नहीं है।
यह आंदोलन लोकतंत्र के उस मूल सिद्धांत की याद दिलाने के लिए है कि जनता की आवाज़ ही लोकतंत्र की असली ताकत होती है।
मैं आप सभी साथियों से अनुरोध करता हूँ कि पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन बनाए रखें और अपने मुद्दों को शांतिपूर्ण और मजबूती के साथ रखें।
आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें कि हम रोज़गार, किसान अधिकार और सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।
और अंत में मैं यही कहना चाहूँगा —
✊ संघर्ष से ही अधिकार मिलते हैं।
आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
#किसान_की_आवाज़ #राष्ट्रीय_किसान_मंच #लोकतंत्र_बचाओ #देश_पहले #रोजगार_सामाजिक_अधिकार_अभियान
27/02/2026
✊ रोज़गार–सामाजिक अधिकार अभियान
1️⃣ कर्पूरी ठाकुर फार्मूला लागू हो
ओबीसी में अति पिछड़ा वर्ग को अलग आरक्षण मिले
ओबीसी समाज एक समान नहीं है।
अति पिछड़ा वर्ग आज भी शिक्षा, रोज़गार और सत्ता से वंचित है।
कर्पूरी ठाकुर फार्मूला
ओबीसी के भीतर वास्तविक सामाजिक असमानता को पहचानता है
और अति पिछड़ों को उनका न्यायपूर्ण हिस्सा देता है।
👉 हमारी माँग है कि—
• उत्तर प्रदेश में कर्पूरी ठाकुर फार्मूला तत्काल लागू किया जाए
• ओबीसी के भीतर अति पिछड़ा वर्ग के लिए अलग आरक्षण सुनिश्चित हो
• आरक्षण का लाभ चंद जातियों तक सीमित न रहकर
अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचे
यह माँग किसी के अधिकार छीनने की नहीं,
समान अवसर देने की लड़ाई है।
पंडित शेखर दीक्षित
📍 स्थान: लखनऊ – इको गार्डन
📅 तिथि: 10 | 11 | 12 मार्च 2026
अपने हक़ को बुलंद करने के लिए एक साथ आए 👇🏻
26/02/2026
रोज़गार-सामाजिक अधिकार अभियान के तत्वाधान में
📍 लखनऊ – इको गार्डन
📅 10 | 11 | 12 मार्च 2026
✊ ध्यानाकर्षण कार्यक्रम
👉 मुख्य मुद्दे
• कर्पूरी ठाकुर फार्मूला लागू करके ओबीसी में अति पिछड़ा वर्ग का अलग आरक्षण!
• प्रदेश में खाली सरकारी पदों पर तत्काल भर्ती और युवाओं को सम्मानजनक रोज़गार की गारंटी!
• किसानों को एमएसपी की गारंटी व इंडो–अमेरिका कृषि डील को रद्द करना!
• माइक्रोफाइनेंस से महिलाओं की लूट पर लगाम!
• कोल को जनजाति का दर्जा व वनाधिकार में पट्टा, जनगणना में आदिवासी धर्म कोड!
• प्रदेश से पूंजी पलायन पर रोक!
✊ यह लड़ाई सिर्फ़ मांगों की नहीं,
भविष्य और अधिकारों की है।
आपकी मौजूदगी ज़रूरी है।
पंडित शेखर दीक्षित
राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय किसान मंच
13/02/2026
One black coffee, great conversations with
Akhilendra Pratap Singh, Sandeep Diksh*t और Sutiksh Mishra ☕️✨
Sandeep Diksh*t
12/02/2026
योगेंद्र दादा के सुपुत्र अनुज हेमेन्द्र त्रिपाठी जी के नए जीवन के शुभारंभ के कार्यक्रम में शामिल हुआ ।
महादेव माँ गौरी की कृपा सदा बनी रहे ।
.
07/02/2026
आज की राजनीति ने समाज को खेमों में बाँट दिया है—
कहीं मुसलमान वोट बैंक हैं, कहीं ब्राह्मण।
पर सच्चाई यह है कि दोनों ही सिर्फ इस्तेमाल हो रहे हैं।
राजनीति के तराजू पर आज दोनों का वज़न बराबर है—
न सम्मान, न सुरक्षा, न न्याय।
दोनों जानते हैं कि उन्हें ग़लत रास्ते पर मोड़ा गया है,
लेकिन मजबूरी है—आवाज़ उठाएँ तो अकेले पड़ जाते हैं।
अब वक्त है समझने का—
लड़ाई जाति-धर्म की नहीं,
हक़, सम्मान और इंसाफ़ की है।”**
#सामाजिक_न्याय
#एकता_ही_ताकत
ी_लड़ाई
ीं_संविधान
#देश_पहले
#समान_अधिकार
#घूसखोर_पंडत