14/09/2026
⚠️ जनहित में महत्वपूर्ण सूचना
उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (UP RERA) द्वारा ASGI Properties Pvt. Ltd. की परियोजना Apple 7-Tower S2A एवं S2B के संबंध में महत्वपूर्ण सार्वजनिक सूचना जारी की गई है।
परियोजना का RERA पंजीकरण संख्या UPRERAPRJ8494 है, जिसकी पंजीयन अवधि समाप्त हो चुकी है। प्राधिकरण द्वारा परियोजना को पूर्ण करने के लिए पूर्व में दी गई अनुमति/आदेश को भी वापस ले लिया गया है।
साथ ही, प्रमोटर को परियोजना की इकाइयों के विक्रय अथवा आवंटन के माध्यम से धनराशि प्राप्त करने का अधिकार समाप्त हो गया है।
अतः आमजन से अपील है कि Apple 7-Tower S2A एवं S2B परियोजना में किसी भी प्रकार का निवेश न करें, ताकि वे संभावित आर्थिक नुकसान से बच सकें।
यह सूचना आमजन के आर्थिक हितों की सुरक्षा के उद्देश्य से जारी की गई है।
#जनहित #सार्वजनिकसूचना