03/06/2026
आज दिनांक 03 जून 2026 को नगर निगम लखनऊ की IEC टीम द्वारा जोन-2 के वार्ड लेबर कॉलोनी में होम कम्पोस्टिंग गतिविधि आयोजित की गई। इस दौरान नागरिकों को घरों से निकलने वाले गीले कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा स्वच्छ एवं हरित लखनऊ के निर्माण हेतु होम कम्पोस्टिंग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। 🌱♻️
03/06/2026
नगर निगम लखनऊ की IEC टीम द्वारा ज़ोन-7 के विकास नगर, सेक्टर–2 में नागरिकों को कचरे के चार प्रकारों एवं उनके पृथक्करण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। अभियान के दौरान लाइव डेमो के माध्यम से घरों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में रखने तथा नगर निगम की अधिकृत कचरा संग्रहण गाड़ियों को सौंपने की जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छता संबंधी शिकायतों एवं सुझावों के लिए टोल-फ्री नंबर भी साझा किए गए।
02/06/2026
दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित बड़े मंगल भंडारे में माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी की उपस्थिति में नगर निगम लखनऊ की IEC टीम ने कार्यक्रम को जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में सफलतापूर्वक संचालित किया। श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संदेश देते हुए पूरे आयोजन स्थल पर प्रभावी कचरा प्रबंधन सुनिश्चित किया गया।
02/06/2026
ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के अवसर पर लखनऊ नगर निगम की टीम द्वारा शहर के विभिन्न भंडारा स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने हेतु सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया गया तथा निरंतर स्वच्छता कार्य किए गए।
02/06/2026
नगर निगम लखनऊ की टीम द्वारा जोन-04 के वार्ड-14 एवं वार्ड-66 में जनसंपर्क एवं फीडबैक अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नागरिकों से स्वच्छता व्यवस्था, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, कूड़ा पृथक्करण एवं नगर निगम द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया। नागरिकों ने स्वच्छ एवं सुंदर लखनऊ के निर्माण में अपनी सहभागिता का भरोसा जताते हुए नगर निगम के साथ निरंतर सहयोग करने तथा स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
02/06/2026
🌿 जहाँ-तहाँ थूकना छोड़ें, स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाएँ।
आज वार्ड यहियागंज, जोन-2 के रकाबगंज क्षेत्र में लखनऊ नगर निगम की IEC टीम द्वारा “रेड स्पॉट” चिन्हांकन अभियान चलाकर नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से होने वाली गंदगी एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। आइए, मिलकर स्वच्छ लखनऊ, सुंदर लखनऊ और स्वस्थ लखनऊ के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाएँ। ✨
01/06/2026
सुगम, स्वच्छ और सुरक्षित लखनऊ की दिशा में नगर निगम लखनऊ का निरंतर प्रयास जारी है। जोन-3 में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ सार्वजनिक फुटपाथों एवं सड़कों को अतिक्रमणमुक्त कर नागरिकों के लिए आवागमन को अधिक सुविधाजनक बनाया गया। जनसहभागिता और प्रशासनिक प्रतिबद्धता के साथ हम सभी मिलकर एक व्यवस्थित, सुंदर और बेहतर लखनऊ का निर्माण कर रहे हैं।