Arun kumar singh "Arakh"

Call Directions Contact the organization

Arun kumar singh "Arakh" This is the official page of Arun kumar singh who are known through Arun malihabadi .

25/07/2026

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने केवल शिक्षण ही नहीं, बल्कि चेतना भी दी है। आज साथी प्रेम विद्रोही जी एवं अन्य क्रांतिकारी चेतना से जुड़े साथियों ने विजय जुलूस को जनसंघर्ष, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की आवाज़ में बदल दिया। यह केवल एक विजय जुलूस नहीं, बल्कि उस चेतना का उत्सव है जो इलाहाबाद की धरती ने अपने विद्यार्थियों और युवाओं को हमेशा दी है।

जिंदा लोगों के लिए इंकलाब ज़िंदाबाद!

22/06/2026

LDA (लखनऊ विकास प्राधिकरण) की लापरवाही एवं रिश्वतखोरी से तनी हुई इमारतों में आम लोग मरते रहे हैं।

चीफ़ के साथ साथ शहरी विकास मंत्री को फाँसी दे देनी चाहिए।

ऐसा आदेश उत्तर कोरिया में आता, भारत में नहीं!

22/06/2026

लखनऊ की आग: मौतों का जिम्मेदार कौन — सिर्फ़ भवन मालिक या पूरा तंत्र?

आज अलीगंज की भीषण अग्निकांड ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर आम नागरिक की जान की कीमत क्या है? जब एक ऐसी इमारत, जो कागज़ों पर आवासीय थी अथवा नहीं, वर्षों तक व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र बनी रही, तब संबंधित विभाग आखिर कर क्या रहे थे? यदि भवन अवैध था तो उसे चलने किसने दिया? यदि भवन में अग्नि सुरक्षा मानकों का अभाव था तो निरीक्षण क्यों नहीं हुआ? यदि वहां कोचिंग सेंटर और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित हो रहे थे तो प्रशासन की आंखें बंद क्यों थीं? हर हादसे के बाद एक तयशुदा पटकथा दोहराई जाती है जांच समिति बनेगी, अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, कुछ निलंबन होंगे और फिर मामला धीरे-धीरे ठंडे बस्ते में चला जाएगा। लेकिन जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके लिए यह सिर्फ एक प्रशासनिक फाइल नहीं बल्कि जीवन भर का दर्द है। सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि अवैध निर्माण रातोंरात नहीं खड़े होते। वे वर्षों तक विभागीय निगरानी, निरीक्षण और अनुमति की प्रक्रिया के बीच फलते-फूलते हैं। यदि संबंधित विभाग समय रहते कार्रवाई करते तो शायद यह त्रासदी टाली जा सकती थी। लखनऊ की इस घटना ने केवल एक इमारत की खामियों को नहीं बल्कि पूरे निगरानी तंत्र की विफलता को उजागर किया है। जिम्मेदारी तय करने का समय अब बीत चुका है; अब जवाबदेही सुनिश्चित करने का समय है। केवल भवन मालिक को दोषी ठहराकर प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकता। जनता यह जानना चाहती है कि आखिर उन अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होगी जिनकी आंखों के सामने नियमों की धज्जियां उड़ती रहीं? क्या इस बार भी जांच रिपोर्ट फाइलों में दफन हो जाएगी या वास्तव में दोषियों को सजा मिलेगी? जब तक लापरवाही की कीमत केवल आम नागरिक अपनी जान देकर चुकाते रहेंगे और जिम्मेदार अधिकारी सुरक्षित बने रहेंगे, तब तक ऐसी त्रासदियां रुकने वाली नहीं हैं।

20/06/2026

विद्यार्थियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के पास कोई समाधान नहीं है। सभी भर्ती आयोग सड़ चुके हैं।

10/06/2026

Might
Is
Right

05/06/2026

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष अभिजीत दीपके अमेरिका से कल भारत आ रहे हैं। उनके भारत आगमन पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शन में शिक्षाविद सोनम वांगचुक भी शामिल होने वाले हैं।

03/06/2026

Rammurti Arkvanshi नेता जी को हार्दिक शुभकामनाएं 💐 महोली सीतापुर विधानसभा प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ आप हम सब के बीच है।

03/06/2026

मलिहाबाद तहज़ीब और इतिहास एवं शायरी अध्ययन का केंद्र है। यह राष्ट्रवादी क्षेत्र है इस पर विभाजनकारी हमला स्वीकार्य नहीं है।
#मलिहाबाद

Address

Lucknow

Telephone

+916393075647

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Arun kumar singh "Arakh" posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Arun kumar singh "Arakh":

Shortcuts

Share