Sainik kalyan Evam Punarwas Uttar PradeshA

Sainik kalyan Evam Punarwas Uttar PradeshA

Share

इस विभाग का मुख्य उद्देश्य सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के कल्याण एवं पुनर्वास योजनाओं का क्रियान्वयन कराना है

05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस – 5 जून 2026
विश्व पर्यावरण दिवस हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। आज बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई तथा प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन मानव जीवन और जैव विविधता के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। स्वच्छ वायु, शुद्ध जल और हरित पर्यावरण हमारे अस्तित्व का आधार हैं। वृक्षारोपण, जल संरक्षण, ऊर्जा की बचत तथा प्लास्टिक के उपयोग में कमी जैसे छोटे-छोटे प्रयास भी पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, उत्तर प्रदेश पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है।

🌱 मुख्य उद्देश्य: प्रकृति आधारित समाधानों के माध्यम से जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करना तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देना।

Photos from Sainik kalyan Evam Punarwas Uttar PradeshA's post 04/06/2026

दिनांक 03 जून 2026 को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, लखनऊ द्वारा हमारे सम्मानित पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के स्वास्थ्य एवं कल्याण को समर्पित एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उनके वर्तमान स्वास्थ्य स्तर, पोषण संबंधी आवश्यकताओं एवं स्वस्थ जीवनशैली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

शिविर का उद्देश्य उन वीर सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करना था जिन्होंने राष्ट्र सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के माध्यम से उन्हें स्वस्थ, सक्रिय एवं आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, लखनऊ द्वारा आयोजित इस पहल को पूर्व सैनिकों ने अत्यंत सराहा तथा इसे उनके स्वास्थ्य संरक्षण एवं कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Photos from Sainik kalyan Evam Punarwas Uttar PradeshA's post 04/06/2026

01 जून 2026

उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने बिजनौर के बढ़ापुर क्षेत्र स्थित ग्राम आलमपुर गांवड़ी में 1645 विभाजन विभीषिका पीड़ित परिवारों एवं 50 पूर्व सैनिकों को भूमिधरी अधिकार पत्र प्रदान कर उन्हें भूमि का वैधानिक मालिकाना हक सौंपा।

इस ऐतिहासिक पहल से हजारों परिवारों को सम्मान, सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चेक एवं प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं के आत्मनिर्भरता संबंधी प्रयासों की सराहना करते हुए प्रदेश सरकार की विकास, सुशासन एवं सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया।

Photos from Sainik kalyan Evam Punarwas Uttar PradeshA's post 27/05/2026

निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास द्वारा विभाग के शासकीय कार्यों में कार्मिकों की कार्यक्षमता बढाने एवं कंप्यूटर का आधारभूत ज्ञान प्राप्त कराने के उद्देश्य से विभाग के 25 कार्मिकों को 80 घंटे का बुनियादी कंप्यूटर प्रशिक्षण यूपीडेस्को (UPDESCO) के माध्यम से माह जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक प्रदान किया गया। डिजिटल युग में शासकीय कार्यों को समयबद्ध रूप से करने के लिए कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य है। इस 80 घंटे के तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मचारियों को कंप्यूटर का आधारभूत ज्ञान प्राप्त हुआ एवं इससे विभाग में ई-ऑफिस (e-Office) व्यवस्था को मजबूत करने और विभिन्न अभिलेखों के डिजिटाइजेशन (Digitisation) के कार्यों को तेजी से लागू करने में मदद मिलेगी। उक्त प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने पर निदेशालय के कार्मिकों को आज दिनांक 27 मई, 2026 को निदेशक महोदय द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

26/05/2026

माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षा दल, उत्तर प्रदेश सरकार, डॉ. सोमेंद्र तोमर जी ने निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, उत्तर प्रदेश के औपचारिक भ्रमण के दौरान पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की सराहना की।
निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, ब्रिगेडियर अतुल कुमार एस.एम (अ0प्रा0) द्वारा विभागीय प्रस्तुतीकरण के माध्यम से भावी कार्ययोजना एवं कल्याणकारी प्रयासों की जानकारी प्रदान की गई। 🇮🇳

Photos from Sainik kalyan Evam Punarwas Uttar PradeshA's post 26/05/2026

माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षा दल, उत्तर प्रदेश सरकार, डॉ. सोमेंद्र तोमर ने दिनांक 26 मई को निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, उत्तर प्रदेश का औपचारिक दौरा किया। अपने आगमन पर माननीय मंत्री जी ने युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर राष्ट्र की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके उपरांत माननीय मंत्री जी की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, ब्रिगेडियर अतुल कुमार द्वारा विभागीय प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों एवं शहीद परिवारों के कल्याण एवं पुनर्वास हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, निर्माण कार्यों तथा विभाग की भावी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

माननीय मंत्री जी ने निदेशालय द्वारा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के हितार्थ किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सैनिक कल्याण से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं, पुनर्वास सेवाओं, सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यापक बनाए जाने के निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याणार्थ संवेदनशीलता, तत्परता एवं समर्पण भाव से कार्य करने हेतु निर्देशित किया। Dr. Somendra Tomar

Photos from Sainik kalyan Evam Punarwas Uttar PradeshA's post 19/05/2026

Shri Anurag Yadav, IAS, Principal Secy, Social & Sainik Welfare department visited Nideshalay Sainik Kalyan Evam Punarvas. Wreath laying ceremony was held at Shaheed Smarak of Lucknow Zila Sainik Board where he paid obeisance to brave soldiers & Martyrs who laid their lives in the line of duty.
Rajya Sainik Board, UP is extremely grateful to Principal Secy who gave 03 hours from his extremely busy schedule, listening minutely & attentively to all the information pertaining to work domain of RSB, UP presented by Brig Atul Kumar, SM, Director Sainik Kalyan Evam Punarwas, UP.
Shri Anurag Yadav, IAS with his intellect & vast administrative experience gave viable solutions to administrative, pending department issues and assured his full support & guidance to RSB, UP to work towards welfare & rehabilitation of ESM, Veer Naris, disabled soldiers & their dependents.

Photos from Sainik kalyan Evam Punarwas Uttar PradeshA's post 08/05/2026

A brainstorming session was conducted at Kartavya Bhawan,New Delhi,under chairmanship of Joint Secy, Department of Ex-Servicemen Welfare in presence of Secy,Kendriya Sainik Board attended by Directors & Officials from Uttar Pradesh,Chattisgarh,Maharashtra & Gujrat Rajya Sainik Board.
The agenda of the workshop was effective employability of vast pool of skilled ESM in structuring Viksit Bharat,outreach efforts to provide various welfare benefits under varied schemes run by Centre & State in digital/online mode by building digital ESM database of each state.
Many valuable inputs were put forth by Brig. Atul Kumar S.M (Retd.) Director,RSB,UP towards this noble initiative.

06/05/2026

भारत सरकार का राजपत्र दिनांक 09 फ़रवरी के आलोक में एवं DESW / केंद्रीय सैनिक बोर्ड , रक्षा मंत्रालय के मिलिट्री नर्सिंग सर्विस ( MNS) को भूतपूर्व सैनिकों का दर्जा देने के निर्देशों के क्रम में आज जनपद लखनऊ जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में लेफ्टिनेंट कर्नल गीता सिंह ( सेवानिवृत्त MNS अधिकारी ) का पूर्व सैनिक के रूप में पंजीयन किया गया । लेफ्टिनेंट कर्नल गीता सिंह ने माननीय रक्षा मंत्री, भारत सरकार , केंद्रीय सैनिक बोर्ड,उत्तर प्रदेश सरकार/ सैनिक कल्याण विभाग का इस ऐतिहासिक एवं सकारात्मक निर्णय के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया ।

15/04/2026

मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत ‘साधना सप्ताह 2026’ : राज्य सैनिक बोर्ड यू0पी0 एवं 75 जिला सैनिक बोर्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता से नागरिक-केंद्रित सुशासन की ओर सशक्त पहल

साधना सप्ताह 2026 (SADHANA – Strengthening Adaptive Development and Humane Aptitude for National Advancement) का आयोजन दिनांक 02 से 10 अप्रैल 2026 तक Capacity Building Commission द्वारा Mission Karmayogi के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी स्तर पर सफलतापूर्वक किया गया। इस महत्त्वपूर्ण पहल का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य सिविल सेवाओं की कार्यक्षमता को सुदृढ़ करना, प्रशासनिक क्षमता निर्माण को बढ़ावा देना, कौशल विकास को प्रोत्साहित करना तथा शासन प्रणाली को अधिक उत्तरदायी एवं नागरिक-केंद्रित बनाना है। इस अवसर पर राज्य सैनिक बोर्ड यू0पी0 एवं 75 जिला सैनिक बोर्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए iGOT पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रशिक्षण मॉड्यूल जैसे (Use of responsible for administration, Governing with artificial intelligence, Right to information Act, के साथ-साथ व्यवहारिक (Behavioral), कार्यात्मक (Functional) तथा क्षेत्र-विशिष्ट (Domain-specific) ज्ञान को समाहित करते हुए भविष्योन्मुखी विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी कौशल क्षमता एवं कार्य दक्षता को सुदृढ़ करने का सार्थक प्रयास किया जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सके। इससे प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही तथा सेवा-उन्मुख दृष्टिकोण को सुदृढ़ बढ़ावा मिलेगा और अंतिम पंक्ति तक सुशासन सुनिश्चित किया जा सकेगा। विशेष रूप से भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के हितों को ध्यान में रखते हुए, उनकी समस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटल सेवाओं की सुगम उपलब्धता तथा समन्वित प्रयासों के माध्यम से उन्हें और अधिक सम्मानजनक, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएँ प्रदान करने की दिशा में यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

Want your business to be the top-listed Government Service in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Carriappa Bhawan
Lucknow

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm