18/09/2023
http://en.wikipedia.org/wiki/Uttar_Pradesh Uttar Pradesh,abbreviation U.P. (United Provinces), is a state located in the north western part of India.
With a population of over 200 million people, it is India's most populous state, as well as the world's most populous sub-national entity. Were it a nation in its own right, Uttar Pradesh would be the world's fifth most populous country, ahead of Brazil
18/09/2023
07/01/2022
Goa | Dec 2021 | Travel Vision | Old Goa #Goa #GoaDiaries #oldgoa #travelvision Hi Everyone, this is video about the GOA.Visited the various places in GOA, from beaches to churches. Music Copyrights :For 2:22 – 3:32 - Fashion Chill - Com...
10/08/2021
City Palace - Udaipur | TravelVision | Udaipur Series City Palace, Udaipur, Rajasthan.It is situated in the city of Udaipur in the Indian state of Rajasthan. It was built over a period of nearly 400 years, with ...
ऐसे प्रदेश को अब भगवान भी न बचा पाएगा
20/02/2021
Like Share & Subscribe
08/10/2020
: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन
कृपया इस *अनुवादित पत्र* को अवश्य पढ़ें।
बैंगलोर की एक लड़की ने एक खुला पत्र (राहुल गांधी पर सवाल उठाते हुए) अंग्रेजी में लिखा है,मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वह राहुल गांधी से खुद तय करने को कहती हैं कि क्या उनकी तुलना पीएम नरेंद्र मोदी से की जा सकती है ...
*“प्रिय श्री राहुल गांधी",*
नरेंद्र मोदी को उनके नेता के रूप में लाखों लोग फॉलो करते हैं। वे उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। हमारे देश में कितने लोग आपको,(राहुल गांधी को)अपना आदर्श मानते हैं?
देश के जिस व्यक्ति को वंशवादी अनुयायियों को सत्ता नहीं सौंपनी है, वह नरेंद्र मोदी को निर्वाचित करता है और आप उसी वंश का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसे लोगों ने अस्वीकार कर दिया है। गांधी टैग होने के अलावा, जीवन के किसी भी क्षेत्र में आपकी क्या उपलब्धि है? वास्तव में, जनता को बहुत लंबे समय तक धोखे में रखा गया है -कृपया हमें बताएं - वास्तव में आपने क्या हासिल किया है?
हर साल, नरेंद्र मोदी, अपने जन्मदिन पर, अपनी माँ से मिलते हैं और माँ उन्हें भगवद् गीता की एक प्रति भेंट करती हैं, सही रास्ते पर चलने के संकेत के रूप में।
आपकी माता क्या करती हैं?
नरेंद्र मोदी ने जब पहली बार संसद में प्रवेश किया था, तो सदन के फर्श पर प्रणाम किया था, और इसे लोकतंत्र का मंदिर कहा। क्या आप भी ऐसा ही मानते हैं? क्या आपने कभी संसद का इस तरह सम्मान किया है?
पीएम बनने के बाद, जब उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में इस्तीफा दिया था, तो उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के बच्चों के लिए अपनी वेतन राशि रु. 21,00,000 को बाल शिक्षा कोष में दान कर दिया था। क्या आपने कभी देश के लिए कुछ भी योगदान दिया है, राहुलजी?
पीएम मोदी के नेतृत्व में 4 साल की अवधि में ही 600 आतंकवादियों को समाप्त कर दिया गया। जब आपकी सरकार सत्ता में थी तब कितने आतंकवादी मारे गए थे?
आजादी के बाद से गरीबों को कुकिंग गैस कनेक्शन नहीं मिल सका था, लेकिन 4 साल की अवधि में मोदी ने 50 मिलियन से अधिक गरीब लोगों को कुकिंग गैस कनेक्शन दिए हैं।
इसी प्रकार गांवों में बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की । आपकी कांग्रेस सरकार सत्ता में रहते हुए ऐसा क्यों नहीं कर सकी?
मोदी किसी भी परिवार के पक्षधर या भाई-भतीजावाद को प्रोत्साहित नहीं करते हैं, लेकिन आपके परिवार ने पूरी पार्टी पर अपना वर्चस्व कायम किया है और पार्टी को अपनी निजी संपत्ति मानते हैं । क्यों? जब आपकी सरकार सत्ता में थी तब रॉबर्ट वाड्रा को इतनी बेशुमार आय के साधन कैसे मिले?
पीएम मोदी की सरकार के सत्ता में आने के बाद डोकलाम मुद्दा शुरू नहीं हुआ। यह कई साल पहले से शुरू हो चुका था, जब आपकी सरकार सत्ता में थी। यह पीएम मोदी हैं जिन्होंने चीनियों को मजबूर कर दिया कि वह अपने सैनिक वापस बुलाए। क्या आपकी सरकार और आप ऐसा करने में सक्षम थे?
4 साल की अवधि के दौरान, पीएम मोदी या उनकी सरकार के खिलाफ एक भी भ्रष्टाचार का मामला नहीं है। क्या आप कांग्रेस सरकार के छह दशक (60 वर्ष) के दौरान कोई भी अवधि दिखा सकते हैं जब कोई भ्रष्टाचार नहीं था?
नहीं !
आप और आपकी पार्टी के लोग पीएम मोदी को चायवाला बताते हैं। वह स्वीकार भी करता है कि हाँ, उसने चाय बेची। हम उनकी आय और ईमानदारी से जीवनयापन करने को कुछ भी गलत नहीं मानते हैं। क्या आप हमें बता सकते हैं कि आपने अपनी आय और जीवन यापन हेतु क्या कार्य किया है?
नरेंद्र मोदी राष्ट्र के हित के लिए विभिन्न देशों की यात्रा करते हैं। क्या आप हमें बता सकते हैं कि आप विदेश में किस उद्देश्य के लिए जाते हैं?
पीएम मोदी ने सैनिकों के लिए OROP को मंजूरी दे दी, हमारे सैनिकों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट और अन्य सुरक्षा / सैन्य उपकरण खरीदे। आपकी सरकार ने उनके लिए क्या किया?
उन्होंने 3 साल के भीतर 300 मिलियन से अधिक लोगों को "जन धन योजना" में शामिल किया। आपकी पार्टी के 10 वर्षों के शासन के दौरान यह क्यों संभव नहीं था?
बालिकाओं को बचाने के लिए, पीएम मोदी ने "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान शुरू किया। देश में बालिकाओं को बचाने के लिए कांग्रेस (आप) ने क्या किया है?
श्री मोदी ने "MUDRA जीवन बीमा योजना" शुरू कीं, जो देश के लाखों लोगों को लाभान्वित कर रही हैं। इस देश के लोगों के लाभ के लिए कांग्रेस 10 वर्षों के दौरान कितनी योजनाएं लाईं?
क्ष
मोदी ने हमारी सीमाओं की रक्षा के लिए पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक करने का साहसी फैसला लिया। कांग्रेस सरकार के दौरान हमारी सीमाओं की रक्षा के लिए आपकी पार्टी ने क्या किया?
पीएम मोदी के काम और नेतृत्व की सराहना करते हुए, अपनी संसद को संबोधित करने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, भूटान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, नेपाल और जापान द्वारा उन्हें आमंत्रित किया गया था। जब कांग्रेस सरकार में थी तो कितने देशों ने तत्कालीन प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया था?
केवल कुछ वर्षों में ही, पीएम मोदी दुनिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति बन गए और उन्हें "टाइम्स पर्सन ऑफ द वर्ल्ड" नाम दिया गया। आप 2004 से राजनीति में हैं। आपने अब तक क्या हासिल किया है?
नरेन्द्र मोदी ने न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में 22,000 लोगों के सामने घोषणा की कि हम भिखारियों और सपेरों के राष्ट्र नहीं हैं, बल्कि शासन करने वाले राष्ट्र हैं। क्या आपके पास उनकी तरह हमारे राष्ट्र की प्रशंसा करने का हौसला और हिम्मत है,राहुलजी?
आजादी के बाद से, आपके परिवार द्वारा चलाई गई कांग्रेस सरकार यह कहने में हमेशा व्यस्त रही कि "गरीबी हटाओ "और हमेशा यह साबित करने में सफल रही कि हमारा भारत बहुत गरीब देश है । क्या आपकी सरकार ने कभी विदेशों में हमारे राष्ट्र के गौरव और प्रभाव को बेहतर बनाने का प्रयास किया।
केवल 4 वर्षों में मोदोजी आपकी इच्छानुसार उस बदलाव को कैसे ला सकते है, जब हर क्षेत्र में आपकी पार्टी असहयोग करने तथा उनकी टांग खींचने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करती रहती है।
पीएम मोदी दिन में 18 घंटे काम करते हैं। वे समय और पैसे बचाने के लिए विमान यात्रा के दौरान सोते हैं। आप देश के लिए कितने घंटे काम करते हैं राहुलजी ?
पीएम मोदी की कोई मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। अपनी कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और समर्पण के बाद वे देश के प्रधान मंत्री बने। क्या आप गांधी टैग को त्यागने बाद अपनी क्षमताओं और कड़ी मेहनत के बलबूते पर कुछ हासिल करने में सक्षम है?
18 साल की उम्र में, मोदी ने देश की सेवा के लिए अपना घर छोड़ दिया और RSS से जुड़ गए।
18 साल की उम्र में आप क्या कर रहे थे राहुल गांधी?
इस देश का बहुसंख्यक नागरिक पीएम मोदी जैसा कुछ हासिल करने का सपना देखता है।
कितने लोग आपका अनुसरण करना चाहेंगे और आप जैसे बनेंगे?
केवल गांधी टैग इस देश को चलाने के लिए आवश्यक नहीं है, राहुलजी।
लेकिन जो देश को आगे ले जाने की इच्छाशक्ति और प्रतिबद्धता दिखा सकता है उस व्यक्ति की आवश्यकता है।
*(पूरे देश को इसे रज पढ़ने की जरूरत है, इसलिए कृपया अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी अनुवाद करके पोस्ट करें।)*