Nand Gopal Gupta Nandi

Nand Gopal Gupta Nandi

Share

औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई, निवेश प्रोत्साहन मंत्री उत्तर प्रदेश, सरकार

मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई, निवेश प्रोत्साहन उत्तर प्रदेश सरकार। विधायक, प्रयागराज शहर दक्षिणी

08/05/2026

पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर श्री Suvendu Adhikari जी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।💐

हमें पूर्ण विश्वास है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन और आपके कुशल नेतृत्व में 'सोनार बांग्ला' का संकल्प साकार होगा और बंगाल विकास, सुशासन एवं जन-कल्याण के नए प्रतिमान स्थापित करेगा।

08/05/2026

LIVE: HM Shri Amit Shah at West Bengal BJP Legislature Party meeting in Kolkata

08/05/2026

गुजरात स्थित भव्य सोमनाथ धाम का प्रत्येक शिलाखंड हमारी सनातन आस्था और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की अमर गाथा का साक्षी है।

पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर 11 मई को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी इस पवित्र धाम की यात्रा करेंगे।

पढ़िए दिव्य सोमनाथ धाम को समर्पित माननीय प्रधानमंत्री जी का प्रेरणादायी लेख।

#सोमनाथ_मंदिर

Photos from Nand Gopal Gupta Nandi's post 08/05/2026

प्रयागराज शहर दक्षिणी विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत नैनी मंडल में भाजपा परिवार के समर्पित कार्यकर्ताओं, व्यापारी बंधुओं एवं अन्य सम्मानितजनों के परिजनों के निधन की सूचना प्राप्त होने के क्रम में कल दिनांक 07.05.2026 को शोकाकुल परिवारों के आवास पर पहुँचकर दिवंगत पुण्यात्माओं को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इससे संबंधित विभिन्न समाचार-पत्रों में प्रकाशित खबरें।

Photos from Nand Gopal Gupta Nandi's post 08/05/2026

कल दिनांक 07.05.2026 को अपने गृह जनपद प्रयागराज के करेली स्थित आर.डी. गेस्ट हाउस में प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती Abhilasha Gupta Nandi जी के साथ श्री विष्णु केसरवानी जी की सुपुत्री एवं हमारी भांजी आकृति केसरवानी के वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होकर बिटिया को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर परिजनों एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट एवं संवाद भी हुआ।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि नवदंपति का यह नया जीवन प्रेम, विश्वास एवं समृद्धि से परिपूर्ण रहे।

08/05/2026

महान आध्यात्मिक चिंतक एवं वेदांत दर्शन के ज्ञाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती जी की जयंती पर सादर नमन।🙏🏻

आपके विचार और शिक्षाएँ मानवता को सदैव सत्य, सेवा और आत्मबोध की प्रेरणा देती रहेंगी।

08/05/2026

'पद्म विभूषण' से अलंकृत सुप्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायिका, 'ठुमरी की रानी' गिरिजा देवी जी की जयंती पर सादर नमन।🙏🏻

सेनिया और बनारस घराने की समृद्ध परंपरा को विश्वभर में पहचान दिलाने में आपका योगदान अविस्मरणीय है।

07/05/2026

प्रयागराज नगर निगम के वार्ड-48, अलोपीबाग में पार्षद पद हेतु हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने पर श्री सचिन मिश्रा जी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।💐

यह जीत क्षेत्र की सम्मानित जनता के अटूट विश्वास, आपकी कर्मठता और जनसेवा के प्रति आपके समर्पण का परिणाम है।

हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कार्यकाल में आलोपीबाग विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

Photos from Nand Gopal Gupta Nandi's post 07/05/2026

आज अपने गृह जनपद प्रयागराज के रामबाग स्थित कुंज बिहारी धर्मशाला में श्री विनोद गौड़ जी के सुपुत्र श्री मोहित जी के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवदंपति को स्नेहाशीष प्रदान किया।

साथ ही, उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन हेतु मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

इस दौरान उपस्थित सम्मानित अतिथियों के साथ आत्मीय भेंट एवं संवाद भी हुआ।

07/05/2026
Photos from Nand Gopal Gupta Nandi's post 07/05/2026

आज अपने गृह जनपद प्रयागराज के नैनी स्थित मुक्ता विहार में भाजपा जिला संयोजक एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री हरि कृष्ण तिवारी जी 'बब्लू भईया' के भतीजे श्री रंजीत तिवारी जी के तिलकोत्सव समारोह में सम्मिलित हुआ।

इस मांगलिक अवसर पर विवाह के बंधन में बंधने जा रहे रंजीत जी को उनके सुखद वैवाहिक जीवन हेतु मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

इस दौरान उपस्थित नैनी भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रजत दूबे जी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री दिलीप केसरवानी जी सहित अन्य सम्मानितजनों व परिवारजनों के साथ आत्मीय संवाद हुआ।

Want your business to be the top-listed Government Service in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Lucknow