अभियंता की अभिलाषा
एक अभियंता क्या चाहता है
जगमग रहे प्रदेश,
जमकर बढ़े निवेश,
उन्नति के पथ पर ,
अग्रसर हो मेरा देश,
समाज के हर वर्ग का घर रौशन चाहता है,
एक अभियंता और क्या चाहता है |
एक अभियंता क्या चाहता है
बिजली बिल जमा करना जन-जन की शान हो,
अभियंताओं से शिष्ट व्यवहार उपभोक्ता को ध्यान हो ,
आपूर्ति की निरंतरता हेतु हमने लगाई अपनी जान हो,
तनिक ही सही पर उच्च प्रबंधन को भी इसका भान हो,
कभी कभी मीटिंग वी.सी. में हमारा भी बखान हो ,
सम्मान से करना निगम और जन सेवा चाहता है,
एक अभियंता और क्या चाहता है |
एक अभियंता क्या चाहता है
देर रात घर आकर,
मन में परिवर्तक के जगह परिवार को बसा कर,
अकेले पूरा घर संभाल रही पत्नी को समझाकर,
कल जल्दी आऊंगा ऐसा उसे फुसलाकर,
सोती हुई बिटिया के माथे को सहलाकर,
कभी कभार ही सही पर बिटिया के सोने से पहले घर आना चाहता है,
एक अभियंता और क्या चाहता है |
- सिद्धार्थ 😊
U.P. Power Corporation
We shall be a diversified public utility with a core function of providing quality,and uninterrupted power.
11/12/2017
03/06/2017
10/11/2016
अति महत्वपूर्ण । जनहित में शेयर अवश्य करें । सभी में व्यापक प्रचार प्रसार करें ।
30/10/2016
उम्मीदों का प्रदेश - उत्तर प्रदेश
Want your business to be the top-listed Government Service in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Shakti Bhawan
Lucknow
226001
