30/01/2026
RYA-Lucknow
सामाजिक न्याय,देशप्रेम, रोज़गार
30/01/2026
27/12/2025
आओं,
#जल,जंगल, #जमीन, पहाड़ और #पर्यावरण लूट के खिलाफ, #अडानी- अम्बानी परस्त सरकार के खिलाफ एकजूट हो। #28दिसम्बर2025
28/09/2025
#शायद आज #भगत सिंह होतें तो,
तो कहते #वोट चोर #चंदा चोर #गद्दी छोड़!
15/08/2025
*रिवोलयूशनरी यूथ एसोसिएशन (rya) और जन विकास फाउंडेंशन ने झंडारोहण कर आजादी संविधान व लोकत्रंत विषय पर किया संगोष्टी*
कसाई मोहल्ला चौराहा स्थित मोहिबुल्ला मडियांव लखनऊ में इंकलावी नौजवान सभा और जन विकास फाउंडेशन की तरफ से 79 आजादी दिवस पर *झंडारोहण*- और आज के समय में *आजादी- संविधान और लोकतंत्र* पर विचार गोष्टी आयोजित किया गोष्टी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहां कि देश के शहीदों ने लंबे लडाई के बाद देश को आजाद इसलिए कराया कि आम आदमी स्वत्रंत, अमन चैन से रहेगा देश में लोगो का अपना संविधान होगा
एक व्कति एक वोट का अधिकार होगा देश संविधान से चलेगा सबको अपनी बात कहने का अधिकार और जनता सरकार को चूनेगी, जो आजादी के बाद लोगों को मिला था। लेकिन आज तो मौजूदा सरकार बिहार में *एस. आई.आर.* जैसे कानून लाकर जनता को वोट के अधिकार वंचित कर देने पर उतारू है जिससे साफ है कि जनता सरकार नही बल्कि सरकार वोटर चुनेगी जो सिधे वोट चोरी है, और संविधान और लोकत्रंत पर हमला है,जिसके खिलाफ *आर. वाई.ए.* व *जन विकास फाउंडेंशन* पूरे लखनऊ
अभियान चलायेगा। झंडारोहन और विचार गोष्टी में रिवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन (RYA) में के राज्यसहसचिव राजीव गुप्ता नीरज कन्नौजिया राजकुमार फारवर्ड ब्लाक की नेत्री डा आरती जन विकास फाउवडेंशन से फैजान कुरैशी सगीर कुरैशी ने बात तथा आर्यन, दिलीप, शकील कुरैशी, कहकशा, सनेही आदि लोगों ने भागीदारी की।
14/08/2025
#सुबह 9 बजे शिरकत करें।
24/06/2025
#मदरसे मस्जिदें, #ईदगाह गिराए जाने के लेकर भाकपा (माले )- इंसाफ मंच की जांच रिपोर्ट
#लखनऊ के काफी हाउस में प्रेसवार्ता।
# मुसलमान के संविधान प्रदत्त धर्म -पूजा व शिक्षा के अधिकारों पर संवैधानिक बुलडोजर चला रही है योगी सरकार।
#मदरसों की मान्यता व नवीनीकरण बंद कर, उसे बहाना बनाकर मदरसों को सील करना साजिश है।
#बहराइच, श्रावस्ती,सिद्धार्थ नगर में ही 500 से ज्यादा मदरसे बंद कर दिए गए और 60 के करीब मदरसे, मस्जिदे, ईदगाह गिराए गए 50 हजार से ज्यादा बच्चों की पढ़ाई बंद हो गई है।
#गौतम बुद्ध की धरती बहराइच, श्रावस्ती में गाजी बनाम सुहेलदेव कर नफरत की राजनीति की जा रही है।
#30 जून को भाकपा माले व इंसाफ मंच उत्तर प्रदेश के तराई आंचल में चल रहे इस बुलडोजर अभियान के खिलाफ लखनऊ में करेगा विरोध प्रदर्शन।
#भाकपा माले व इंसाफ मंच की एक संयुक्त टीम द्वारा 20,21 व 22 जून को उत्तर प्रदेश के तराई अंचल के जिलों में मुसलमान के पूजा स्थल (मस्जिदों) मजारों व शिक्षा स्थल( मदरसों) पर चलाए जा रहे बुलडोजर अभियान, उन्हें सील कर बंद करने की कार्यवाही के तथ्यों की जांच करने के लिए बहराइच,श्रावस्ती व सिद्धार्थ नगर जिलों का दौरा किया। दौरे के दौरान आए तथ्यों,विवरण को आज भाकपा माले व इंसाफ मंच की संयुक्त पत्रकार वार्ता में जारी किया गया।
जांच टीम ने जारी किए गए विवरण में बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पीलीभीत,खीरी, बहराइच,श्रावस्ती,बलरामपुर, सिद्धार्थनगर,महाराजगंज सहित प्रदेश के तराई अंचल के जिलों में मजारों -मस्जिदों -ईदगाहों व मदरसों को अवैध जमीन पर स्थित होने, बिना मान्यता के संचालित होने के आधार पर नोटिस देकर उन्हें बंद करने, बुलडोजर से ध्वस्त करने की कार्यवाही लगातार जारी है। इसके तहत सिर्फ बहराइच व श्रावस्ती जिले में ही 500 से अधिक मदरसों को बंद कर दिया गया है और बहराइच, श्रावस्ती सहित पूरे अंचल में 60 के करीब मजारों,मस्जिदों, ईदगाहों, मदरसों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है। इस पूरी प्रक्रिया में कानून का खुला उल्लंघन जारी है देश की संसद से पास उपासना स्थल अधिनियम 1991 जो यह कहता है कि 15 अगस्त 1947 यानी आजादी के समय मौजूद धार्मिक स्थल अपनी स्थिति में ही रहेंगे, यह कानून ऐसे स्थलों पर कार्यवाही से रोकता है, प्रेस वार्ता में भाकपा माले के राज्य सचिव सुधाकर यादव इंसाफ मंच के संयोजक अफरोज आलम राज्य स्थाई सदस्य राजेश साहनी, रामलौट जी, जमाल खान, लखनऊ प्रभारी रमेश सिंह सेंगर मौजूद थे।
जांच टीम में भाकपा माले राज्य स्थाई समिति सदस्य राजेश साहनी, राज्य कमेटी सदस्य कामरेड राम लौट,गोंडा भाकपा माले जिला प्रभारी जमाल खान शामिल थे, पत्रकार वार्ता मे भी मौजूद रहे।
23/06/2025
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Website
Address
82/38 Guru Govind Singh Marg, Lalkuan
Lucknow
226004
