उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड

Share

official Page of UPBOCW Board govt. of Uttar Pradesh

Photos from उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड's post 17/04/2026

अटल आवासीय विद्यालयों ने प्रथम सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक नई उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता उत्तर प्रदेश सरकार की गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

माननीय नेतृत्व के मार्गदर्शन, अधिकारियों के सतत अनुश्रवण तथा विद्यालय स्तर पर किए गए समर्पित प्रयासों के परिणामस्वरूप यह उपलब्धि संभव हो सकी है।

यह सफलता न केवल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
Awasiya Vidyalaya, Uttar Pradesh@Department of Labour@Government of UP

Photos from उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड's post 09/04/2026

मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत “साधना सप्ताह” (02 अप्रैल से 10 अप्रैल) के अवसर पर दिनांक 08.04.2026 को नोडल अधिकारी, सुश्री नीकी नैनसी, उप सचिव, बोर्ड द्वारा मिशन कर्मयोगी के महत्वपूर्ण कोर्सों एवं ए.आई. तकनीक के प्रभावी उपयोग की जानकारी साझा की गई…..

Photos from उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड's post 09/04/2026

मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत “साधना सप्ताह” (02 अप्रैल से 10 अप्रैल) के अवसर पर दिनांक 07.04.2026 को श्रीमती अनुपमा गौतम, अपर सचिव, बोर्ड के मार्गदर्शन में बोर्ड के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने सभागार में भौतिक रूप से सहभागिता की, जबकि क्षेत्रीय एवं जनपदीय कार्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कार्मिकों ने वर्चुअल माध्यम से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम के दौरान श्री शिवम शर्मा, प्रोजेक्‍ट मैनेजर द्वारा मिशन कर्मयोगी के महत्वपूर्ण कोर्सों एवं ए.आई. तकनीक के प्रभावी उपयोग की जानकारी साझा की गई…..
Atal Awasiya Vidyalaya, Uttar Pradesh

Photos from उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड's post 02/04/2026

मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत “साधना सप्ताह” (02 अप्रैल से 08 अप्रैल) के अवसर पर उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यक्रम में ज्ञान, नवाचार और तकनीक का उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिला। सचिव बोर्ड, श्रीमती पूजा यादव के मार्गदर्शन में बोर्ड के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने सभागार में भौतिक रूप से सहभागिता की, जबकि क्षेत्रीय एवं जनपदीय कार्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कार्मिकों ने वर्चुअल माध्यम से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम के दौरान श्री हिमान्शु यादव, विशेष कार्याधिकारी (तकनीकी) द्वारा मिशन कर्मयोगी के महत्वपूर्ण कोर्सों एवं ए.आई. तकनीक के प्रभावी उपयोग की जानकारी साझा की गई, जिससे सभी प्रतिभागियों को अपने कार्यकुशलता को और बेहतर बनाने की प्रेरणा मिले…..
Awasiya Vidyalaya, Uttar Pradesh@Department of Labour

Photos from उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड's post 18/02/2026

अटल आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का इसरो श्रीहररकोटा भ्रमणः सपनों को मिली उड़ान श्रमिक परिवारों के बच्चों ने देखी अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया...
विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच, नवाचार और प्रेरणा से जोड़ने के उद्देश्य से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन Indian Space Research Organisation (ISRO) के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र Sriharikota (SHAR) का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया...
of Labour Awasiya Vidyalaya, Uttar Pradesh of UP

17/02/2026

शुभकामना संदेश...........................
Atal Awasiya Vidyalaya, Uttar Pradesh

Photos from उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड's post 10/02/2026

श्रीमती पूजा यादव, सचिव, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा दिनांक 10.02.2026 को जीरो पॉवर्टी अभियान के अन्तर्गत कबीरनगर पंचायत, गोसाईगंज, लखनऊ में जीरो पॉवर्टी के अन्तर्गत चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के परिवारों से वार्ता की गयी तथा उनकी समस्याओं को सुना गया। साथ ही पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को पात्रतानुसार बोर्ड की योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया......
# Department of Labour # Atal Awasiya Vidyalaya, Uttar Pradesh #

Photos from उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड's post 28/01/2026

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों को वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा प्रदान किए जाने के उद्देश्य से संचालित महात्मा गांधी पेंशन योजना तथा बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित अन्य योजनाओं के अंतर्गत दिनांक 27.01.2026 को 771 निर्माण श्रमिकों को माननीय मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग उत्तर प्रदेश श्री अनिल राजभर द्वारा इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान मे आयोजित हितलाभ वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित लाभार्थियों को हितलाभ वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन डा. एम. के. शन्मुगा सुन्दरम्, सचिव, बोर्ड श्रीमती पूजा यादव, श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश श्री मार्कण्डेय शाही, विशेष सचिव श्री नीलेश कुमार सिंह, अपर श्रमायुक्त लखनऊ क्षेत्र श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, अपर सचिव बोर्ड श्रीमती अनुपमा गौतम, उप श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश सामाजिक सुरक्षा बोर्ड, श्री पंकज सिंह राना, उप सचिव बोर्ड सुश्री नीकी नैनसी, श्री कमलेश कुमार तथा विभिन्न मण्डलों के क्षेत्रीय/जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे........
Awasiya Vidyalaya, Uttar Pradesh of UP of Labour Rajbhar

21/01/2026

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल - निर्माण श्रमिकों केबच्चों हेतु निःशुल्क शिक्षा एवं आवासीय सुविधा के साथ संचालित अटल आवासीय विद्वयालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन प्रक्रिया......
Awasiya Vidyalaya, Uttar Pradesh of Labour of UP

Photos from उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड's post 09/01/2026

अटल आवासीय विद्यालयों में समाचार पत्र पढ़ना अनिवार्य किया गया.........
Awasiya Vidyalaya, Uttar Pradesh of Labour of UP

Photos from उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड's post 03/01/2026

समस्त 18 अटल आवासीय विद्यालयों की शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-06 एवं कक्षा-09 की प्रवेश परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया हो चुकी है, आवेदन की अन्तिम तिथि दिनांक 31.01.2026 है। प्रवेश परीक्षा पूरे प्रदेश में दिनांक 22.02.2026 को अयोजित की जायेगी। प्रवेश परीक्षा के लिए संलग्न QR अथवा बोर्ड के पोर्टल upbocw.in पर आनलाईन आवेदन तथा सम्बन्धित जनपद के श्रम विभाग के कार्यालय में सम्पर्क कर आफलाईन आवेदन किया जा सकता है.....
Awasiya Vidyalaya, Uttar Pradesh@Department of Labour@Government of UP

Want your business to be the top-listed Government Service in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


2nd Floor, Kisan Mandi Bhawan, A & D, Block, Vibhuti Khand, Gomti Nagar
Lucknow
226010