SCERT UP

SCERT UP

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from SCERT UP, Government Building, Nishatganj, Lucknow.

Photos from SCERT UP's post 12/02/2026

अष्ठम् राज्य स्तरीय कहानी सुनाने की प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 10-12 फरवरी, 2026 तक एस0सी0ई0आर0टी0, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा प्राथमिक विद्यालय, खुर्रमनगर में आयोजित की गयी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद स्तर से चयनित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन वरिष्ठ साहित्यकार श्री अखिलेश श्रीवास्तव ‘चमन’, डॉ0 करूणा पाण्डेय एवं श्रीमती अलका प्रमोद लखनऊ द्वारा किया गया।
विभिन्न जनपद से प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों द्वारा देशप्रेम, नैतिक मूल्य, भारतीय परम्परा, लोकाचार आदि से संबंधित कहानियों का प्रस्तुतीकरण निर्णायक मण्डल के समक्ष किया गया। श्रीमती विभा मिश्रा, संयुक्त शिक्षा निदेशक (प्रशिक्षण) एवं श्री अमित सिंह, सहायक उप शिक्षा निदेशक, एस0सी0ई0आर0टी0, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र व प्राथमिक विद्यालय, खुर्रमनगर में उपस्थित विद्यार्थियों को पेन्सिल बॉक्स, टॉफी एवं बिस्किट वितरित कर प्रतियोगिता का समापन किया गया।
प्रतियोगिता में प्रशासनिक सहयोग श्री अमित सिंह, सहायक उप शिक्षा निदेशक/प्रशासनिक अधिकारी एस0सी0ई0आर0टी0, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का समन्वयन श्रीमती शुचि चतुर्वेदी, शोध प्राध्यापक, एस0सी0ई0आर0टी0, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा किया गया।

Photos from SCERT UP's post 07/02/2026

एस0सी0ई0आर0टी0, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा माननीय किशोर न्याय समिति के तत्वावधान में आयोजित उत्तर प्रदेश के बाल गृह एवं सम्प्रेक्षण गृह में सम्बद्ध शिक्षकों हेतु 04 दिवसीय समेकित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दो फेरों का आयेाजन दिनांक 27 से 30 जनवरी, 2026 एवं 03 से 06 फरवरी, 2026 तक कराया गया। प्रशिक्षण में बाल देखरेख संस्थाओं में सम्बद्ध बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं महिला कल्याण विभाग के 68 शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। यह प्रशिक्षण महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश एवं यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण के लिए विशेष मॉड्यूल ‘नवारम्भ’ का विकास एस0सी0ई0आर0टी0, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा कराया गया है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री निशांत देव, अपर निदेशक (प्रशिक्षण), न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा किशोर न्याय प्रणाली के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों का अभिमुखीकरण किया गया। प्रशिक्षण में श्री सैयद मंसूर उमर कादरी, बाल संरक्षण विशेषज्ञ, युनिसेफ, उत्तर प्रदेश द्वारा भी सेशन लिया गया एवं कई रोचक गतिविधियाँ करायी गयीं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री गणेश कुमार, निदेशक, एस0सी0ई0आर0टी0, उ0प्र0, लखनऊ द्वारा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशिक्षण में सम्मिलित विभिन्न प्राविधियों एवं गतिविधियों का प्रयोग अपने कार्यस्थल पर रुचिपूर्ण तरीके से करते हुए बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु प्रेरित किया गया। एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ0 पवन कुमार, संयुक्त निदेशक (एस0एस0ए0), एस0सी0ई0 आर0टी0, उ0प्र0, लखनऊ द्वारा प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुझाव आमंत्रित किये गये तथा प्रतिभागियों से मास्टर टेªनर्स द्वारा करायी गयी गतिविधियों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में श्री अमित सिंह, प्रशासनिक अधिकारी, एस0सी0ई0आर0टी0, उ0प्र0, लखनऊ द्वारा प्रशासनिक समन्वयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन श्रीमती पूनम नौटियाल, शोध प्राध्यापक, एस0सी0ई0आर0टी0, उ0प्र0, लखनऊ द्वारा किया गया।

Photos from SCERT UP's post 13/01/2026

षष्ठम् राज्य स्तरीय कला, क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 12.01.2026 से 16.01.2026 तक एस0सी0ई0आर0टी0, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा किया जा रहा है। उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर प्राथमिक स्तर (भाषा ) हेतु दिनांक 12.01.2026 को 59 जनपदों से जनपद स्तर से चयनित प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो0 अर्पणा, प्रोफेसर, शिक्षा संकाय, डॉ0 ए0के0 विश्वास, असिस्टेंट प्रोफेसर, कला एवं शिल्प महाविद्यालय, ललित कला संकाय एवं डॉ0 अरविन्द कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, विद्या बिहार, रायबरेली, लखनऊ द्वारा प्रदान किया गया।
विभिन्न जनपद से प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों द्वारा कक्षा-शिक्षण को आसान एवं रूचिकर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न शिक्षण सहायक सामग्री का विकास कर कक्षा-शिक्षण में प्रयोग सम्बन्धी प्रस्तुतीकरण निर्णायक मण्डल के समक्ष किया गया। अन्त में प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र वितरण के साथ प्रथम दिवस की प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।
प्रतियोगिता में प्रशासनिक सहयोग श्री अमित सिंह, सहायक उप शिक्षा निदेशक/प्रशासनिक अधिकारी एस0सी0ई0आर0टी0, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का समन्वयन डॉ0 मनीषा शुक्ला, प्रवक्ता (शोध) एस0सी0ई0आर0टी0, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा किया गया।

Photos from SCERT UP's post 08/01/2026

बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में SQAAF (School Quality Assessment and Accreditation Framework) लागू किये जाने के सम्बन्ध में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा, अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश शासन के नेतृत्व में कराया जा रहा है। इसी क्रम में के विकास हेतु दिनांक 08 एवं 09 जनवरी, 2026 को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन एस0सी0ई0आर0टी0, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में किया गया है। श्री गणेश कुमार, निदेशक, एस0सी0ई0आर0टी0, उत्तर प्रदेश द्वारा कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा, अपर मुख्य सचिव महोदय तथा श्रीमती मोनिका रानी, महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। कार्यशाला में श्री विष्णु कान्त पाण्डेय, अपर परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा (माध्यमिक), उत्तर प्रदेश, श्रीमती विभा मिश्रा, संयुक्त शिक्षा निदेशक (प्रशि0), एस0सी0ई0आर0टी0 एवं डॉ0 पवन कुमार, संयुक्त निदेशक (एस0एस0ए0), एस0सी0ई0आर0टी0 तथा बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण, माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रबंधक, प्रवक्ता -डायट , परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यशाला का समन्वयन श्री अमित सिंह, प्रशासनिक अधिकारी,एस0सी0ई0आर0टी0, उत्तर प्रदेश एवं संचालन सुश्री मीनाक्षी राय, प्रवक्ता (शोध), एस0सी0ई0आर0टी0, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया।

Photos from SCERT UP's post 24/10/2025

परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 के परिणामों पर तीन दिवसीय प्रसार कार्यशाला का सफल आयोजन
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तर प्रदेश द्वारा ‘परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024’ के परिणामों पर विचार विमर्श एवं प्रसार हेतु तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन दो चरण में दिनांक 08 से 10 अक्टूबर 2025 तथा 14 से 16 अक्टूबर 2025 के मध्य में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के लगभग 150 प्रवक्ताओं/ शिक्षक-प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया
कार्यशाला का उद्घाटन निदेशक श्री गणेश कुमार एवं संयुक्त निदेशक (एस.एस.ए.) डॉ. पवन कुमार द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में निदेशक परिषद ने परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 में उत्तर प्रदेश के उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए, राज्य में विद्यालयी शिक्षा में हो रहे गुणवत्तापरक सुधारों को इंगित किया।
तीन दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभागियों को वृहद् स्तरीय सर्वेक्षण, परख डैशबोर्ड, परख रिपोर्ट का विश्लेषण, जिला-स्तरीय योजना निर्माण, समग्र प्रगति पत्र, दक्षता-आधारित मूल्यांकन की रूपरेखा, रूब्रिक्स एवं शिक्षण-अधिगम में उपयोगी नीतिगत संकेतों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। सन्दर्भदाताओं द्वारा विभिन्न सत्रों में फाउंडेशनल, प्रिपेटरी एवं मिडिल स्टेज पर लर्निंग गैप को चिह्नित कर, अधिगम में सुधार हेतु रणनीतियाँ तथा शिक्षकों की भूमिका पर भी चर्चा की गई।
कार्यशाला का समापन संयुक्त निदेशक (एस एस ए ) डॉ पवन कुमार के उद्बोधन तथा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम का समन्वयन‌ श्री अमित सिंह, प्रशासनिक अधिकारी, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश एवं मीनाक्षी राय, प्रवक्ता (शोध), राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया।

Photos from SCERT UP's post 08/10/2025

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, समस्त जनपद के प्रवक्ताओं हेतु भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, लखनऊ I.I.I.T. Lucknow द्वारा 140 प्रवक्ताओं हेतु शैक्षिक सत्र 2025-26 में संचालित 03 माह का कम्प्यूटर विषय का सार्टिफिकेट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ दिनांक 06.10.2025 को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, लखनऊ में किया गया, जिसके प्रथम फेरे में लगभग 50 प्रवक्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण के उद्बोधन सत्र में सुश्री नेहा जैन, आई0ए0एस0, विशेष सचिव, आई0टी0 व इलेक्ट्रॉनिक्स, एम0डी0 यू0पी0डी0ई0एस0सी0ओ0 उ0प्र0, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उ0प्र0, लखनऊ से डॉ0 पवन सचान, संयुक्त निदेशक (एस0एस0ए0), आई0आई0आई0टी0, लखनऊ से डॉ0 दीपक कुमार सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर एवं डॉ0 बिन्दु सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, द्वारा अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की गयी। कार्यक्रम का समन्वयन श्री अमित सिंह, सहायक उप शिक्षा निदेशक, एस0सी0ई0आर0टी, लखनऊ एवं डॉ0 मनीषा शुक्ला, प्रवक्ता (शोध), एस0सी0ई0आर0टी, लखनऊ द्वारा किया गया।

Photos from SCERT UP's post 29/09/2025
Photos from SCERT UP's post 10/09/2025

आई.आई.टी कानपुर एवं एस.सी.ई.आर.टी0., लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में उच्च प्राथमिक स्तर के विज्ञान विषय के शिक्षकों हेतु डिजिटल लिटरेसी, कम्प्यूटेशनल थिंकिंग, कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (DLCCAI) पर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 8 सितम्बर 2025 को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में किया गया, जिसमें 04 फेरो में प्रदेश के सभी 75 जिलों से आए विज्ञान विषय के 750 शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। उक्त प्रशिक्षण के प्रथम फेरे में राज्य के 138 शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. सव्यसाची रॉय, प्रमुख, डिजाइन विभाग, आई.आई.टी. कानपुर, डॉ. पवन सचान, संयुक्त निदेशक, एस0सी0ई0आर0टी0, उत्तर प्रदेश और प्रो. जे. रामकुमार, यांत्रिक अभियांत्रिकी एवं डिजाइन विभाग, आई0आई0टी0 कानपुर, श्री नवीन कुमार सहायक उप शिक्षा निदेशक, एस0सी0ई0आर0टी0, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ0 मनीषा शुक्ला, प्रवक्ता (शोध), एस0सी0ई0आर0टी0, उ0प्र0, लखनऊ द्वारा किया गया है।

08/09/2025

‘शिक्षक दिवस’ के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा SCERT की अभिनव पहल ‘उद्गम’ (शैक्षिक नवाचारों का संकलन) तथा ‘गुल्लक’ (कहानी-आधारित शिक्षण संग्रह) का विमोचन तथा UDGAM डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया गया।

UDGAM (Unifying Development of Great Academic Minds) – शिक्षकों द्वारा किए गए शैक्षिक नवाचारों एवं उत्कृष्ट प्रयासों का संकलन है, जो परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण गुणवत्ता संवर्द्धन का मार्ग प्रशस्त करेगा।

गुल्लक – बाल-कथाओं का संग्रह है, जो कहानियों के माध्यम से आनंददायक शिक्षण अनुभव उपलब्ध कराते हुए बच्चों में मानवीय एवं नैतिक मूल्यों के विकास को सुनिश्चित करेगा।
https://www.youtube.com/live/ft6a-g8efDE?si=JizwOBC5qCMEimHd

Photos from SCERT UP's post 08/09/2025

दिनांक 05 सितम्बर 2025 ‘शिक्षक दिवस’ के अवसर पर लोक भवन, लखनऊ में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, माननीय बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संदीप सिंह जी एवं माननीय माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी जी की गरिमामयी उपस्थिति में मा0 मुख्य मंत्री जी के कर कमलों से शैक्षिक नवाचारों एवं अभिनव प्रयासों का संकलन 'उद्गम’, बाल कथाओं का संग्रह ‘गुल्लक’ तथा ' बाल वाटिका हस्तपुस्तिक' का विमोचन हुआ. साथ ही 'उद्गम' डिजिटल प्लेटफॉर्म का लोकार्पण भी संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार जी, महानिदेशक (स्कूल शिक्षा) श्रीमती कंचन वर्मा जी, निदेशक, एस. सी. ई. आर. टी, श्री गणेश कुमार, संयुक्त निदेशक, डॉ पवन कुमार सचान एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे.

Photos from SCERT UP's post 29/08/2025

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, समस्त जनपद एवं ईकाईयों के प्रवक्ताओं हेतु भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, लखनऊ (I.I.I.T, Lucknow) द्वारा संचालित 03 माह का कम्प्यूटर विषय का सार्टिफिकेट प्रशिक्षण 04 दिवसीय ऑफलाइन प्रशिक्षण के तृतीय व अंतिम चरण का दिनांक 04.08.2025 से 07.08.2025, दिनांक 18.08.2025 से 21.08.2025 एवं दिनांक 25.08.2025 से 28.08.2025 में क्रमशः भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, लखनऊ मंे आयोजन किया गया, जिसमें प्रत्येक फेरे में लगभग 50 प्रवक्ताओं द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। अतः कुल 150 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ताओं द्वारा संदर्भित सार्टिफिकेट प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ प्राप्त किया गया। उक्त प्रशिक्षण के समापन सत्र में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उ0प्र0, लखनऊ से श्री गणेश कुमार, निदेशक, एस0सी0ई0आर0टी, लखनऊ, डॉ0 पवन सचान, संयुक्त निदेशक (एस0एस0ए0) तथा डॉ0 अरूण मोहन शैरी, निदेशक, आई0आई0आई0टी0, लखनऊ, डॉ0 दीपक कुमार सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, आई0आई0आई0टी0, लखनऊ एवं डॉ0 बिन्दु सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, आई0आई0आई0टी0, लखनऊ की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, समस्त जनपद एवं ईकाईयों के प्रवक्ताओं का तीन माह का सर्टिफिकेट प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 28.08.2025 को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ0 मनीषा शुक्ला, प्रवक्ता (शोध), एस0सी0ई0आर0टी, लखनऊ द्वारा किया गया।

Want your business to be the top-listed Government Service in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Nishatganj
Lucknow

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm