29/01/2026
26 जनवरी – गणतंत्र दिवस 🇮🇳
गणतंत्र दिवस हमें उस संविधान की शक्ति का स्मरण कराता है, जिसने प्रत्येक नागरिक को अधिकार, समानता और न्याय का विश्वास दिया। यह दिन हमारे लोकतंत्र की आत्मा और कानून के शासन की मजबूती का प्रतीक है।
एक अधिवक्ता के रूप में संविधान की रक्षा करना और न्याय के मूल्यों को जीवित रखना हमारा परम कर्तव्य है। आइए, हम सभी सत्य, न्याय और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करें।
सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳
04/01/2026
नव वर्ष के शुभ अवसर पर आज Central Bar Association, Lucknow की कार्यकारिणी ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश, आदरणीय मलखान सिंह जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया, जिस पर माननीय महोदय द्वारा सकारात्मक रूप से विचार करते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन प्रदान किया गया।
Central Bar Association, Lucknow इस सहयोग एवं मार्गदर्शन हेतु उनका आभार व्यक्त करती है तथा नव वर्ष में न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आशा करती है।
17/12/2025
“नये आपराधिक कानूनों में फारेंसिक विज्ञान की भूमिका”
दिनांक 16-12-2025 (मंगलवार) को सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ के अध्यक्ष श्री अखिलेश जायसवाल ‘एडवोकेट’, महामंत्री श्री अवनीश दीक्षित ‘एडवोकेट’ एवं समस्त कार्यकारिणी के संयुक्त तत्वावधान में “नये आपराधिक कानूनों में फारेंसिक विज्ञान की भूमिका” विषय पर एक महत्वपूर्ण एवं गरिमामयी संगोष्ठी का आयोजन पुराना हाईकोर्ट लॉन, लखनऊ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि के रूप में :
👉 मा. न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान जी, प्रशासनिक न्यायमूर्ति, लखनऊ
👉 मा. न्यायमूर्ति राजीव सिंह जी, माननीय उच्च न्यायालय, लखनऊ
विशिष्ट अतिथि:
👉 मा. मलखान सिंह जी, जनपद न्यायाधीश, लखनऊ
तथा
मुख्य वक्ता:
👉 डॉ. जी. के. गोस्वामी जी, संस्थापक निदेशक, उ.प्र. स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फारेंसिक साइंस, लखनऊ
की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संगोष्ठी की अध्यक्षता श्री अखिलेश जायसवाल ‘एडवोकेट’, अध्यक्ष, सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा की गई।
🔸 लखनऊ बार एसोसिएशन से विशेष उपस्थिति
अध्यक्ष : श्री रमेश प्रसाद तिवारी 'एडवोकेट'
महामंत्री : श्री बृजभान सिंह “भानू” ‘एडवोकेट’
संयुक्त मंत्री (प्रशासन) : श्री नरेन्द्र शुक्ला ‘एडवोकेट’
कार्यक्रम के दौरान नये आपराधिक कानूनों में फारेंसिक विज्ञान के महत्व, उसकी उपयोगिता एवं न्यायिक प्रक्रिया में उसकी प्रभावी भूमिका पर विस्तृत, सारगर्भित एवं ज्ञानवर्धक विचार प्रस्तुत किए गए। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन की ओर से सभी माननीय अतिथियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारीगण, वरिष्ठ अधिवक्ता, कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे।
सभी माननीय अतिथियों, वक्ताओं एवं सहभागियों का हार्दिक आभार।
सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ समस्त न्यायिक समुदाय एवं अधिवक्ता साथियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है, जिनके सहयोग से यह गरिमामयी आयोजन ऐतिहासिक एवं सफल रहा।
सादर,
सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ
13/12/2025
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 13 दिसंबर 2025 को हुआ। इस आयोजन हेतु सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ को आमंत्रित करने पर इस अवसर पर आदरणीय अध्यक्ष श्री अखिलेश जायसवाल जी ने आमंत्रण स्वीकार कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई एवं न्यायिक कार्यवाही में सहयोग प्रदान किया।
12/12/2025
आदरणीय श्री दीपक सिंह जी,
कोषाध्यक्ष, सेंट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ
आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ!
आपका अनुशासित, चुनौतीपूर्ण (challaning) स्वभाव और अद्भुत परिश्रमशीलता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आपका दूरदर्शी विजन प्रशंसनीय है।
हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आपके सभी सपने साकार हों और आप निरंतर सफलता के शिखर पर अग्रसर रहें।
आपका जीवन स्वास्थ्य, सम्मान, ऊर्जा और नवीन उपलब्धियों से परिपूर्ण रहे—इसी मंगल कामना के साथ।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ!