Traffic Police Commissionerate of Lucknow

Traffic Police Commissionerate of Lucknow

Share

For meaningful engagement with local communities to share Traffic Regulations, Advisories and Alerts and get Traffic Issues, suggestions and complaints.

29/01/2023

आज 29.01.2023 को इंडिया और न्यूजीलैंड के मध्य होने वाले टी-20 मैच पर पार्किंग हेतु विवरण

12/06/2022

दिनांक 11-06-2022 को पीजीआई में विभिन्न अगों के ट्रांसप्लांट हेतु पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में के.जी.एम.यू से एसजीपीजीआई तक
यातायात पुलिस द्वारा ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।
जिससे 18 कि0मी0 की दूरी 18 मिनट में तय की गयी।

Photos from Traffic Police Commissionerate of Lucknow's post 22/05/2022

आज दिनांक 22-05-2022 को जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नंबर 4 पर ड्रीम पीस फाउंडेशन द्वारा आयोजित लखनऊ मैराथन कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी गयी।
पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा प्रतिभागियों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया।

Photos from Traffic Police Commissionerate of Lucknow's post 22/05/2022

आज दिनांक 22.05.2022 पुलिस उपायुक्त यातायात लखनऊ के निर्देशन मे नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेन्द्र नगर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लगभग 150 NCC, NSS की छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त यातायात श्री सैफुद्दीन बेग रहे ।

सहायक पुलिस आयुक्त यातायात ने छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी तथा यातायात नियमों के पालन करने की उपयोगिता पर जोर दिया तथा यातायात निरीक्षक विपिन पाण्डेय ने सड़क सुरक्षा के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में मारुती सुजुकी ड्राइविंग स्कूल से सेफ्टी मैनेजर एहतेशाम, ट्रैफिक वार्डन नीरज सिंह, प्रिन्सिपल प्रो मंजुला उपाध्याय, डा0 मनमीत सोढ़ी, डा0 वंदना द्विवेदी, डा0 नेहा अग्रवाल, डा0 नीतू सिंह, डा0 सीमा पाण्डेय, डा0 अयशा व स्टाफ ने प्रतिभाग किया।

महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु रैली निकाली गयी।

Photos from Traffic Police Commissionerate of Lucknow's post 21/05/2022

आज दिनांक 21-05-2022 को पुलिस उपायुक्त यातायात श्री सुभाष चंद्र शाक्य के निर्देशन में शार्प और एचसीएल के सहयोग से अवध कॉलेजियेट ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त यातायात श्री सैफुद्दीन बेग रहे।

इस कार्यक्रम में उप निरीक्षक यातायात श्री राहुल कुमार ने सड़क सुरक्षा नियम के बारे में बच्चों को जागरूक किया, ट्रैफिक वार्डन नीरज कुमार ने गुड सेमेरिटन के बारे में बताया, गलत तरीके से वाहन चलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।

निरीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार जी ने यातायात के नियमों और गोल्डेन आर्स के बारे में बताया तथा सहायक पुलिस आयुक्त यातायात श्री सरफुद्दीन बेग ने सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
इसी क्रम में शार्प एचसीएल के स्टेट कोऑर्डिनेटर जुबेर आलम ने सड़क चिन्हों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम में ट्रैफिक वार्डन नीरज सिंह , विनय कुमार, शार्प एचसीएल से जुबेर आलम, यशवंत सिंह एवं यातायात स्टॉफ तथा स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।

Photos from Traffic Police Commissionerate of Lucknow's post 20/05/2022

आज दिनांक 20-05-2022 को पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में निरीक्षक यातायात श्री जनेश्वर पाण्डेय द्वारा बस्ती,सिद्धार्थ नगर से दिल्ली जाने वाली डबल डेकर टूरिस्ट परमिट बस को संचालन पर रोक लगे होने के बावजूद उपयोग में लाने पर नियमानुसार सीज किया गया।

पूर्व में बस पर एआरटीओ रामपुर द्वारा फिटनेस मानक पूर्ण न करने कारण संचालन पर रोक लगायी गयी है।


बस में यात्रा कर रहीं सवारियों को आगे की यात्रा हेतु निरीक्षक यातायात द्वारा एआरएम चारबाग एवं एआरटीओ लखनऊ से संपर्क कर दो रोडवेज बसों की व्यवस्था की गयी।

Photos from Traffic Police Commissionerate of Lucknow's post 19/05/2022

आज दिनांक 19-05-2022 को पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में बाराबिरवा चौराहे पर सहायक पुलिस आयुक्त श्री सैफुद्दीन बेग व यातायात निरीक्षक आलमबाग श्री अतुल सिंह की उपस्थिति में ऑटो, टेंपो एवं ई रिक्शा चालकों की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें सहायक पुलिस आयुक्त एवं यातायात निरीक्षक आलमबाग के द्वारा ऑटो, ई रिक्शा व टेंपो चालकों को यातायात नियमों के संबंध में समझाया गया व चौराहे पर ऑटो, टेंपो व ई रिक्शा में सवारी भरने हेतु निर्धारित दूरी पर खड़ा करने के बारे में बताया गया ताकि चौराहे पर जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो।

यातायात नियमों के बारे में व ई रिक्शा के प्रतिबंधित रूट के संबंध में जानकारी देकर पंपलेट का भी वितरण किया गया।

Photos from Traffic Police Commissionerate of Lucknow's post 19/05/2022

आज दिनांक 19-05-2022 को पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में ए पी सेन इंटर कॉलेज, चारबाग में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति छात्राओं को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 100 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम मे सड़क चिन्हों, यातायात नियमों व दुर्घटनाओं से बचाव की विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपायुक्त यातायात ने सड़क सुरक्षा के उपायों, यातायात नियमों एवं कम उम्र में बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर होने वाले नुकसान की जानकारी दी एवं छात्राओं से दी गई जानकारी से संबंधित प्रश्न किए गए। कार्यक्रम में निरीक्षक यातायात विपिन कुमार पांडेय, सेफ्टी मेनेजर ट्रैफिक पार्क पंकज शर्मा व सुमित मिश्रा, मारुती सुजूकी ड्राइविंग स्कूल से सेफ्टी मैनेजर ऐहतेशाम, विद्यालय की प्रधानाचार्या, एवं अन्य शिक्षकाओं ने प्रतिभाग किया।

Photos from Traffic Police Commissionerate of Lucknow's post 14/05/2022

के निर्देशन में विशेष अभियान चलाकर रविंद्रालय, चारबाग से दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन तक ई-रिक्शा चालकों को पैम्फलेट वितरण कर ई-रिक्शा के लिए प्रतिबंधित मार्गों के बारे में अवगत कराया गया।नो वेंडिंग जोन में लगी दुकानों को स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से हटवाया गया‌ एवं इसकी पुनरावृत्ति होने से रोकने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।
चारबाग बस स्टैंड से दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन तक नो पार्किंग जोन में खड़ी 20 बसों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

11/05/2022

आज दिनांक 11-05-2022 को यातायात पुलिस द्वारा पीजीआई में किडनी ट्रांसप्लांट हेतु अपोलो मेडिक्स से पीजीआई तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। जिससे 10.5 कि0मी0 की दूरी 09 मिनट 30 सेकण्ड में तय की गयी।

Photos from Traffic Police Commissionerate of Lucknow's post 11/05/2022

आज दिनांक 11-05-2022 को सांय 06:00 बजे आईटीएमएस द्वारा पूर्व में चोरी की घटना में प्रयोग की गयी स्कूटी (UP32FZ8859) के बाराबिरवा चौराहे की तरफ आने की सूचना चौराहे पर ड्यूटीरत यातायात उपनिरीक्षक यज्ञपाल वर्मा को दी गयी। उक्त स्कूटी का मुकदमा आलमबाग थाने में पूर्व में ही में पंजीकृत है। दी गई सूचना के आधार पर स्कूटी को रोका गया तो स्कूटी चालक द्वारा पारा की तरफ तेज रफ्तार से भगाने का प्रयास किया। जिसका पीछा कर उपनिरीक्षक यातायात यज्ञपाल सिंह व हमराही मुख्य आरक्षी सतीश कुमार वर्मा द्वारा चौकी इंचार्ज बाराबिरवा के सहयोग से पारा पुल पर स्कूटी को रोककर चालक को मय स्कूटी पकड़ लिया गया। आलमबाग थाने को सूचित कर, वांछित वाहन व वाहन चालक को आलमबाग थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Photos from Traffic Police Commissionerate of Lucknow's post 11/05/2022

आज दिनांक 11-05-2022 को पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, गोमती नगर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में सड़क चिन्हों, यातायात नियमों व दुर्घटनाओं से बचाव हेतु किये जाने वाले उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। निरीक्षक यातायात सुधाकर द्विवेदी द्वारा कम उम्र में बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर होने वाले नुकसानों के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से संबंधित क्विज का आयोजन भी किया गया। क्विज के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम में शुभम सोती मेमोरियल ट्रस्ट फाउंडेशन से अनवारूल अब्बासी, मारुती सुजूकी ड्राइविंग स्कूल के सेफ्टी मेनेजर एहतेशाम, ट्रैफिक पार्क के सेफ्टी मेनेजर सुमित मिश्रा,कॉलेज की प्रधानाचार्या शालू श्रीवास्तव एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Want your business to be the top-listed Government Service in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Lucknow