LJP-Ramvilas, Uttar Pradesh

LJP-Ramvilas, Uttar Pradesh

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from LJP-Ramvilas, Uttar Pradesh, Political Party, Lucknow.

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 🚁 - उत्तर प्रदेश का आधिकारिक पेज। स्व. पद्म भूषण श्री रामविलास पासवान जी की विरासत आगे बढ़ाते हुए, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी के नेतृत्व में न्याय व विकास के लिए समर्पित। "क्यों मांगें उधार, जब अपना नेता तैयार"

05/06/2026

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं
MYogiAdityanath

29/05/2026

किसानों के मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन

29/05/2026

उत्तर प्रदेश में दलितों का वोट लेने के बाद दलितों को प्रताड़ित करने वाली सपा, अब अपनी ही पार्टी की महिलाओं को भी सपाई गुंडों से नहीं बचा पा रही।

सपा का PDA सिर्फ पोस्टर और भाषण तक सीमित रह गया है। अमेठी और चंदौली में सपा की अपनी महिला नेताओं पर सपाई गुंडों ने ही हमला किया - और सच यही है कि इस पार्टी में 'पहला हक' सिर्फ एक खास गुट का है। बाकी सब सिर्फ वोट के लिए, रंगीन पोस्टरों में सजाने के लिए हैं।

जिस पार्टी में अपनी महिला विधायक और पदाधिकारी अपने ही घर में सुरक्षित नहीं, वो दलित-पिछड़ों के 'सामाजिक न्याय' की बात किस मुँह से करती है?

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Chirag Paswan MYogiAdityanath

Photos from LJP-Ramvilas, Uttar Pradesh's post 27/05/2026

आज झाँसी रेलवे स्टेशन पर माननीय सांसद अरुण भारती जी का मेहनतकश कूली भाइयों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

दिन-रात यात्रियों की सेवा में समर्पित इन श्रमिक भाइयों का स्नेह और सम्मान अत्यंत प्रेरणादायक रहा। इस अवसर पर कूली भाइयों ने अपने अधिकारों, समस्याओं एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा।

माननीय सांसद अरुण भारती जी ने श्रमिक भाइयों के हितों की रक्षा, सामाजिक सुरक्षा एवं उनकी जायज मांगों को सरकार और प्रशासन तक पहुँचाने हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।





Photos from LJP-Ramvilas, Uttar Pradesh's post 27/05/2026

आज झांसी स्थित एंबिएंस होटल (एलिट चौराहा के पास) में माननीय सांसद अरुण भारती जी की अध्यक्षता में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करने एवं जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया गया।

कार्यकर्ताओं का उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता यह दर्शाती है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।





Photos from LJP-Ramvilas, Uttar Pradesh's post 27/05/2026

आज झांसी स्थित सन सिटी में माननीय सांसद अरुण भारती जी द्वारा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नए पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

यह कार्यालय संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने तथा जनसंपर्क एवं जनसेवा के कार्यों को नई गति देने का केंद्र बनेगा।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।





Photos from LJP-Ramvilas, Uttar Pradesh's post 27/05/2026

आज माननीय सांसद अरुण भारती जी के ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचने पर पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

साथियों का अपार स्नेह, उत्साह और ऊर्जा यह दर्शाता है कि संगठन की ताकत निरंतर जनविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है।

आप सभी साथियों के प्रेम, समर्थन एवं शुभकामनाओं के लिए हृदय से हार्दिक आभार।





Photos from LJP-Ramvilas, Uttar Pradesh's post 22/05/2026

सपा गुंडों के अत्याचार पर लोजपा (रा.) मुखर!

पासी-पासवान समाज पर हो रही हत्याओं और आपराधिक घटनाओं के विरोध में, UP प्रभारी सांसद Arun Bharti - अरुण भारती जी के नेतृत्व में और प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान एडवोकेट जी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने CM MYogiAdityanath को ज्ञापन सौंपा।

प्रयागराज, भदोही और कौशाम्बी की पीड़ित जनता को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है।

Chirag Paswan जी के मार्गदर्शन में लोजपा (रा.) हर दलित-वंचित की ढाल है - न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी!





22/05/2026
Want your business to be the top-listed Government Service in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

https://www.ljpr.in/, https://x.com/LJPR_UP

Address


Lucknow