Manav Sewa Dal, Lucknow
09/03/2026
श्रीं हंस भक्ति धाम आश्रम मे 8 मार्च को शाखा आश्रम विभाग व् पूर्वांचल प्रचार समिति के अंतर्गत लखनऊ मंडल समिति के गठन हेतु संयुक्त मार्गदर्शन शिविर का आयोजन आश्रम प्रभारी पूज्य म. अंजना बाई जी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमे पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रचार सचिव सह प्रभारी पूज्य महात्मा सारथानन्द, लखनऊ आश्रम प्रभारी म. अंजना बाईजी, लखनऊ मंडल समिति प्रभारी महात्मा तारिणी बाई जी, सह मंडल समिति प्रभारी महात्मा अमरावती बाई जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारम्भ किया।
महात्मा सारथानन्द जी ने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति ने संगठन को मजबूत करने, आपसी प्रेम भाव बढ़ाने, और खंड स्तर से जिला स्तर तक के पदाधिकारियों को अनुशासित होकर सेवा कार्यों में जुटने पर जोर दिया है। सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से, समिति सामाजिक कार्यों, जैसे स्वच्छता, वृक्षारोपण और सत्संग के माध्यम से समाज सेवा के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट कर रही है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शाखा संगठन को संगठित करना तथा सीमित के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान के प्रचार प्रचार को और अधिक विस्तार देना है।
संयुक्त मार्गदर्शन शिविर मे निम्न लोगो को नियुक्त किया गया यथा श्री दिलीप सिंह (लखनऊ) को मंडल समिति प्रधान, श्री प्रशांत सिंह (लखनऊ) को सह मंडल समिति प्रधान, श्री दुर्गादीन (रायबरेली) को मंडल समिति सचिव, श्री नंदराम (हरदोई) को मंडल समिति सह सचिव, श्री विजय कुमार अवस्थी (लखनऊ) को मंडल समिति मीडिया प्रभारी, श्री शिवम गुप्ता (कोथावा, हरदोई ) को मंडल समिति उप मिडिया प्रभारी, श्री सर्वेद्र सिंह यादव (लखनऊ) को मंडल समिति सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वही श्री भारत सिंह (लखनऊ) को मंडल समिति लेखाकार व डॉ दीपक शुक्ला (बाराबंकी) को मंडल समिति मे सह लेखाकार नियुक्त किया गया है।
इस सयुक्त मार्गदर्शन शिविर मे पूज्य महात्मा अंजना बाई जी ने चिन्हित किये गए पदाधिकारियों को शुभकामनाये व आशीर्वाद देते हुए संस्था द्वारा दिए गए दायित्व को पूर्ण ढंग से निभाने की बात कही।
12/02/2026
12/02/2026
मिशन एजुकेशन कार्यक्रम-लखनऊ
मानव उत्थान सेवा समिति, लखनऊ के तत्त्वावधान में, आज दिनाँक 12 फरवरी, 2026 दिन गुरुवार को मिशन एजुकेशन कार्यक्रम के अंतर्गत. जरूरतमन्द कुल 40 छात्र/छात्राओं को निःशुल्क स्टेशनरी वितरित की गई।
सन्त गाडगे जलाशय पार्क, रत्नखण्ड, कानपुर रोड, लखनऊ में झोपण पट्टियों में रहने वाले कुल 40 बच्चों को निःशुल्क स्टेशनरी किट (स्टेशनरी) बाँटी गयी।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Lucknow
226020
