14/04/2026
संविधान के शिल्पकार, समानता व सामाजिक न्याय के महान प्रतीक, दलित, शोषित, पीड़ित एवं वंचित वर्गों के उत्थान हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका संघर्ष और विचार आज भी हमें समानता, अधिकार और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
13/04/2026
जलियांवाला बाग हत्याकांड की स्मृति दिवस पर देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन!
13 अप्रैल 1919 का वह दिन भारतीय इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय है, जिसने अंग्रेज़ी हुकूमत की क्रूरता को पूरी दुनिया के सामने उजागर कर दिया। निहत्थे और शांतिपूर्ण लोगों पर की गई गोलीबारी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।
मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों का यह बलिदान आज भी हमें राष्ट्रभक्ति, साहस और एकता का संदेश देता है। उनका त्याग हमें यह याद दिलाता है कि आज़ादी हमें यूं ही नहीं मिली, बल्कि इसके पीछे अनगिनत बलिदानों की अमर गाथा छिपी है।
आज हम सभी का कर्तव्य है कि उन महान वीरों के सपनों का भारत बनाने में अपना योगदान दें। उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करें, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी मिलकर उन अमर शहीदों को नमन करें और देशहित में सदैव समर्पित रहने का संकल्प लें।
🇮🇳