26/05/2025
पंजाब के लुधियाना में अग्रवाल समाज का पहला श्री अग्रसेन धाम बन रहा है जिसमे कल से भीषण गर्मी को देखते हुए भविष्य को बचाने के लिए दुगरी से श्री सुनील जैन गर्ग परिवार की तरफ से श्री अग्रसेन धाम के इर्द गिर्द पौधे लगवाने की शुरुआत की गई है। आप सभी आये और एक एक पौधा अपने बच्चों के नाम से लगा कर जाए। पौधे धाम में उपलब्ध है।
सुनील जैन मित्तल, प्रेजिडेंट,अग्रवाल परिवार मिलन संघ टीम श्री अग्रसेन धाम, लुधियाना।79867 94258
98889 35509
98885 35509
26/05/2025
पंजाब के लुधियाना में अग्रवाल समाज का पहला श्री अग्रसेन धाम बन रहा है जिसमे कल से भीषण गर्मी को देखते हुए भविष्य को बचाने के लिए दुगरी से श्री सुनील जैन गर्ग परिवार की तरफ से श्री अग्रसेन धाम के इर्द गिर्द पौधे लगवाने की शुरुआत की गई है। आप सभी आये और एक एक पौधा अपने बच्चों के नाम से लगा कर जाए। पौधे धाम में उपलब्ध है।
सुनील जैन मित्तल, प्रेजिडेंट,अग्रवाल परिवार मिलन संघ टीम श्री अग्रसेन धाम, लुधियाना।79867 94258
98889 35509
98885 098885 35509
21/05/2025
श्री अग्रसेन धाम में 1100 दिविसिय महालक्ष्मी जी को समर्पित हवन यज्ञ चल रहा है। कल 583 हवन यज्ञ सम्पन्न हुए। आप भी महालक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए इस निशुल्क हवन यज्ञ में हिस्सा लेकर महालक्ष्मी जी की कृपा के पात्र बन सकते हो। सम्पर्क करें।सुनील जैन मित्तल, प्रेजिडेंट, अग्रवाल परिवार मिलन संघ टीम श्री अग्रसेन धाम, लुधियाना। 79867 94258
98889 35509
98885 35509
31/12/2024
मंत्रोउचारण के बीच मकर संक्रांति को फिर से शुरू होगा श्री अग्रसेन धाम का निर्माण कार्य।
*भजन गायक हेमन्त करेंगे माता बनभौरी जी का गुणगान।
*मक्की की रोटी- सरसों
के साग लगेगा भगवान को प्रसाद।
आप सभी आए और अपने हाथ से एक एक तसले मिक्सचर की कार सेवा करे।
लुधियाना।अग्रवाल परिवार मिलन संघ के नेतृत्व में हंबड़ा रोड पर बन रहे पंजाब में अग्रवाल समाज के पहले श्री अग्रसेन धाम का निर्माणकार्य 14 जनवरी को मकरसंक्रांति के शुभ अवसर पर फिर से शुरू किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए अग्रवाल परिवार मिलन संघ के प्रधान सुनील जैन मित्तल ने बताया कि किन्ही कारणों से पिछले पांच माह से श्री अग्रसेन धाम का निर्माण कार्य रुका हुआ था, जो अब आप सभी के सहयोग से तेज़ी से शुरू हो रहा है। संघ के प्रेस सचिव परवीन बंसल ने बताया कि संस्था के पास निर्माण कार्य को जारी रखने के लिए सिर्फ सीमेंट की जरूरत थी जिसे कल अमावस्या के मौके पर साथियो ने भिजवाना शुरू कर दिया है। इस दिन संघ की तरफ से संक्रांति महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दिन धाम पर जितने भी साथी आएंगे वह सभी अपने अपने हाथों से एक एक तसला बजरी सीमेंट के घोल का श्री अग्रसेन धाम की बुनियाद में डाल कर अपने जीवन का इतिहास बनाएंगे। संस्था के वाईस प्रेजिडेंट सीए मनोज गोयल ने बताया कि इस दिन अग्रवाल समाज के भजन गायक हेमन्त अग्रवाल माता बनभौरी वाली का गुणगान करेंगे जबकि धाम के पुजारी मोहन शर्मा जी द्वारा महालक्ष्मी जी को समर्पित हवन यज्ञ किया जाएगा। संस्था के लीगल एडवाइजर एडवोकेट सुनील गोयल ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन मक्की की रोटी और सरसों के साग का हलवा पूरी के साथ भगवान को भोग अर्पित किया जाएगा। प्रधान सुनील जैन मित्तल ने कहा कि श्री अग्रसेन धाम में पहले चरण में महाराजा अग्रसेन चेरिटेबल की शुरुआत होगी।जिसमे हर गरीब और अमीर का इलाज बिल्कुल निशुल्क होगा। उन्होंने सभी अगरबन्धुओ से अपील की है कि मकरसंक्रांति के दिन श्री अग्रसेन धाम जरूर पहुंचे।
सुनील जैन मित्तल
98885 35509
20/12/2024
रविवार को लुधियाना में निकलने वाली श्री तिरूपति बाला जी की रथ यात्रा का निमन्त्रण स्वीकार करते अग्रवाल परिवार मिलन संघ श्री अग्रसेन धाम के प्रधान सुनील जैन मित्तल और श्री अग्रसेन धाम के युथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमन्त अग्रवाल भजन गायक। आप सभी से निवेदन है कि रविवार को निकलने वाली इस विशाल रथयात्रा का स्वागत करते हुए श्री तिरूपति बाला जी का आषीर्वाद प्राप्त करे।
सुनील जैन मित्तल
98885 35509
20/12/2024
जरूरी सूचना अग्रवाल-जैन समाज के सभी साथियो के लिये।
आदरणीय अगर्वन्धुओ,
जय श्री अग्रसेन जी की।
साथियो, अग्रवाल -जैन समाज की जागरुकता और एकजुटता के चलते ही आज सभी राजनैतिक पार्टियो ने अग्रवाल -जैन समाज के प्रतिनिधियो को अपनी अपनी पार्टी के टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। इसके लिए समस्त अग्रवाल -जैन समाज बधाई के पात्र है। आगे भी ऐसा हम सब मिलकर कुछ ऐसा करे कि इन चुनावों में आपके शहर का मेयर भी अग्रवाल-जैन समाज से ही बने। इससे भी अग्रवाल समाज मे एकजुटता आएगी और समाज मजबूत होगा। इसलिए 21 दिसम्बर को होने वाले चुनावों में अपने अंदर अगर कोई मतभेद है उसे भुलाकर अपने अग्रवाल -जैन समाज के साथी को भारी मतदान देकर विजयी बनाये। अग्रवाल परिवार मिलन संघ की तरफ से पिछले करीब 7 साल से अग्रवाल समाज को एकजुट करने का प्रयास जारी है और उसमें कुछ हद तक हम सफल भी हुए है। इसी का परिणाम है कि लुधियाना को पंजाब में अग्रवाल समाज के पहला श्री अग्रसेन धाम आप सभी के सहयोग से मिल रहा है और जमालपुर 39 सेक्टर में सूंदर अग्रवाल भवन बन रहा है। इसलिए मेरी आप सभी से दोनों हाथ जोड़कर अपील है कि इस बार अग्रवाल-जैन समाज के सभी साथियो को भारी बहुमत से विजयी बनाकर नगर निगम सदन में भेजे। अगर किसी वार्ड में एक से अधिक अग्रवाल -जैन समाज से साथी अलग अलग पार्टियो के प्रतिनिधि है तो ऐसे में अपने नज़दीकी रिश्ते को निभाते हुए अपना मतदान अपने परिवार यानि कि अग्रवाल-जैन समाज के प्रतिनिधि को ही करे।और जहाँ पर कोई भी अग्रवाल-जैन समाज से साथी नही खड़ा तो अपने विवेक से उस साथी को वोट करे जो देश ,अपना प्रदेश व शहर को तरक्की के राह पर ले जा सके।
धन्यवाद सहित
आपका अपना और अग्रवाल समाज का सेवादार
सुनील जैन मित्तल,
प्रेजिडेंट, अग्रवाल परिवार मिलन संघ श्री अग्रसेन धाम, प्रेजिडेंट, अग्रवाल परिवार मिलन संघ,श्री अग्रसेन धाम,लुधियाना।98885 35509
परवीन बंसल, प्रेस सचिव, श्री अग्रसेन धाम, लुधियाना।