07/06/2026
डॉ. दीपू कुमार सिंह को मानद पीएच.डी. उपाधि से सम्मानित
लुधियाना। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए Dr. Deepu Kumar Singh को Global University द्वारा मानद पीएच.डी. (Honorary Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक ने कहा कि डॉ. दीपू कुमार सिंह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
इस सम्मान को प्राप्त करने पर डॉ. सिंह ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसका श्रेय अपने परिवार, सगे-संबंधियों, मित्रों, शुभचिंतकों तथा सहयोगियों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद के कारण ही वे शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य कर पा रहे हैं।
इस उपलब्धि पर शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों तथा उनके शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

17/05/2026
16/05/2026
16/05/2026
07/05/2026