Bnmu information Madhepura

Bnmu information Madhepura

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bnmu information Madhepura, Public Service, Madhepura.

29/07/2024
23/07/2024

NCC Admission Notice

28/09/2021

*बीएनएमयू : अभिषद् की बैठक 23 अक्टूबर को*

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में अभिषद् की बैठक 23 अक्टूबर (शनिवार) को होगी। कुलपति प्रोफेसर डाॅ. आर. के. पी. रमन के निदेशानुसार कुलसचिव डाॅ. मिहिर कुमार ठाकुर हस्ताक्षर से इस आशय की अधिसूचना ज्ञापांक- जीएस-डीआरए- 49/21-800/21 जारी की गई है।

जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर ने बताया कि आगामी अभिषद की प्रस्तावित बैठक के पूर्व विभिन्न निकायों-समितियों की दस बैठकें होनी है। इसमें से कुछ बैठकें सितम्बर माह में हो चुकी हैं। शेष बैठकों की तिथि एवं समय में आंशिक संशोधन किया गया है। निर्णयानुसार एक अक्टूबर को अ. 2:30 बजे से भवन निर्माण समिति की और 04 अक्टूबर को 2:30 बजे से वेतन निर्धारण समिति की बैठक आहूत की गई है। अनुशासन समिति की बैठक 5 अक्टूबर को पू. 11:30 बजे होगी। 8 अक्टूबर को पू. 11:30 बजे से क्रय-विक्रय समिति तथा 9 अक्टूबर को
अ. 2:30 बजे से वित्त समिति की बैठक आयोजित है। विद्वत परिषद की बैठक 20 अक्टूबर को पू. 11:30 बजे से होगी। अंत में अभिषद् की बैठक 23 अक्टूबर को पू. 11:30 बजे से सुनिश्चित है।

कुलसचिव डॉ. मिहिर कुमार ठाकुर ने बताया कि भवन निर्माण समिति एवं अनुशासन समिति के बैठक की जिम्मेदारी क्रमशः अभियंत्रण शाखा एवं कुलानुशासक कार्यालय की होगी। वेतन निर्धारण समिति, क्रय-विक्रय समिति तथा वित्त समिति के बैठक का आयोजन वित्त विभाग करेगा। विद्वत परिषद् एवं अभिषद् की बैठक के आयोजन की जिम्मेदारी अकादमिक शाखा को दी गई है।
उन्होंने बताया कि सभी पदाधिकारियों/प्रशाखा/ कोषांग को निर्धारित बैठकों से संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर ससमय पूर्ण करने और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निदेश दिया गया है। विभिन्न बैठकों के आयोजन की जिम्मेदारी जिस विभाग को दी गई है, वह विभाग समिति के सभी सदस्यों को ससमय आमंत्रण पत्र प्रेषित करना तथा उन्हें दूरभाष एवं वाट्सपएप पर सूचना देना और उनके आतिथ्य आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित करेंगे।

मालूम हो कि नवनियुक्त कुलसचिव डॉ. मिहिर कुमार ठाकुर के कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार अभिषद की बैठक होने जा रही है। कुलसचिव ने कुछ दिनों पूर्व पत्र जारी कर सभी पदाधिकारियों से अभिषद् संबंधित कार्यालयी कार्यसूची (तथ्यात्मक विवरणी सहित) और वैसे सभी मामले, जिन्हें अभिषद् में प्रस्तुत करने हेतु निदेश प्राप्त हो उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। तदनुसार विभिन्न विभागों से प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं। कुलसचिव ने कहा है कि अभिषद् के सभी सदस्यों को शीघ्र ही विस्तृत कार्यसूची उपलब्ध करा दी जाएगी।

Photos from Bnmu information Madhepura's post 08/09/2021
11/08/2021

...भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, लालू नगर, मधेपुरा(बिहार) के द्वारा पीजी सेशन 2020-22 में एडमिशन हेतु फर्स्ट मेरिट लिस्ट आज देर शाम जारी कर दी गई है।
अप्लाई किये हुए स्टूडेंट्स अतिशीघ्र फर्स्ट मेरिट लिस्ट चेक कर लें।
मालूम हो कि 28 जुलाई 2021 तक अप्लाई करने का लास्ट डेट था।

20/07/2021

बीएएनएमयू, मधेपुरा में स्नातकोत्तर प्रथम सेमस्टर 2020 में नामांकन हेतु आवेदन की तिथि 21-28 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी नोडल पदाधिकारी डाॅ. अशोक कुमार और जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर ने दी।

Want your business to be the top-listed Government Service in Madhepura?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Madhepura
852113