Janata Dal United - Madhepura

Janata Dal United - Madhepura

Share

जनता दल यूनाइटेड के आधिकारिक पेज से जुड़ें

04/06/2026

जनसेवा को कर्तव्य और विकास को संकल्प मानकर माननीय नीतीश कुमार जी ने बिहार को नई पहचान दी है।
सुशासन, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत विकास के माध्यम से उन्होंने राज्य को प्रगति की नई दिशा दी। उनकी दूरदर्शी सोच, सादगी और जनहित के प्रति समर्पण ने करोड़ों बिहारवासियों का विश्वास अर्जित किया है। बिहार के गौरव को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए समस्त बिहारवासियों की ओर से आपका हार्दिक आभार।


04/06/2026

माननीय नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में राज्य में शुरू हुई 'साइकिल योजना' की देश-विदेश में सराहना हुई। इस योजना पर अध्ययन और शोध किए गए। इसने लड़कियों में आत्मविश्वास जगाया तथा उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके साथ ही राज्य में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई। जो लोग पहले शाम के समय भी अपने घरों से बाहर निकलने में डरते थे, वे आज बेखौफ होकर रात में भी कहीं आ-जा सकते हैं।
लोगों के मन में सुरक्षा के भाव का संचार करने के लिए आभार नीतीश जी।


03/06/2026

1 करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ जद (यू) परिवार ने संगठनात्मक मजबूती का नया इतिहास रचा है। यह उपलब्धि बिहार की जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और माननीय नीतीश कुमार जी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ यह कारवां निरंतर आगे बढ़ रहा है।
इस अपार जनसमर्थन के लिए धन्यवाद बिहार।

03/06/2026

माननीय नीतीश जी ने बिहार में सामाजिक सद्भाव और आपसी सौहार्द को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
इसी सौहार्दपूर्ण माहौल ने बिहार के विकास को नई गति प्रदान की और समावेशी प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है।


02/06/2026

राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर हर बिहारवासी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए धन्यवाद नीतीश जी।
आपके कुशल नेतृत्व में बिहार ने शिक्षा के विस्तार, आधारभूत संरचनाओं के विकास, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित की है। आपकी दूरदर्शी सोच और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता ने राज्य को विकास की नई दिशा प्रदान की है।
बिहार के नवनिर्माण में आपका योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणास्रोत बना रहेगा।


02/06/2026

दुनिया ने देखा है कि नीतीश कुमार जी के बिहार की बागडोर संभालने से पहले राज्य में विकास कार्यों की गति कैसी थी और उनके नेतृत्व में किस प्रकार विकास को नई रफ्तार मिली।
आज बिहार के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में हुए कार्यों ने राज्य को नई पहचान दी है।


01/06/2026

बिहार की युवा शक्ति ही उसके उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। माननीय नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में शिक्षा, अवसर और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार ने युवाओं को नई उड़ान दी है। स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार इसी विकास यात्रा को आगे बढ़ाते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, प्रभावी और जनकेंद्रित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।


30/05/2026

सिद्धांत के बिना राजनीति और काम के बिना धनार्जन पाप है” महात्मा गांधी का यह संदेश सार्वजनिक जीवन के लिए आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
आदरणीय नीतीश कुमार जी ने अपने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में गांधीवादी मूल्यों को सर्वोच्च स्थान देते हुए सिद्धांत, नैतिकता और जनसेवा को राजनीति का आधार बनाया है। सामाजिक न्याय के माध्यम से उन्होंने सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन को साकार किया है। उनकी सिद्धांतपरक राजनीति उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान प्रदान करती है।


30/05/2026

नीतीश विचार के साथ बिहार विकास, शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।
7 निश्चय-3 के तहत नए डिग्री कॉलेज, मॉडल स्कूल, कौशल प्रशिक्षण केंद्र, ग्रीनफील्ड टाउनशिप और AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। उद्योग, पर्यटन, हरियाली और रोजगार को नई गति मिल रही है।
यही है नया बिहार, जो संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। एक ऐसा बिहार, जो विकास, रोजगार, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ रहा है।


Want your business to be the top-listed Government Service in Madhepura?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Madhepura
852220