पुरातन छात्र सम्मेलन 2025
महाराजगंज इण्टरमीडिएट कालेज, महराजगंज
यह विद्यालय कक्षा 1 से 12 तक संचालित है I इस विद्यालय की स्थापना 19 नवंबर 1965 में उत्तर प्रदेश के जिला महराजगंज में हुई है॥
05/12/2025
आज दिनांक 05.12.2025 को महाराजगंज इंटर कॉलेज महाराजगंज जनपद महराजगंज में पुरातन छात्र सम्मेलन 2025 का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार शर्मा जी, प्रबंधक जी, प्रधानाचार्य जी, पूर्व छात्रगण एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारीगण तथा सभी विद्यार्थी उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनायें। इस अवसर पर पूर्व छात्रों ने अपने छात्र जीवन के अनुभव को विद्यार्थियों के मध्य साझा कियें तथा उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित कियें।
19/11/2025
संस्था महाराजगंज इंटर कॉलेज महाराजगंज में आज दिनांक 19.11.2025 को विद्यालय के 61वाँ स्थापना दिवस मनाया गया
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक स्व श्री रामनारायण प्रसाद जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके जीवन के आदर्शो एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर
संस्था के प्रधानाचार्य डॉ० सुजीत कुमार चौधरी जी ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए अध्ययन,व अनुशासन पर विशेष जोर दिया। तथा शिक्षार्थ आइए सेवार्थ जाइए के आदर्श को जीवन में अपनाने पर ध्यान आकृष्ट कराया। कार्यक्रम में शिक्षक डॉ० आलोक चंद्र मिश्र ने विद्यालय के इतिहास व उपलब्धियों पर विशेष प्रकाश डाला।कार्यक्रम में संस्था के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री कुमुद रंजन सिंह ने किया।
17/10/2025
17 अक्टूबर 2025 को महराजगंज इण्टर कालेज महराजगंज में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में एक साथ छात्रवृति योजना के अंतर्गत विद्यालय के चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से सम्वन्धित प्रमाणपत्र दिया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुजीत कुमार चौधरी ने विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया ।
अपने सम्बोधन में प्रधानाचार्य डॉ. चौधरी ने छात्रवृति की योजना पर प्रकाश डालते हुए इनसे प्राप्त धनराशि को शिक्षा के विकास में लगाने का विद्यार्थियों से आहवान किया।
कार्यक्रम में राजेश कुमार, गोरखनाथ भारती, आदित्य नाथ शुक्ल, डां, राजीव रंजन, शशिभूषण, डॉ. सच्चिदानन्द सिंह, वैजनाथ पटेल, अंशुमाली दूबे, सतीश कुमार पटेल सहित विद्यार्थी एवं शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।
25/09/2025
महाराजगंज इंटर कालेज महाराजगंज द्वारा जिला स्तरीय खो खो प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
25/09/2025
06/09/2025
महाराजगंज इंटर कॉलेज महराजगंज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
22/08/2025
महाराजगंज इंटर कालेज महाराजगंज में स्मार्ट क्लास प्रारंभ...
30/03/2025
🌹सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते।🌹
शक्तिसाधना के महापर्व चैत्रशुक्लपक्ष प्रतिपदा संवत् 2082 हिन्दू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
माँ भगवती हम सभी की मनोकामनाएं सिद्ध करे....
जय माता दी 🙏
26/01/2025
आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं💐💐
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
चिउरहां रोड, न०पा०परिषद महराजगंज जनपद/महराजगंज
Maharajganj
273303
