SDM Thunag

Directions Contact the organization

SDM Thunag Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from SDM Thunag, Government Organization, Mandi.

This is the official page of SDM THUNAG which aims to provide useful information and knowledge to general public of the Subdivision Thunag of Seraj Constituency.Thanks & Regards

05/10/2026

वर्ष 2025 में आई आपदा मंडी जिला की सराज घाटी के लोगों से बहुत कुछ छीनकर ले गई, मगर भारी तबाही के बाद फिर उठ खड़े होकर आगे ...

05/10/2026

"Apna Pustkalya" at Mini Secretariat Thunag

15/09/2026
आप सभी को सूचित किया जाता है कि लघु सचिवालय भवन थुनाग में  अपना पुस्तकालय आरंभ हो चुका है,  इच्छुक पाठक सदस्यता ग्रहण कर...
15/09/2026

आप सभी को सूचित किया जाता है कि लघु सचिवालय भवन थुनाग में अपना पुस्तकालय आरंभ हो चुका है, इच्छुक पाठक सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत उपलब्ध पठन सामग्री का लाभ उठा सकते हैं।
अपना पुस्तकालय मुख्य आकर्षण :-
1.45 सीटों वाली आकर्षक एवं सुविधाजनक लाइब्रेरी
2. प्रतियोगी परीक्षाओं की उपयोगी एवं गुणवत्तापूर्ण पुस्तकें
3. सामान्य रुचि एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकों का संग्रह
4. ओपन बुक कैफे
5. शांत एवं अध्ययन के अनुकूल वातावरण

आइए, पढ़ने की आदत को बढ़ावा दें और ज्ञान के इस केंद्र का लाभ उठाएं ।

धन्यवाद
संजीत शर्मा (हि0प्र0से0)
उपमंडलाधिकारी नागरिक
थुनाग, जिला मंडी हिमाचल प्रदेश।

निमंत्रण  पत्र उपमंडल स्तरीय 80वें  स्वतंत्रता दिवस  में आप सभी सादर आमंत्रित हैं ! विनीत संजीत शर्मा (हिo प्रo सेo)उपमं...
14/08/2026

निमंत्रण पत्र

उपमंडल स्तरीय 80वें स्वतंत्रता दिवस में आप सभी सादर आमंत्रित हैं !

विनीत

संजीत शर्मा (हिo प्रo सेo)
उपमंडलाधिकारी, नागरिक
थुनाग, जिला मंडी, ( हिमाचल प्रदेश)

"This is the SE 1st Circle HPPWD Mandi Division-Wise Detailed Report for rain damage, machinery deployment, and closed r...
21/07/2026

"This is the SE 1st Circle HPPWD Mandi Division-Wise Detailed Report for rain damage, machinery deployment, and closed road status in the Mandi District of Himachal Pradesh, dated July 21, 2026. The report details damage to 36 roads, totaling 924.20 Lakhs."

19/07/2026
21/06/2026

*शीर्षक*

*थुनाग के मिनी सचिवालय में पहली बार मनाया गया 21 जून, विश्व योग दिवस, दो दिन के इस कार्यक्रम में 60 से अधिक लोगों ने योग में लिया भाग*

थुनाग, मंडी। गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी द्वारा स्थापित संस्था आर्ट ऑफ लिविंग एवं श्री श्री स्कूल ऑफ योगा के तत्वावधान में 21 जून, विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में थुनाग मिनी सचिवालय में पहली बार दो दिवसीय योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन साध्वी अमृता द्वारा किया गया।

एसडीएम श्री संजीत शर्मा के मार्गदर्शन में मिनी सचिवालय परिसर के सौजन्य से, योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग, प्राणायाम एवं ध्यान के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

दो दिनों तक चले इस योग शिविर में क्षेत्र के विभिन्न वर्गों से 60 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा तनाव-मुक्त जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण अभ्यास सीखे। साध्वी अमृता जी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग माने जोड़ना - योग से हम खुद के मन के साथ, समाज, और प्रकृति से जुड़ जाते है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित, स्वस्थ और आनंदमय बनाने की एक संपूर्ण पद्धति है। उन्होंने आगे कहा जब पिछले वर्ष त्रासदी आई तो घर तो बह गए और भी काफी नुकसान हुआ लेकिन उस से ज्यादा कष्ट कहां हुआ मन के स्तर पर, इसलिए खुद के मन के साथ जुड़ाव बहुत जरूरी है।
योग सत्र के बाद प्रतिभागियों को ध्यान भी करवाया गया, जिससे उन्हें मानसिक और शारीरिक स्तर पर गहरा विश्राम एवं शांति का अनुभव हुआ।

प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता व्यक्त की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन, एसडीएम कार्यालय तथा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया ।

Address

Mandi
175048

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SDM Thunag posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to SDM Thunag:

Shortcuts

Share