Arun kumar official

Directions Website Contact the organization

Arun kumar official FOUNDER & PRESIDENT OF MATA BHAMBHORI YUVA MORCHA

हिमाचल प्रदेश सरकार में लोकनिर्माण विभाग एवं शहरी विकास मंत्री श्री Vikramaditya Singh जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं...
17/10/2026

हिमाचल प्रदेश सरकार में लोकनिर्माण विभाग एवं शहरी विकास मंत्री श्री Vikramaditya Singh जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!

08/10/2026

के समर्थन में आज चोंदरा में सभी राजपूताना भाइयों ने एकजुट होकर भाग लिया। इस अवसर पर श्री रूमित सिंह ठाकुर जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

राजपूत समाज की एकता, सम्मान और अधिकारों के लिए हमारी आवाज़ हमेशा बुलंद रहेगी।

जय राजपूताना ⚔️ जय महाराणा 🙏

सुप्रसिद्ध अभिनेता एवं रंगमंच के महान कलाकार नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं स्तब्ध करने वाला है।अ...
08/10/2026

सुप्रसिद्ध अभिनेता एवं रंगमंच के महान कलाकार नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं स्तब्ध करने वाला है।

अपने दमदार अभिनय, सादगी और कला के प्रति अद्भुत समर्पण से उन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी एक अमिट पहचान बनाई। उनका शानदार अभिनय और सिनेमा में दिया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके परिवार, प्रियजनों और करोड़ों प्रशंसकों को इस कठिन घड़ी में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏
ॐ शांति। 🕉️

दिनांक 13 अक्टूबर को माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी का जोगिंदर नगर–लडभड़ोल की पावन धरती पर आगमन होने जा...
03/10/2026

दिनांक 13 अक्टूबर को माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी का जोगिंदर नगर–लडभड़ोल की पावन धरती पर आगमन होने जा रहा है। यह समस्त क्षेत्रवासियों के लिए हर्ष और उत्साह का विषय है। 🙏

यह हमारे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जब हम सभी युवा साथी एवं क्षेत्रवासी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

क्षेत्र की सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विकास एवं अन्य स्थानीय समस्याओं और मांगों को माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखने का भी यह एक अच्छा अवसर है।

आइए, सभी युवा साथी एकजुट होकर 14 अक्टूबर को कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने क्षेत्र की आवाज़ एवं विकास से जुड़ी मांगों को मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखें।

जोगिंदर नगर–लडभड़ोल की देवभूमि पर माननीय मुख्यमंत्री जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। 🌹🙏
Sukhvinder Singh Sukhu

28/09/2026
🌾 सायर पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌾देवभूमि हिमाचल की लोकपरंपराओं और पहाड़ी संस्कृति से जुड़ा यह पावन पर्व आप सभी के जीव...
16/09/2026

🌾 सायर पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌾

देवभूमि हिमाचल की लोकपरंपराओं और पहाड़ी संस्कृति से जुड़ा यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

देवी-देवताओं की कृपा सभी परिवारों पर बनी रहे और हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराएँ एवं आपसी भाईचारा सदैव यूँ ही कायम रहे।

आप सभी को सायर पर्व की ढेरों शुभकामनाएँ।
जय देवभूमि, जय हिमाचल!

🏐 ब्लॉक लेवल U-14 गर्ल्स टूर्नामेंट में खुड्डी स्कूल का शानदार प्रदर्शन! 🏆GSSS खुड्डी में आयोजित U-14 गर्ल्स वॉलीबॉल टूर...
15/09/2026

🏐 ब्लॉक लेवल U-14 गर्ल्स टूर्नामेंट में खुड्डी स्कूल का शानदार प्रदर्शन! 🏆

GSSS खुड्डी में आयोजित U-14 गर्ल्स वॉलीबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में गोलुवाँ और खुड्डी के बीच रोमांचक मैच खेला गया।

खुड्डी स्कूल की बेटियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज
खुड्डी की बेटियाँ — जीत की ओर एक और कदम! 🏆

समस्त युवा साथी और समस्त जनता सादर आमंत्रित 🙏🏽
13/09/2026

समस्त युवा साथी और समस्त जनता सादर आमंत्रित 🙏🏽

13/09/2026

गौ माता सड़कों पर प्लास्टिक खाने को मजबूर हैं… कहाँ है हमारी सनातन संस्कृति और इंसानियत?

जिस गौ माता को हम पूजनीय मानते हैं, वही आज कूड़े के ढेर में अपना भोजन तलाश रही है। लोग अपने स्वार्थ के लिए गायों को सड़कों पर छोड़ देते हैं, और वे भूख में प्लास्टिक तक खाने को मजबूर हो जाती हैं।

अगर हमारी आस्था सच्ची है, तो हमारी जिम्मेदारी भी सच्ची होनी चाहिए।

🙏 सरकार से विनम्र आग्रह है कि गौ माता की रक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएँ—सड़कों पर घूमती बेसहारा गायों के लिए सुरक्षित गौशालाएँ, प्लास्टिक कचरे पर सख्ती और पशु क्रूरता के विरुद्ध कड़े कानून लागू किए जाएँ।

गौ माता की रक्षा केवल नारे लगाने से नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने से होगी।

जय गौ माता 🙏🚩

10/09/2026

Address

Joginder Nager
Mandi
176126

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Arun kumar official posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Arun kumar official:

Shortcuts

Share

Category