Collector Mandsaur

Directions Website Contact the organization

Collector Mandsaur Official Handle of Collector Mandsaur, Government of Madhya Pradesh

08/10/2026
07/10/2026

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा अवसर

विशेष शिविर

7, 8 और 9 अक्टूबर 2026

प्रदेश के प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष शिविर का आयोजन

नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 के साथ अलग से नहीं देना होगा कोई घोषणा

ऑनलाइन आवेदन:
voters.eci.gov.in या ECINET Mobile App के माध्यम से करें आवेदन

Election Commission of India

माय भारत केन्‍द्र की जिला सलाहकार समिति की बैठक में निर्देशित किया कि माय भारत केन्‍द्र के तत्वावधान में जिले के युवाओं ...
07/10/2026

माय भारत केन्‍द्र की जिला सलाहकार समिति की बैठक में निर्देशित किया कि माय भारत केन्‍द्र के तत्वावधान में जिले के युवाओं की वॉलिंटियर्स टीम तैयार की जाएगी । वॉलिंटियर्स विभिन्न सामाजिक एवं सेवा क्षेत्र में नियमित रूप से अपना योगदान देंगे वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा।


#मंदसौर

07/10/2026

8 एवं 9 तारीख को विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा जिसमें नए मतदाताओं का नाम जोड़ा जाएगा l
जिले के जितने भी नवीन मतदाता या जिनका नाम छूट गया है वह अपना नाम जरूर जुड़वाए।


#मंदसौर

07/10/2026

फार्म 6 के साथ नहीं लिया जाएगा घोषणा पत्र : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र श्री संजीव कुमार झा

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने प्रदेश में 7,8 और 9 अक्टूबर को विशेष कैंप लगाने के दिए निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री संजीव कुमार झा ने मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ निर्वाचन सदन भोपाल से वर्चुअल बैठक की। इस दौरान उन्होंने पूरे प्रदेश में 7, 8 और 9 अक्टूबर को पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए प्रदेश के प्रत्येक मतदान केंद्र में विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान किसी भी मतदाता से फार्म 6 के अलावा घोषणा पत्र नहीं लिया जाएगा। सभी जिला उप निर्वाचन अधिकारी यह सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने व्यापक स्तर पर प्रचार प्रचार करने के निर्देश दिए।

श्री झा ने कहा कि जिन युवाओं की उम्र 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की है गई, उनके भी फॉर्म लिए जाएंगे। इसके साथ ही 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए एडवांस में फॉर्म जमा कराए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन की सुविधा भी प्रदान की गई है। कोई भी मतदाता voters.eci.gov.in पर अथवा ECINET mobile app पर जाकर अपना नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। श्री झा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा की वे इस ऑनलाइन प्रक्रिया को व्यापक रूप से प्रचारित करें और युवा मतदाताओं को खास तौर पर ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रेरित करें। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुए अब तक के कार्यों की समीक्षा भी की। इंदौर तथा विदिशा में अच्छी प्रगति के लिए सराहना की। जो जिले इस कार्य में पिछड़े हैं उन्हें प्रगति के निर्देश दिए।

Election Commission of India

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि विभाग के अधिकारी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में विभागों में लंबित शिकायतों ...
06/10/2026

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि विभाग के अधिकारी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में विभागों में लंबित शिकायतों के निराकरण की कार्रवाई में तेजी लाई l आवेदक से चर्चा करके गंभीरता के साथ वास्तविक निराकरण किया जाए l


#मंदसौर

जिला स्तरीय जनसुनवाई कलेक्‍टरेट सभा कक्ष में 82 आवेदकों की समस्या सुनी ।  जिला अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण करने क...
06/10/2026

जिला स्तरीय जनसुनवाई कलेक्‍टरेट सभा कक्ष में 82 आवेदकों की समस्या सुनी । जिला अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए l

#मंदसौर

Address

Office Of The Collector , Yash Nagar
Mandsaur
458001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Mandsaur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Mandsaur:

Shortcuts

Share