01/06/2026
अतीत के झरोखे से: सरधना में पहली बार कमल खिलाने वाले ठाकुर अमरपाल सिंह
जब भी सरधना की राजनीति और ठाकुर अमरपाल सिंह का जिक्र होता है, तो उस ऐतिहासिक चुनाव की याद जरूर आती है जब उन्होंने पहली बार इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कमल खिलाया था। मवाना ब्लॉक के डिकौली गांव के रहने वाले ठाकुर अमरपाल सिंह ने 1988 के दौर में कोऑपरेटिव की राजनीति से अपने सफर की शुरुआत की और जल्द ही एक जाना-पहचाना चेहरा बन गए।
1989 का ऐतिहासिक चुनाव और भाजपा का उदय
1980 में जनसंघ से बनी भारतीय जनता पार्टी के लिए 1989 का विधानसभा चुनाव अपनी ताकत दिखाने का बड़ा मौका था। उस समय लालकृष्ण आडवाणी राष्ट्रीय अध्यक्ष, कलराज मिश्र यूपी के प्रदेश अध्यक्ष और कल्याण सिंह पार्टी के बड़े नेता थे। वहीं, मेरठ जिले की कमान सतीश अग्गी (कृष्णा वॉच कंपनी) के हाथों में थी।
1989 के चुनाव में भाजपा पूरे उत्तर प्रदेश में अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहती थी। मेरठ जिले की सरधना, खरखौदा, हस्तिनापुर, बरनावा, किठौर और शहर विधानसभा सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी उतारे, लेकिन जीत केवल तीन को मिली। इनमें शहर सीट से डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कैंट से परमात्मा शरण मित्तल और सरधना से ठाकुर अमरपाल सिंह विधायक चुने गए। यह मेरठ में भाजपा की बड़ी रणनीतिक जीत थी।
सरधना विधानसभा का राजनीतिक इतिहास
अगर सरधना के अतीत पर नजर डालें, तो 1957 में रामजीलाल सहायक और फतेह सिंह राणा यहाँ के पहले विधायक बने। इसके बाद 1962 में रामजीलाल सहायक, 1967 में डी.वी. सिंह (निर्दलीय), 1969 में जमादार सिंह (कांग्रेस के पहले ठाकुर विधायक), 1971 में नजीर अहमद (BKD), 1974 में बलवीर सिंह (जनता पार्टी), 1980 में सैयद जकीरूद्दीन (कांग्रेस) और 1985 में अब्दुल वहीद कुरैशी विधायक बने।
इनके बाद, 1989 में ठाकुर अमरपाल सिंह ने पहली बार भाजपा को इस सीट पर जीत दिलाई। (बाद के वर्षों में यहाँ से विजयपाल सिंह तोमर, प्रो. रवींद्र पुंडीर, चंद्रवीर सिंह, संगीत सोम और 2022 में अतुल प्रधान ने प्रतिनिधित्व किया)।
सांसद के रूप में सफर और उनका व्यक्तित्व
1989 में विधायक बनने के बाद, ठाकुर अमरपाल सिंह भाजपा के एक कद्दावर नेता के रूप में उभरे। 1991 के लोकसभा चुनावों में, जब मेरठ दंगों की आग में झुलस रहा था, पार्टी ने उन पर बड़ा दांव खेला। वह ऐतिहासिक वोटों से जीतकर पहली बार मेरठ-मवाना लोकसभा सीट से सांसद बने और लगातार तीन बार इस सीट से जीत दर्ज की।
ठाकुर अमरपाल सिंह का व्यक्तित्व बेहद रोबीला था। वे अपने सिद्धांतों के पक्के थे और कभी किसी गलत व्यक्ति की सिफारिश नहीं करते थे। आज भी लोग उनके उस संघर्ष को याद करते हैं जिसके दम पर उन्होंने मेरठ में भाजपा की मजबूत नींव रखी। ऐसे जुझारू और संघर्षशील नेता को शत-शत नमन!
01/06/2026
तंबाकू बुरा है इसको अभी छोड़ें! ऐसा संदेश देते हुए मेरठ में यह दूसरी मैराथन का आयोजन किया।
16/05/2026
सौभाग्य, अखंड सुहाग और श्रद्धा के पावन पर्व 'वट सावित्री व्रत' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे। 🪷🙏🏻✨
ावित्री_व्रत #शुभकामनाएं See less
16/05/2026
न्याय, कर्म और सत्य के देवता भगवान शनिदेव जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान शनिदेव जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का वास हो तथा हर संकट दूर हो।
जय शनिदेव महाराज 🙏
13/05/2026
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र तथा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं स्तब्ध करने वाला है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
ॐ शांति
09/05/2026
"युग बदल जाते हैं, पर आदर्श कभी नहीं मिटते।
महाराणा प्रताप का आशीर्वाद केवल एक हाथ का स्पर्श नहीं, बल्कि वीरता और स्वाभिमान की वह विरासत है जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी हम जैसे सपूतों के माध्यम से प्रवाहित होती रहती है।"
"महाराणा प्रताप जी की जयंती पर शत शत नमन"
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
08/05/2026
किठोर विधानसभा ग्राम भगवानपुर में स्वर्गीय रामकुमार जी की तेहरवीं में सम्मिलित होकर पुण्य आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। और ग्राम बडला मे छोटे भाई मुनेश के पिता जी के देहांत में शोक व्यक्त किया दौरान परिजनों एवं उपस्थित सम्मानित ग्रामवासियों से मिलकर दुःख साझा किया
04/05/2026
पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड विजय के लिए राज्य की देवतुल्य जनता एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को हृदय से कोटि-कोटि आभार।
04/05/2026
🚩🚩🚩अधर्म पर धर्म की महाविजय! 🚩🚩🚩
वामपंथ के अभेद्य किले को ध्वस्त कर, राष्ट्रवाद की प्रचंड जीत!
पश्चिम बंगाल की पवित्र धरा पर सनातन मूल्यों की पुनर्स्थापना, विकास की एक नई सुबह।
भारतीय जनता पार्टी के दृढ़ स्तंभों के नेतृत्व में, यह संघर्षपूर्ण जीत न केवल एक चुनाव परिणाम है, बल्कि धर्म की अधर्म पर, सत्य की असत्य पर विजय का शंखनाद है।
जय भाजपा - तय भाजपा
जय श्री राम, माँ भारती की जय!
26/04/2026
आज #किठौर विधानसभा के ग्राम नंगलामल आदि गुरु शंकराचार्य आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक महाराज जी का बीते दिनों स्वर्गवास होने पर उनके पैत्रक गांव #डेरियों पहुंचकर शोकाकुल परिवार जनों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं प्रकट की व #अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार #श्री भोलेराम त्यागी जी (माछरा) का बीते दिनों ह्रदय गति रुकने से आकस्मिक निधन पर परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की!
ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुख की घड़ी में परिवार जनों को सहन करने की शक्ति दे
#ॐशान्तिॐ..