31/01/2026
India’s Telecom Revolution 🇮🇳
The 2025–26 highlights a new era of digital leadership from building network resilience to becoming strategically indispensable in the global digital economy, turning global tech shifts into growth tailwinds.
This rise on the global stage is powered by our ever-strengthening telecom networks, expanding faster, connecting every corner and fueling India’s digital future.
31/01/2026
Removing a mobile tower doesn’t improve health, it actually weakens the network.
And when the network is weak, your mobile phone increases its radiation power to stay connected.
Let’s spread facts over myths.
31/01/2026
मथुरा पुलिस ने CEIR पोर्टल और सर्विलांस सेल के सहयोग से करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य के 685 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें शिकायतकर्ताओं तक सुरक्षित पहुँचाया।
अंतरराज्यीय समन्वय से हुई यह रिकवरी तकनीक आधारित पुलिसिंग और नागरिक विश्वास की एक मजबूत मिसाल बनी।
इसलिए आज ही संचार साथी ऐप डाउनलोड करें।
29/01/2026
श्री राधेश्याम परमार, सलाहकार,यूपी पश्चिम LSA के मार्गदर्शन में, दिव्यांग व्यक्तियों (PwD) को दूरसंचार सेवाएँ प्रदान किए जाने के संबंध में M/s Bharti Airtel Limited का प्रक्रिया ऑडिट, अनुपालन प्रकोष्ठ (Compliance Vertical), UPW LSA द्वारा दिनांक 28.01.2026 को एयरटेल स्टोर, मेरठ में संपन्न किया गया। उक्त ऑडिट के दौरान दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन की जाँच की गई।
Department of Telecommunications, Government of India
26/01/2026
दूरसंचार विभाग, मेरठ में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित
भारत सरकार, संचार मंत्रालय, दूरसंचार विभाग के अंतर्गत कार्यालय अपर महानिदेशक दूरसंचार, उत्तर प्रदेश (पश्चिम) एलएसए, मेरठ द्वारा दिनांक 26 जनवरी 2026 को 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। यह समारोह ब्रहमपुरी टेलीफोन एक्सचेंज भवन परिसर के अग्रभाग में प्रातः 9:30 बजे संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यालय प्रमुख एवं सलाहकार श्री राधेश्याम परमार द्वारा डीडीजी एवं संयुक्त CCA की उपस्थिति में ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया गया।
अपने संबोधन में सलाहकार श्री राधेश्याम परमार ने कहा कि दूरसंचार क्षेत्र भारत के समग्र आर्थिक, तकनीकी एवं डिजिटल विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने डिजिटल इंडिया जैसी राष्ट्रीय पहलों में दूरसंचार की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
उन्होंने यह भी बल दिया कि दूरसंचार क्षेत्र में निरंतर विकास के साथ-साथ सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाना अत्यंत आवश्यक है। नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी, फर्जी कॉल एवं डिजिटल अपराधों से सुरक्षित रखने के लिए संचार साथी जैसे जन-जागरूकता अभियानों को व्यापक स्तर पर अपनाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा देशभक्ति से संबंधित प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे संपूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।
इस अवसर पर O/o अपर महानिदेशक दूरसंचार, यूपी (पश्चिम) एलएसए, O/o CCA यूपी (पश्चिम) तथा बीएसएनएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Department of Telecommunications, Government of India
22/01/2026
चोरी या खोया हुआ मोबाइल अब वापस मिलना मुश्किल नहीं!
CEIR पोर्टल की मदद से कौशांबी पुलिस ने 84% मोबाइल रिकवर कर उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
आप भी आज ही संचार साथी ऐप डाउनलोड करें और अपना मोबाइल सुरक्षित रखें!
22/01/2026
अपर महानिदेशक दूरसंचार श्री राधेश्याम परमार और अधिकारियों ने जेआईआईटी, नोएडा स्थित #5जी यूज़ केस लैब का दौरा किया।
उन्होंने प्रो-वीसी डॉ. एस सी सक्सेना से मुलाकात कर भविष्य की कार्य योजना पर चर्चा की।
5जी लैब के लिए चल रहे स्थिरता परीक्षणों का भी अवलोकन किया ।
Department of Telecommunications, Government of India
22/01/2026
Use Case Lab at JIIT Noida under UPW LSA was visited by Addl DGT Shri R S Parmar, Director (T) Shri Vivek Asthana & officials
The team met Pro VC Dr S C Saxena to discuss the way forward
Ongoing stability tests for the North Zone 5G Labs were also observed
Department of Telecommunications, Government of India
31/10/2025
सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के अंतर्गत 30.10.2025 को अपर महानिदेशक यूपी (पश्चिम) एलएसए मेरठ कार्यालय ने सतर्कता के विषय पर एक Walktathon का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में यूपी (पश्चिम) एलएसए मेरठ टेलीकॉम कार्यालय के सभी अधिकारियो और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Department of Telecommunications, Government of India
28/10/2025
सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के, अंतर्गत, दिनांक 28.10.2025 को अपर महानिदेशक दूरसंचार, यूपी (डब्ल्यू) एलएसए मेरठ द्वारा 28 अक्टूबर 2025 को विजिलेंस थीम पर एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अपर महानिदेशक दूरसंचार, यूपी (डब्ल्यू) एलएसए मेरठ कार्यालय के सभी अधिकारिओं एवं कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
Department of Telecommunications, Government of India
28/10/2025
नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) - 2025" के अंतर्गत, दिनांक 28.10.2025 को अपर महानिदेशक दूरसंचार, यूपी (डब्ल्यू) एलएसए मेरठ कार्यालय के सभी अधिकारिओं एवं कर्मचारियों ने सामूहिक प्रतिज्ञा ली।
Department of Telecommunications, Government of Indiatelecom
27/10/2025
फिट इंडिया फ्रीडम रन 6.0 के तहत 27 अक्टूबर 2025 को उत्तर प्रदेश पश्चिमी एलएसए, मेरठ द्वारा 2 KM फ्रीडम रन का सफल आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में अपर महानिदेशक दूरसंचार, यूपी (W) एलएसए मेरठ कार्यालय के सभी अधिकारिओं एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
Department of Telecommunications, Government of India