25/09/2026
नियंत्रक संचार लेखा, उत्तर प्रदेश (पश्चिम) के उप कार्यालय, गाजियाबाद, एनसीए-टी (NCA-T) परिसर में दिनांक 25 सितम्बर 2026 को त्रैमासिक पेंशन अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन प्रधान नियंत्रक संचार लेखा, लखनऊ महोदय की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में संयुक्त नियंत्रक संचार लेखा महोदया भी उपस्थित रही।
पेंशन अदालत का उद्देश्य दूरसंचार विभाग एवं बीएसएनएल के पेंशनभोगियों तथा पारिवारिक पेंशनभोगियों की पेंशन संबंधी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर पेंशनभोगियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया तथा उनका समाधान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने पेंशनभोगियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए दूरसंचार विभाग निरंतर प्रयासरत है। साथ ही पेंशन भोगियों को SAMPANN प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न पेंशन सेवाओं एवं सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।
नियंत्रक संचार लेखा, उत्तर प्रदेश (पश्चिम) के उप कार्यालय, गाजियाबाद, द्वारा इस प्रकार की त्रैमासिक पेंशन अदालतों के माध्यम से पेंशनभोगियों को सुगम, पारदर्शी एवं उत्तरदायी सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
कार्यक्रम का समापन संयुक्त नियंत्रक संचार लेखा, उत्तर प्रदेश (पश्चिम), द्वारा उपस्थित सभी पेंशनरों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Department of Telecommunications, Government of India
Jyotiraditya M Scindia