17/05/2026
यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हमारे प्यारे गांव मऊ खास में एक बहुत ही महत्वपूर्ण और जरूरी कार्य पूर्ण हो चुका है।
बीती 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर जो संकल्प लिया गया था, आज वह वादा पूरा हो चुका है। गांव की वे सीढ़ियाँ, जिनका निर्माण कार्य वर्षों से अधूरा पड़ा था, उन्हें अब पूरी तरह से बनवाकर तैयार कर दिया गया है।
यह विकास कार्य मऊ खास की एकता, प्रगति और हमारे ग्रामीणों की सुविधा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गांव के विकास और तरक्की का यह सिलसिला इसी तरह आगे भी जारी रहेगा।
आप सभी का सहयोग और आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे। 🙏
"एकता और विकास, यही है हमारा मऊ खास।" 🤝🚩
