SBM Meerut

SBM Meerut

Share

नगर निगम मेरठ | #SwachhSurvekshan2024Meerut | #SwachhSurvekshan2024 | #SwachhMeerut

09/04/2026

आज दिनांक 09.04.2026 को, नगर निगम मेरठ़ व टीम BVG द्वारा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन एवं सोर्स सेग्रीगेशन अभियान चलाया गया। जिसमें आमजन को बताया गया कि वह अपने घरों से निकलने वाले कचरे को 2 प्रकार से अलग - अलग कर डस्टबिन के माध्यम से नगर निगम की संचालित कचरा गाड़ियों में ही डालें और शहर को स्वच्छ बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दें।

07/04/2026

नगर निगम मेरठ के कर्मचारियों द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में नियमित रूप से फॉगिंग कार्य कराया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया आदि की रोकथाम करना है। फॉगिंग की सहायता से क्षेत्र में स्वच्छता बढ़ी और नागरिकों को सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण प्राप्त हुआ।

04/04/2026

नगर निगम मेरठ द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में अच्छी रैंक प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन रात्रिकालीन विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिसमें स्वीपिंग, नाला सफाई, मुख्य मार्गों पर मैकेनिकल स्वीपिंग व अन्य कमर्शियल क्षेत्र में सफाई कार्य कराए जा रहे हैं।

01/04/2026

आज दिनांक 01 अप्रैल 2026 को नगर निगम मेरठ व BVG टीम द्वारा वार्ड 58 में प्लास्टिक प्रतिबंधित अभियान के तहत सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग पर सख्ती से रोक लगाई जा रही है। दुकानदारों और नागरिकों को कपड़े या कागज के थैले अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नियमित निरीक्षणए चालान और जन.जागरूकता कार्यक्रमों से स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण बनाया जा रहा है।

01/04/2026

आज दिनांक 01.04.2026 को वार्ड 32 में, नगर निगम मेरठ़ व टीम BVG द्वारा रहवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया साथ ही समझाया गया कि वह अपने घरों से निकलने वाले कचरे को डस्टबिन के माध्यम से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखें यहंा वहंा न डालें, नगर निगम की संचालित कचरा गाड़ियों में ही डालें।

01/04/2026

नगर निगम मेरठ व टीम BVG द्वारा आज दिनांक 01/04/2026 को नगर निगम व SBM के संयुक्त तत्वाधान में "स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता" गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान वार्ड 58 गांधी नगर में साफ सफाई कराई गई। इस अभियान के चलते आस-पास के स्थानीय रहवासियों ने भी इस गतिविधि में भाग लेकर कर्मचारियों का उत्साहवर्धन कर स्वच्छता का संदेश दिया।

31/03/2026

नगर निगम मेरठ व टीम BVG द्वारा आज दिनांक 31/03/2026 को नगर निगम व SBM के संयुक्त तत्वाधान में "स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता" गतिविधि का आयोजन किया गया।इस दौरान वैशाली कॉलोनी में साफ सफाई कराई गई। इस अभियान के चलते आस-पास के स्थानीय रहवासियों ने भी इस गतिविधि में भाग लेकर कर्मचारियों का उत्साहवर्धन कर स्वच्छता का संदेश दिया।

30/03/2026

आज दिनांक 30 मार्च को टीम BVG द्वारा रहवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया साथ ही समझाया गया कि वह अपने घरों से निकलने वाले कचरे को डस्टबिन के माध्यम से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखें यहां वहां न डालकर, नगर निगम की गाड़ियों में ही डालें।

30/03/2026

आज दिनांक 30 मार्च 2026 को नगर निगम मेरठ BVG टीम द्वारा वार्ड 60 फूल बाग कॉलोनी गली नंबर 13 मे डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करते हुए कचरा पृथक्करण पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें आवासीय लोगो को कचरा अलग-अलग करने के बारे मे विस्तार मे समझाया गया।

24/12/2025

आज दिनांक 3 दिसंबर 2025 को नगर निगम मेरठ एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में वार्ड नंबर 13, जय भीम नगर में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति का गठन एवं मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य नागरिकों को गीले, सूखे एवं हानिकारक कचरे के पृथक्करण तथा नगर निगम की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर मोहल्लावासियों से स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में नगर निगम मेरठ को प्रथम स्थान दिलाने हेतु सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों, आईटीसी सुनहरा कल टीम एवं स्वच्छता कर्मियों की सहभागिता रही।

24/12/2025

दिनांक 2 दिसंबर 2025 को नगर निगम मेरठ एवं ITC मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में वार्ड नंबर 18, सराय काजी में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य नागरिकों को गीले, सूखे एवं हानिकारक कचरे के पृथक्करण तथा नगर निगम की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर मोहल्लावासियों से स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में नगर निगम मेरठ को प्रथम स्थान दिलाने हेतु सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों, ITC मिशन सुनहरा कल के अधिकारियों एवं स्वच्छता कर्मियों की उपस्थिति रही।

24/12/2025

दिनांक 22 दिसंबर 2025 को मेरठ नगर निगम एवं ITC मिशन सुनहरा कल द्वारा वार्ड 65, खैर नगर में स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसमें नागरिकों को गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण एवं डोर-टू-डोर कलेक्शन के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वच्छ मेरठ के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।

Want your business to be the top-listed Government Service in Meerut City?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Kaser Ganj Road, Near Ghanta Ghar
Meerut City
250002

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 11am - 1pm