उत्तर प्रदेश पुलिस

उत्तर प्रदेश पुलिस

Share

"परित्राणाय साधूनाम, विनाशायच दुष्कृ?

उत्तर प्रदेश पुलिस भारत के राज्य उत्तर प्रदेश में २३६,२८६वर्ग.कि.मी के क्षेत्र में १६.६० करोड़ जनसंख्या (वर्ष २००१ के अनुसार) में न्याय एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु उत्तरदायी पुलिस सेवा है। ये पुलिस सेवा न केवल भारत वरन विश्व की सबसे बड़ी पुलिस सेवा है। सेवा के महानिदेशक-पुलिस की कमान की शक्ति १.७० लाख के लगभग है जो ७१ जिलों में ३१ सशस्त्र बटालियनों एवं अन्य विशिष्ट स्कंधों में बंटी व्यवस्था

17/04/2020

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंगलवार को वर्ष 1944 में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।

14 अप्रैल 1944 को मुंबई के बंदरगाह पर इग्लैंड के फोर्ट स्ट्रिकेन नामक जहाज में भीषण आग लगी थी। इस जहाज में बारूद था। इस दौरान हुए विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया था। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने जान पर खेलकर आग पर काबू किया था। इस ऑपरेशन में 66 फायर सर्विस कर्मी शहीद हो गए थे। तब से शहीद फायर कर्मियों की स्मृति में हर वर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा दिवस और शहीदी दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल से लेकर एक सप्ताह तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाता है और आग से बचाव के लिए कार्यक्रम आयोजित कर जानकारी दी जाती है।

20/08/2018

Each of you Plant tree 🌳 not one, at least three.

24/05/2013

गैस सिलेंडर में लगी आग, सामान राख

Badaun | अंतिम अपडेट 13 जून 2012 12:00 PM IST पर

बदायूं। मंगलवार की दोपहर एक घर में गैस सिलेंडर में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इससे घरों में रखा सामान और नगदी जलकर राख हो गई। इस घटना से इलाकेमें अफरातफरी मच गई, आनन-फानन में पहुंचे दमकलकर्मियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना मंगलवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे की है। कटरा ब्राह्मपुर निवासी हरिसिंह के घर में रखे रसोई गैस सिलेंडर का पाइप लीक हो गया। इससे वहां आग लग गई। परिवार के लोगों की चीखपुकार सुनकर पहुंचे आसपास के तमाम लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धर लिया था।
लगभग 15 मिनट बाद एफएसओ सत्यपाल भाटी दमकल विभाग की टीम लेकर मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग बढ़ने पर वहां पानी के तीन टेंकर मंगवा लिए गए। शाम लगभग पांच बजे आग पर काबू पा लिया गया। भुक्तभोगी का कहना है कि आग से लगभग एक लाख रुपये की क्षति हुई है।

03/05/2013

पुलिस लाइन की आग बुझाएगा पूरे जोन का दमकल
Badaun | अंतिम अपडेट 28 सितंबर 2012 12:00 PM IST पर

बदायूं। शनिवार को पुलिस परेड ग्राउंड में आगजनी की बड़ी वारदात होगी। आग इतनी भीषण होगी कि इस पर काबू पाने को बदायूं ही नहीं बल्कि बरेली जोन के सभी नौ जिलों की दमकल यहां पहुंचेगी। सभी टीमें अपने अपने तरीके से आग पर काबू पाएंगी। जिस टीम का तरीका सबसे अच्छा होगा और कम समय में आग पर काबू पाएगी, उसे डीआईजी एलवी एंटनी देवकुमार सम्मानित करेंगे। क्योंकि जिले में पहली बार फाइट ड्रिल प्रतियोगिता होने जा रही है। पुलिस लाइन में शुक्रवार की शाम तक इसकी तैयारियां पूरी हो जाएंगी।
दमकल विभाग की अंतर्जनपदीय फाइट ड्रिल प्रतियोगिता यहां शनिवार को होगी। आईजी देवेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर समेत नौ जिलों की टीमें अपना दमखम दिखाएंगीं। प्रतियोगिता का उद्देश्य सभी जिलों की दमकल टीमों में सबसे अच्छी टीम की खोज है। इसमें बिल्डिंग में आग लगने पर झुलसे हुए लोगों को सकुशल नीचे लाना, आग पर काबू पाना, दमकल गाड़ी के सीमित पानी को अधिक समय तक चलाते हुए आग बुझाना आदि होंगे। इसके अलावा अग्निशमन की टिप्स भी दिए जाएंगे। जिले में पहली बार ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इसके मुख्य अतिथि डीआईजी रहेंगे।

फोटो- 27 बीडीएन- 14
आईजी बरेली जोन के निर्देश पर यह प्रतियोगिता कराई जा रही है। हमारी टीम ने पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस लाइन में भी तैयारियां चल रही हैं।
सत्यपाल भाटी, एफएसओ

03/05/2013

दातागंज को मिला दमकल का वाटर टैंकर
Updated on: Sat, 20 Apr 2013 12:09 AM (IST)



बदायूं : आगजनी की गई घटनाएं होने के बाद आखिरकार मंगलवार को पूर्व सपा विधायक प्रेमपाल सिंह यादव के प्रयास से फायर ब्रिगेड की गाड़ी दातागंज तहसील मुख्यालय पहुंच गई।

दातागंज तहसील क्षेत्र में होने वाली आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए हर साल 31 मार्च को फायर बिग्रेड की एक गाड़ी तहसील मुख्यालय को दी जाती थी। लेकिन इस बार कई घटनाएं होने के बाद भी गाड़ी नहीं भेजी गई। इसके बाद सपा के पूर्व विधायक ने इसके लिए प्रयास शुरू किए और आज दमकल की गाड़ी तहसील पहुंच गई। प्रभारी कोतवाल को पुलिस महानिदेशक फायर ब्रिगेड का आदेश प्रभारी सत्यपाल भाटी ने दिया। जिसमें आदेश था प्रभारी सत्यपाल भाटी चार अन्य स्टाफ के साथ 31 जुलाई तक दातागंज तहसील मुख्यालय पर मौजूद रहेंगे

Photos 01/05/2013

जान पर खेल कर बचाते हैं अग्निशमन कर्मी-अखिलेश
उत्तर प्रदेश, प्रदेश
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव को भी स्टीकर लगाया गया।


जान पर खेल कर बचाते है अग्निशमन कर्मी-अखिलेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर कहा कि आग की तबाही से बचाना अत्यंत कठिन कार्य है जिसे फायर सर्विसेस से जुड़े लोग बहुत ही बहादुरी के साथ करते हैं। फायर सर्विसेस के अधिकारीयों ने मुख्यमंत्री को फायर सर्विसेस का स्टीकर लगाया।

अखिलेश यादव ने फायर सर्विसेस से जुड़े लोगो के काम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये लोग जान पर खेलकर लोगो को बचते हैं,और उनके जान-माल और संपत्ति को बचाते हैं। इन लोगों का काम बहुत ही सराहनीय है

18/12/2012

Help the Firemen to Help You

Remember, FIREMAN IS YOUR FRIEND.

Give way to fire engines to enable them to reach at the incident quickly.

Allow them to use your telephone to communicate with the control room.

Don’t park your cars/truck close to fire hydrants/underground static water tanks.

Guide firemen to water sources i.e. Tube wells, pounds, static tanks etc. in case of fire.

Want your business to be the top-listed Government Service in Meerut City?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


MAWANA Road
Meerut City
250001