26/09/2021
*प्रेस विज्ञप्ति;*
26 सितम्बर 2021
6-गोखले मार्ग,सहयोग सदन, लखनऊ।
● *दिनांंक 25/09/2021 को शक्ति भवन मुख्यालय पर उप्र ऊर्जा के उच्च प्रबन्धन,संगठन प्रतिनिधिमंडल एवं उप्र शासन के मध्य सम्पन्न हुई त्रिपक्षीय वार्ता।*
● *वार्ता मे प्रबन्धन -संगठन के मध्य बनी आपसी सहमतियो के क्रम मे दिनांक "27/09/2021 से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन उपवास अनशन ध्यानाकर्षण कार्यक्रम को आगामी 30 सितम्बर, 2021 तक के लिये किया गया स्थगित।"*
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन उप्र का दिनांक 07 सितम्बर,2021से जारी प्रदेशव्यापी आन्दोलन के क्रम मे उप्र ऊर्जा निगम का उच्च प्रबन्धन द्वारा दिये गये वार्ता आमंत्रण के क्रम मे दिनांक 25-09-2021 को शक्तिभवन मुख्यालय,लखनऊ पर *उर्जा के उच्च प्रबन्धन,उप्र शासन के प्रतिनिधि के रुप मे उपस्थित रहे विशेष सचिव (ऊर्जा) श्री भवानी प्रसाद (IAS) एवं संगठन के प्रतिनिधियो के मध्य एक त्रिपक्षीय वार्ता सम्पन्न हुई।*
वार्ता मे एक लम्बी चर्चा के पश्चात बैठक मे *उच्च ऊर्जा प्रबन्धन द्वारा दिये गये दृढ़ आश्वासन एवं उनके अपील को ध्यान मे रखकर* तथा उन पर एक बार पुन: विश्वास जताते हुये संगठन के केन्द्रीय इकाई द्वारा कल दिनांक *27/09/2021 से प्रारम्भ होने वाले अनिश्चितकालीन क्रमिक उपवास अनशन सत्याग्रह कार्यक्रम को आगामी 30 सितम्बर 2021 तक के लिये स्थगित* कर दिया है।
*संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष इं• जीवी पटेल एवं केन्द्रीय महासचिव इं जय प्रकाश द्वारा जारी संयुक्त बयान के माध्यम से बताया गया कि*
"राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन उप्र *सदैव संवाद से समाधान एवं आपसी विश्वास को बनाये रख्ने का पक्षधर रहा है।" अत: संगठन ऊर्जा प्रबन्धन से पुन: अपील करता है कि कृपया वे "जूनियर इन्जीनियर्स/प्रोन्नत अभियन्ताओ के ज्वलंत मांगो/समस्याओ के प्रकरणो मे निस्तारण/आदेश निर्गमन उन्के द्वारा निर्धारित अवधि मे करने कज कृपा करेंगे ,जिससे कि न्याय से वंचित जूनियर इन्जीनियर्स/प्रोन्नत अभियन्ताओ को नैसर्गिक न्याय प्राप्त हो सके एवं उन्के द्वारा प्रदेश के विकास लिये सबसे महत्वपूर्ण सेवा कार्य निर्बाध विद्युत आपर्ति/ बेहतर उपभोक्ता सेवा एवं विकास सम्बन्धी महत्वपूर्ण कार्य योजनाओ के धरातल पर लागू किये जाने एवं निर्धारित विद्युत उत्पादन/पारेषण/वितरण क्षेत्र के लक्ष्यो को शत-प्रतिशत प्राप्त किये जाने हेतु पूर्ण मनोयोग से अपना सहयोग प्रदान किया जाना एवं प्रबन्धन द्वारा उप्र उर्जा निगमो मे औद्यौगिक अशान्ति/गतिरोध को समाप्त किये जाना सम्भव हो सके।*
संगठन के *केन्द्रीय संरक्षक इं सत्नाम सिंह ने* उप्र सरकार के *यशस्वी मुख्यमन्त्री माननीय योगी श्री आदित्य नाथ जी* एवं दिन- रात बेहद ईमानदारी,लगन व निष्ठा से कार्य करते हुये उप्र ऊर्जा उद्योग को आगे ले जाने के प्रति संकल्पित *यशस्वी ऊर्जा मंत्री माननीय श्रीकान्त शर्मा जी से अपील किये* कि सरकार उप्र ऊर्जा उद्योग मे प्रबन्धन एवं कार्मिको के मध्य आपसी विश्वास तथा कार्य का बेहतर वातावरण बनाये रखा जाने के साथ जूनियर इन्जीनियर्स/प्रोन्नत अभियनताओ के लम्बे समय प्रतिक्षित न्याय यथाशीघ्र प्रदान किये जाने हेतु प्रभावी सम्बन्धित को दिशा- निर्देश देने की कृपा करे।
अन्त मे संगठन के केन्द्रीय नेतृत्व ने *संगठन के प्रदेश के कोने -कोने मे प्रवासरत संगठन के संघर्ष के ध्वजवाहक समस्त पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ का विशेष धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।*
बैठक मे संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष इं जीवी पटेल, केन्द्रीय महासचिव इं•जय प्रकाश,केन्द्रीय संरक्षक इं•सतनाम सिंह, इं रत्नदीप मौर्य(महासचिव-जल विद्युत निगम), इं•अनिल पाठक (महासचिव,उत्पादन निगम) व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
-इं•जय प्रकाश
*केन्द्रीय महासचिव*
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन उप्र।
सम्पर्क संख्या- 9415901335/9452735122

03/02/2021
02/02/2021
13/06/2019
22/02/2019
20/12/2018
04/10/2018