20/02/2026
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वार करूला की बाजार होने के कारण रोड के किनारे ठेलो एवं फलों की दुकान के अस्थायी अतिक्रमण को हिदायत देकर मुख्य मार्ग से पीछे हटवाये गये तथा विभिन्न वाहन चालको तथा आमजन को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी यातायात नियमों के पालन हेतु जागरुक किया गया
29/01/2026
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा हनुमान मूर्ति चौराहे पर दो पहिया/तीन पहिया/चार पहिया वाहन चालको तथा आम-जनमानस एवं रोडवेज बस के अंदर बैठे यात्रियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के पालन हेतु जागरूक कर पंपलेट वितरण किए गए ।
28/01/2026
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा मय हमराही सभी प्रकार के वाहन चालकों व आम जनमानस तथा रोडवेज बसों के अंदर बैठे यात्रियों एवं वाहन चालको को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया गया साथ ही साथ जागरूकता के पंपलेट भी वितरण किए गए ।
23/01/2026
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एसoएसoचिल्ड्रन स्कूल कांठ रोड पर याताo पुलिस एवं प्रतिसार निरीक्षक परिवहन द्वारा स्कूल के बच्चो को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर यातायात नियमो के पालन हेतु पम्पलेट वितरित कर सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गयी।
23/01/2026
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा मोर मुस्तकम गांव कांठ रोड के पंचायत भवन में चित्रगुप्त इंटर कॉलेज,मुरादाबाद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा शिविर में उपस्थित स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और यातायात नियम संबंधी पंपलेट वितरित किए गए ।
21/01/2026
"हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं"
Wear helmet, save life
17/01/2026
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत याताoपुलिस द्वारा शहर के चौराहो/तिराहो पर विभिन्न वाहन चालको व आमजन को वाहन चलाते समय हेल्मेट का प्रयोग करने,सीट बेल्ट का प्रयोग करने,तीन सवारी बैठाकर वाहन न चलाने आदि सड़क सुरक्षा सम्बन्धी पम्पलेट बाँटकर याताoनियमो के पालन हेतु जागरुक किया
17/01/2026
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा शहर में दो पहिया चार पहिया ऑटो ई रिक्शा व आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुये पंपलेट वितरण किए तथा चौराहे से 100 मीटर दूर वाहन खड़ा करने को बताया गया ।
17/01/2026
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत याताoपुलिस द्वारा मय हमराहीगण शहर के मार्गों पर ऑटो/ई-रिक्शा चार पहिया वाहन चालको व आमजन को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमो का पालन करने हेतु जागरुक कर यातायात नियमो के पालन हेतु प्रेरित किया गया
16/01/2026
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा लाउडहेलर के माध्यम से शहर के हरथला बाजार में अस्थायी अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले रेहड़ी,फल-मूंमफली आदि के ठेलो तथा वाहनों को चेतावनी देकर हटवाया गया तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया ।