NSS DAK Degree College

NSS DAK Degree College

Share

National Service Scheme, Social Work, Women Empowerment

Photos from NSS DAK Degree College 's post 06/04/2024

आज दिनांक 6 अप्रैल 2024 को दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मुरादाबाद की प्राचार्या प्रोफेसर सीमा रानी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की बैठक दिनांक 30 3.2024 में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में स्वयं सेविकाओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई- "हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म ,वर्ग, जाति ,समुदाय ,भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे"। साथ ही इसी क्रम में मतदाता जागरूकता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई जिसमे 12 स्वयं सेविकाओं ने प्रतिभाग किया जिसमें आस्था सिंह ने प्रथम, कंगना ने द्वितीय एवं नंदिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।स्लोगन प्रतियोगिता के अन्तर्गत स्वयंसेविकाओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया एवं *जन-जन का नारा है मतदान अधिकार हमारा है*, *वोट हमारा है अनमोल कभी ना लेंगे इसका मोल*, *वोटर लिस्ट में नाम लिखवाएं वोटर कार्ड सभी बनवाएं*, *वोट करे वफादारी से चयन करें समझदारी से* आदि विशेष स्लोगन लिखे और जन सामान्य को जागरूक कर वोट डालने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की सभी स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।

Photos from NSS DAK Degree College 's post 30/03/2024

आज दिनांक 30 मार्च 2024 को दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मुरादाबाद की प्राचार्या प्रोफेसर सीमा रानी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में चतुर्थ एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसके प्रथम सत्र में ओगान फैशन इंस्टीट्यूट की मैनेजिंग डायरेक्टर बरखा उपाध्याय जी के द्वारा स्वयं सेविकाओं के कौशल विकास हेतु संभावित रोजगारों पर परामर्श सत्र का आयोजन किया गया जिसमें बरखा उपाध्याय जी द्वारा फोटो शॉप, कैथा वर्क,एमरौडरी,पैच वर्क आदि के बारे में स्वयं सेविकाओ को विस्तार से जानकारी दी गयी।ओगान फैशन इंस्टीट्यूट से आई कनिका जी ने प्राकृतिक डाई के विषय में बताया।कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर छाया रानी ने स्वयंसेविकाओं से अपने कौशल को विकसित कर रोजगार परक बनाने की अपील की। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनीता फर्स्वान ने स्वयं सेविकाओं से रोजगार के माध्यम से स्वयं को आत्म निर्भर बनाने की अपील की। द्वितीय सत्र में WWF की टीम के सदस्यों उमेश चन्द्रा श्रीमाली प्रोजेकट आफिसर,लव कुमार जी, रूपेश व श्रेय ने स्वयं सेविकाओं को वाटर फुट प्रिंट अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण व संवर्धन के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने रामगंगा व गांगन नदी की वर्तमान स्थिति के बारे में भी बताया। उन्होंने स्वयं सेविकाओं से भी जानकारी ली कि वह अपने दैनंदिन जीवन में कितने लीटर पानी का इस्तेमाल करती हैं। शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।

Photos from NSS DAK Degree College 's post 25/02/2024

आज दिनांक 25 फरवरी 2024 को दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, मुरादाबाद की प्राचार्या प्रोफेसर सीमा रानी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष दिवा शिविर के सातवे दिन के प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओं द्वारा कौशल विकास हेतु युवा के अंतर्गत अपने हाथ से बनायी गई वाल हैंगिंग , डस्टबिन, गुलदस्ते, रबड़ बैंड रुमाल,पैन होल्डर , लैंप व खाने - पीने की स्टाल लगायी गयी । द्वितीय सत्र में शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबन्धक श्री उमाकान्त जी गुप्त मुख्य अतिथि , आजीवन सदस्या श्रीमती संतोष रानी गुप्ता विशिष्ट अतिथि व प्रबंध समिति के सचिव अधिवक्ता मोहम्मद जुनैद एजाज अतिथि विशेष के रूप में उपस्थित रहे। प्राचार्या प्रोफेसर सीमा रानी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों तथा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सीमा रानी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ छाया रानी, श्रीमती अनीता फर्स्वान , प्रो कंचन सिंह, प्रो मनी बंसल द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि श्री उमाकान्त गुप्त जी ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दौरान सीखी गयी बातों को अपने जीवन में समाहित करने हेतु अपील की। उन्होंने स्वयं सेविकाओं को जीवन में सीखी गई सारी बातों पर अमल करने को कहा । विशिष्ट अतिथि श्रीमती संतोष रानी गुप्ता ने स्वयं सेविकाओं को जीवन में सफल होने का आशीर्वाद प्रदान किया।अतिथि विशेष अधिवक्ता मौ जुनैद एजाज जी ने छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं उनके उत्साह की सराहना करते हुए समाज सेवा के लिए स्वयं सेविकाओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने उन्हे अपने पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु सन्देश दिया । सरस्वती वंदना में - सौम्या शर्मा,इरम जहां, एन एस एस गीत - लायबा , सौम्या शर्मा, कंगना,इरम जहां, स्नेहा गुप्ता, सानिया , नृत्य - खुशी गुप्ता, सुहानी, पलक, चारु गौतम,तनिशा , नुक्कड़ नाटक - नैन्सी अग्रवाल , मनु , सृष्टि, खुशी , पायल, प्रियंका , पलक, अलका, नंदिनी, निशि सागर , रजनी, खुशी दयाल, खुशी वर्मा, रूचि गौतम , प्राची गुप्ता, सुशीला रानी, सोनिया ने प्रतिभाग किया। स्वयं सेविका कंगना द्वारा आख्या प्रस्तुत की गयी। नुक्कड़ नाटक महिला सशक्तिकरण व साइबर क्राइम पर तथा नृत्य नारी शक्ति पर आधारित रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षा व महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सीमा रानी ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए सात दिवसीय शिविर के विषयों को अपने अंदर आत्मसात करने के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभ कामनाएं दी व राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाईयों के शिविर के सफल संचालन हेतु डा छाया रानी एवं श्रीमती अनीता फर्स्वान को बधाई दी एवं धन्यवाद ज्ञापन किया । कार्यक्रम का संयोजन व संचालन डॉ छाया रानी एवं श्रीमती अनीता फर्स्वान द्वारा किया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रो जौली गर्ग, प्रो कंचन सिंह, प्रो मनी बंसल,श्रीमती विदुषी यादव, डा सुषमा, डॉ अंजलि उपाध्याय, डॉ सीमा महेंद्रा एवं कंचन सिंह आदि उपस्थित रहीं । शिविर में सभी स्वयंसेविकाओं ने सभी कार्यक्रमों में बढ़- चढ़कर प्रतिभाग किया।

25/02/2024
Photos from NSS DAK Degree College 's post 24/02/2024

आज दिनांक 24 फरवरी 2024 को दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मुरादाबाद की प्राचार्या प्रोफेसर सीमा रानी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय विशेष दिवा शिविर का छठवां दिन कौशल विकास हेतु युवा'थीम के अंतर्गत आत्म रक्षा अभियान के रूप में मनाया गया। प्रथम सत्र में आपदा प्रबंधन विभाग से आए डॉ कोमल जुगलान ने स्वयं सेविकाओं को आपदा प्रबंधन के अंतर्गत आत्म रक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने बताया जब जन- धन की अत्यंत हानि हो जाए, भूकंप आ जाए , बाढ आ जाए उन सब से बचाव करना आपदा प्रबंधन कहलाता है। आपदा दो प्रकार की होती है 1- प्राकृतिक आपदा 2- मानव निर्मित आपदा । आपदा प्रबंधन चक्र से आपदा से बचने की तैयारी की जाती है 1-आपदा से पूर्व तैयारी 2- प्रशिक्षण 3- तैयारी 4- प्रकोप से लड़ने की क्षमता 5- आपदा का प्रत्युत्तर6- खोज करना 7 बचाव करना, उपर्युक्त बिंदुओं के आधार पर उन्होंने आपदा प्रबंधन की पूरी जानकारी स्वयंसेविकाओं को दी। स्वयं सेविकाओं को आपदा से बचने के उपायों का अभ्यास भी कराया। मनु, कोमल, लक्ष्मी व खुशी ने अभ्यास भी किया। द्वितीय सत्र में डॉ नेमिका असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी विभाग दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मुरादाबाद ने स्वयं सेविकाओं को कौशल विकास के विषय में जानकारी दी। इसी सत्र में डॉ अनुराधा सिंह ने स्वयं सेविकाओं को कौशल विकास हेतु प्रेरित किया। प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ छाया रानी ने स्वयं सेविकाओं कौशल विकास से संबंधित सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनीता फर्स्वान ने स्वयं सेविकाओं को कौशल विकास का अभ्यास भी कराया। शिविर में सभी स्वयंसेविकाओं ने बढ - चढ़ कर प्रतिभाग किया गया।

Photos from NSS DAK Degree College 's post 23/02/2024

आज दिनांक 23 फरवरी 2024 को दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, मुरादाबाद की प्राचार्या प्रोफेसर सीमा रानी के निर्देशन में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों द्वारा सात दिवसीय दिवा शिविर ' कौशल विकास हेतु युवा'थीम के अंतर्गत आज शिविर का पंचम दिवस पर्यावरण जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया। प्रथम सत्र में परिवर्तन द चेंज एन जी ओ से आई प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव मानसी मल्होत्रा व नेहा शर्मा ने स्वयंसेविकाओं को कूड़ा प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए कहा 5R Refuse, Reduce, Reuse, Recycle, Revalue या Re purpose के द्वारा कचरा प्रबंधन बड़ी आसानी से किया जा सकता है। इसी सत्र में दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मुरादाबाद की वनस्पति विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सीमा महिंद्रा ने स्वयं सेविकाओं को बताया कि हमें विकास प्रकृति को ध्यान में रखते हुए करना चाहिए जिससे प्रकृति और हम सभी सुरक्षित रहें। जिला अस्पताल ले जाकर स्वयंसेविकाओं को ब्लड डोनेशन के विषय में भी जानकारी प्रदान कराई गई। द्वितीय सत्र में पर्यावरण विद् और समाज सेविका रितु नारंग ने बताया कि पर्यावरण हमारी धरती, समाज और शरीर से संबंधित है गुस्सा करके हम अपने शरीर के पांचों तत्वों का अपमान करते हैं जब हम पर्यावरण से अपने आप को जोड़ लेते हैं तो सब कुछ ठीक हो जाता है। प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर छाया रानी ने बताया कि वृक्षों को कटने से बचाने के लिए 550 साल पहले राजस्थान में अमृता देवी सहित 363 बिश्नोईयों ने अपनी जान तक दे दी थी इसलिए पर्यावरण के संरक्षण हेतु हमें हर तरह से प्रयास करना चाहिए। द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनीता फर्स्वान ने बताया कि पर्यावरण सुरक्षित है तो हम सुरक्षित हैं। स्वयं सेविकाओं ने पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर भी बनाएं व पोस्टर के माध्यम से जन सामान्य को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया। शिविर के सभी कार्यक्रमों में राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी स्वयंसेविकाओं ने बढ़ -चढ़कर प्रतिभाग किया।

Photos from NSS DAK Degree College 's post 22/02/2024

दिनांक 22 फरवरी 2024 को दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, मुरादाबाद की प्राचार्या प्रोफेसर सीमा रानी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में' कौशल विकास हेतु युवा' थीम के अंतर्गत सात दिवसीय शिविर का चतुर्थ दिवस साक्षरता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर डॉ अमित वैश्य वनस्पति विज्ञान विभाग हिन्दू कालेज मुरादाबाद ने स्वयं सेविकाओं को बताया कि हमारे देश में कुल साक्षरता 74 प्रतिशत है महिला साक्षरता 65 प्रतिशत है जबकि पुरुष साक्षरता 82 प्रतिशत है। उन्होंने बताया साक्षरता केवल अक्षर ज्ञान के क्षेत्र में ही नही होती और भी बहुत सारे क्षेत्रों में होती है, जैसे मोबाइल की जानकारी मोबाइल साक्षरता कहलाती है। इसी सत्र में स्वयं सेविकाओं ने साक्षरता पर पोस्टर भी बनाए। द्वितीय सत्र में दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मुरादाबाद की अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर रीना मित्तल ने स्वयं सेविकाओं को साक्षरता के महत्व और उद्देश्यों से अवगत कराया और बताया कि कैसे राष्ट्र निर्माण में साक्षरता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और कैसे हम साक्षर बनकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। इस अवसर पर स्वयं सेविकाओं ने बस्ती में साक्षरता रैली निकाली जिसमें उन्होंने 'पढेंगे पढ़ायेंगे साक्षर देश बनायेंगे', ' साक्षरता बढ़ाइए, वतन को प्रगति के रास्ते ले जाईये', 'जब साक्षर होगा हर इन्सान तभी बनेगा मेरा भारत महान,' 'जागरूक हो नर और नारी साक्षरता की करें तैयारी,' 'हर घर में शिक्षा दीप जलाओ अपने बच्चों को जरूर पढ़ाओ,' साक्षर हो मेरा देश जन जन को यही संदेश' आदि नारे लगाकर बस्ती वालों को साक्षरता का संदेश दिया। स्वयं सेविकाओं ने बस्ती में घर-घर जाकर साक्षरता अभियान चलाया, गरीब बच्चों को कापी, पेंसिल आदि का नि:शुल्क वितरण किया इसके साथ ही स्वयंसेविकाओं ने बस्ती के बच्चों और अन्य निवासियों को लिखना पढ़ना भी सिखाया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ छाया रानी ने स्वयंसेविकाओं को बताया कि वह भी समाज को साक्षर बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकती हैं। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनीता फर्स्वान ने स्वयं सेविकाओं से साक्षरता अभियान से जुड़ने की अपील की। स्वयं सेविकाओं ने अपने - अपने ग्रुप के साथ नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किये।

Photos from NSS DAK Degree College 's post 21/02/2024

दिनांक 12 जनवरी 2024 को दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मुरादाबाद की प्राचार्या प्रोफेसर सीमा रानी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पर किया गया ।कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूतपूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सुजाता कुमारी ने स्वयं सेविकाओं को संबोधित हुए कहा कि विवेकानंद जी युवाओं के लिए अग्रदूत के समान थे इसलिए उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ नेमिका ने भी स्वयं सेविकाओं को बताया कि 39 वर्ष की कम आयु में ही उन्होंने अनेक अच्छे कार्य किए। वनस्पति विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सीमा महेंद्रा जी ने भी विवेकानंद जी के विषय में स्वयं सेविकाओं को बताया।प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ छाया रानी व द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनीता फर्स्वान द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के विचारों एवं आदर्श से युवाओं को प्रेरित करने हेतु व्याख्यान माला का आयोजन किया गया साथ ही स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन / टैबलेट के वितरण के बारे में जानकारी देकर उन्हें फार्म वितरित कराए गए। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को सशक्त बनाए जाने हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रमों से भी स्वयंसेविकाओं को अवगत कराया गया। मेरा युवा भारत पहल के तहत स्वयं सेविकाओं को उनसे संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कु० स्नेहा, नजब फातिमा, प्राची शर्मा, अजरा, वंशिका, कोमल, अर्शी ,नंदिनी, अलीशा ,रिया आदि स्वयंसेविकाओं ने स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में बताया । माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम का भी लाइव प्रसारण स्वयं सेविकाओं को दिखाया गया। कार्यक्रम में खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की श्रीमती नीतू सिंह व राष्ट्रीय सेवा योजना की लगभग सौ स्वयं सेविकाएं उपस्थिति रहीं।

Photos from NSS DAK Degree College 's post 21/02/2024

दिनांक 20 जनवरी 2024 को दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मुरादाबाद की प्राचार्या प्रोफेसर सीमा रानी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में 'चौदहवे राष्ट्रीय मतदाता अभियान 'के अंतर्गत एक रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। रैली में आओ सब मिलकर गाएं, हम देने वोट जरूर जाएं। अपनी ही सरकार है, मतदान देना हमारा अधिकार है। देश के मतदाता हैं, वोट देना आता है। जन-जन का यह नारा है, मतदान अधिकार हमारा है। आदि नारों के माध्यम से जन सामान्य को जागरूक किया। रैली में प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ० छाया रानी व द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनीता फर्स्वान के साथ संध्या, नीरज, चारु गौतम, स्नेहा, कंगना, खुशी वर्मा, महक आदि स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।

Photos from NSS DAK Degree College 's post 21/02/2024

दिनांक 25 जनवरी 2024 को दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मुरादाबाद की प्राचार्या प्रोफेसर सीमा रानी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाई के अंतर्गत मतदाता दिवस मनाया गया। जिसमें उपस्थित प्राचार्या सभी प्रवक्ताओं तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी वर्ग के कर्मचारियों एवं उपस्थित स्वयं सेविकाओं को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। दोनों इकाईयों की स्वयं सेविकाओं द्वारा मतदाता दिवस पर पोस्टर भी बनाए गए। इस अवसर पर प्राचार्या प्रोफेसर सीमा रानी, प्रोफेसर जौली गर्ग ,प्रोफेसर शोभा गुप्ता, प्रोफेसर सुजाता कुमारी, प्रोफेसर रीना मित्तल, प्रोफेसर अर्चना राठौर ,प्रोफेसर कंचन सिंह, प्रोफेसर रितु दीक्षित , प्रोफेसर संतोष सिंह, प्रोफेसर मनी बंसल ,श्रीमती विदुषी ,डॉ सुषमा, श्रीमती नीतू सिंह, डॉक्टर अंजली उपाध्याय, डॉ अभिलाषा वाजपेई, डॉ अनुराधा सिंह, श्रीमती कंचन सिंह, डॉ सीमा महेंद्रा, श्रीमती सरिता सिंह व रुचि अग्रवाल डॉ अर्चना अहलावत आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में करुणा चौधरी, चारु गौतम, सौम्या शर्मा, कंगना, स्नेहा गुप्ता, संध्या आदि राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की सभी स्वयंसेविकाओं सहित महाविद्यालय की अन्य छात्राएं भी उपस्थिति रहीं।

Photos from NSS DAK Degree College 's post 21/02/2024

दिनांक 03 फरवरी 2024 को दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मुरादाबाद की प्राचार्या प्रोफेसर सीमा रानी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तथावधान में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम' के अंतर्गत 'स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान-2024' के अंतर्गत कुष्ठ रोग पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। विकसित भारत अभियान में, कुष्ठ से भारत को मुक्त कराएं। भेदभाव का अंत करें, सम्मान से गले लगाएं । इस थीम के अंतर्गत जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ भास्कर अग्रवाल ने बताया कि कुष्ठ रोग छुआछूत का रोग नहीं है।यह माइक्रोबैक्टेरियम लैप्री‌ नामक सूक्ष्म जीवाणु के कारण होता है, जो शरीर की नाड़ियों, शरीर के चर्म को प्रभावित करता है। प्रत्येक व्यक्ति का शरीर रोग जीवाणु से संक्रमित होता है परंतु हर व्यक्ति के शरीर में रोग के जीवाणुओं से लड़ने की ताकत अलग-अलग होती है जिसे बॉडी इम्यूनिटी कहते हैं। जिस व्यक्ति के शरीर में रोग के जीवाणु से लड़ने की ताकत अधिक होती है उसका शरीर जीवाणुओं को खत्म कर देता है और वह बीमार नहीं होता है किंतु जिस व्यक्ति के शरीर में रोग के जीवाणु से लड़ने की ताकत कम होती है उसके शरीर में जीवाणु का गुणात्मक विस्तार होता है और वह बीमार हो जाता है । एक या एक से अधिक लाल, गाढ़े रंग का दाग या धब्बा जिसमें सुन्नपन हो, पसीना न आता हो, खुजली जलन होती हो तो व्यक्ति को कुष्ठ रोग हो सकता है। ऐसा कोई भी लक्षण दिखने पर बिना कोई समय गवाएं कुष्ठ की जांच कराएं। मल्टी ड्रग थेरेपी (एमडीटी) से कुष्ठ रोग का उपचार पूर्णतः संभव है जो सभी सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त उपलब्ध है। समय पर जांच एवं उपचार कराने से यह रोग पूरी तरह से ठीक हो जाता है और इस रोग से शरीर के अंगों में होने वाली विकृति को रोका जा सकता है। यदि किसी व्यक्ति को कुष्ठ रोग के कारण विकलांगता आ जाती है तो विकलांगता प्रमाण पत्र दिए जाने पर विकलांग जन को मिलने वाली सुविधाएं उसे मिलती है तथा उसे ढाई हजार की मासिक पेंशन आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने पर मिलती है। मुरादाबाद शहर में सरकारी अस्पतालों, सिविल लाइंस तथा जिला कुष्ठ कार्यालय टाउन हॉल पर कुष्ठ रोग का उपचार मल्टी ड्रग थेरेपी द्वारा किया जाता है। विकलांगता से प्रभावित अंग की रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की व्यवस्था सरकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध है। इस अवसर पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें इरम जहां चतुर्थ सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, करुणा चौधरी चतुर्थ सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान व स्नेहा गुप्ता चतुर्थ सेमेस्टर व निक्की बी एड प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । तीनों ही विजेताओं को शील्ड देखकर सम्मानित किया गया। 'राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह' के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की सभी स्वयं सेविकाओं ने रैली निकालकर जन सामान्य को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों अधिकारियों डॉक्टर छाया रानी व श्रीमती अनीता फर्स्वान के साथ अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर अर्चना राठौर, शिक्षा शास्त्र विभाग की प्रोफेसर मनि बंसल, समाजशास्त्र विभाग से प्रोफेसर संतोष सिंह व दोनों इकाइयों की सभी स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।

Photos from NSS DAK Degree College 's post 21/02/2024

दिनांक 8 फरवरी 2024 को दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मुरादाबाद की प्राचार्या प्रोफेसर सीमा रानी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह' के अंतर्गत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कशिश गौतम बी ए द्वितीय सेमेस्टर ,शिवांगी सागर बी एस सी षष्ठ सेमेस्टर, सोनिया बी ए द्वितीय सेमेस्टर, अदिति दिनकर बी ए द्वितीय सेमेस्टर ने सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर छाया रानी व द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनीता फर्स्वान के द्वारा किया गया।

Want your business to be the top-listed Government Service in Moradabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Moradabad
244001