Haldia Infratech Private Limited

Haldia Infratech Private Limited

Share

ALL TYPE CIVIL CONSTRUCTIONS GOVERNMENT & NON-GOVERNMENT, ROAD, BUILDING,, FLYOVER, SURVEY, ESTIMATE This is multipurpose works company.

Haldia Infratech Private Limited provide different type services.Civil construction work,Material supply,Estimating,Detailed Project Reports making,Surveying,Planning,Designing,Consultancy work in different areas,and other business work.

09/07/2023

ये सिलसिला शुरू हो गया

15/08/2018

Carried with care, coated with pride,
Dipped in love, fly in glory,
Moments of freedom in shade of joy.
Proud to be an Indian,
🇮🇳Happy Independence.🇮🇳

Photos 15/08/2016

**Wishing You All A Very Happy Independence day**

07/07/2016

शिक्षा में गुणवत्ता पर नियंत्रण के उपाय हों, मेहनती शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। वहीँ पाठन में रूचि न लेने वालों का चिह्नीकरण हो। जहाँ प्रैक्टिकल शिक्षा की आवश्यकता है,उसका समुचित प्रबंध हो। शिक्षा में धनबल पर रोक लगे। इस धनबल के आरक्षण का विरोध हो। विभिन्न सेवाओं के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं की सुचिता के प्रबंध हों। नकल पर नकेल कसे। कंप्यूटर आधारित निर्विघ्न परीक्षा हो। इंटरवियु समाप्त हो, जो भ्रष्टाचार की जड़ है। रैंक केवल नकलविहीन लिखित परीक्षा पर आधारित हो।

07/07/2016

पूरे देश में शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न कक्षाओं या कोर्स का एक समान पाठ्यक्रम और एक समान पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने पर विचार होना चाहिए। ऐसा होने से शिक्षा सस्ती और सर्वत्र सुलभ होगी। किसी संस्था और किसी भी जिले या प्रदेश में प्रवेश लेने पर विद्यार्थी/ अभिभावकों को आसानी होगी। निजी क्षेत्र की मनमानी पर रोक लगेगी।

07/07/2016

सरकारी संस्थाये और निजी क्षेत्र बेरोज़गार युवकों के बेचारगी पर गौर करे। कोटा में आत्म हत्या के मामलों में संज्ञानित हो। निजी क्षेत्रों में बेरोज़गारों के शोषण में संज्ञानित हों। बेरोज़गारी और भुखमरी के मामले भी आते रहते हैं। सरकार और निजी क्षेत्र एक साथ मिलकर रोज़गार के अवसर तलाशने का प्रयास करें और एक साथ भर्ती करें तो काफी हद तक बेरोज़गारी और बेकारी से मुक्ति पायी जा सकती है।

20/03/2016

सरकारी विभागों में अनेक पद खाली हैं। बेरोज़गारी और महंगाई आसमान छू रही है। सरकारी विभागों में अनेक ऐसे लोग हैं जिन पर काम का बोझ है। सचिवालय हो या विभागों के मंडल/जिला स्तरीय कार्यालय हों; हर विभाग में काम की अधिकता से कर्मचारी बीमार हो रहे हैं। पदोन्नत न होने से कुंठाग्रस्त हो रहे हैं। इन हालातों के चलते कार्यालय अध्यक्ष के लिए भी उसकी कुर्सी काँटों का ताज हो गयी है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और सक्षम लोगों का दखल जरुरी है; ताकि समय से भर्ती और युद्ध स्तर पर पदोन्नति की कार्यवाही हो सके। ये चुनावी वर्ष है; मौजूद सरकार को इसका फायदा मिलेगा।

15/12/2015

ग्राम प्रधान निर्वाचन में लोगों में हिंसक घटनाएं चिंताजनक है। इस कटुता को निर्वाचन प्रणाली में कुछ संशोधन करके काफी काबू पाया जा सकता है। यदि चुनाव में खड़े होने वाले लोगों में प्रथम विजेता को प्रधान,द्वितीय को उप प्रधान और तृतीय को प्रति उप प्रधान का पद दे दिया जाय तो बहुत कुछ ठीक होगा। उप प्रधान की वर्तमान चुनाव प्रणाली ख़त्म करनी होगी।

11/11/2015

महत्वपूर्ण सूचना----------- गम्भीर बीमारी की हालत में वित्तीय परेशानी का अत्यधिक सामना करना पड़ता है। इसके लिए निम्न प्रकार ध्यान दें:----(1) BPL कार्ड धारक को एम्स या SGPGI लखनऊ में मुफ़्त चिकित्सा उपलब्ध है। (2)सरकारी कर्मचारियों या कम्पनी/फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों को सरकार या सम्बंधित कम्पनी वित्तीय मदद देगी।। (3) जिन लोगों ने स्वास्थ्य बीमा करा लिया है उन्हें बीमा कम्पनी मदद देगी। सब लोग यथासंभव यह बीमा करा लें। आपात दशा में या यात्रा में बीमार होने पर बहुत ही मददगार है।। (4) विधायक निधि से भी 5.00 लाख रूपये तक मदद का प्रावधान है।। (5)सांसद के पत्र के द्वारा एम्स जैसे सरकारी अस्पतालों में आसानी से प्रवेश मिल जाता है और PMO से निःशुल्क चिकित्सा सुविधा भी मिलती है।। (6)BPL कार्ड धारकों को 10-25% तक निजी अस्पतालों में मुफ़्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है।। कृपया जनहित में उपयोग करें.......

Photos 11/11/2015

Wishing You All A Very Happy Diwali To You And Your Family.

Want your business to be the top-listed Government Service in Moradabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Ashiyana Phase-2, MDA Colony
Moradabad
244001