Gulab Singh

Gulab Singh

Share

This page is having all about of bsp and bsp movement

12/06/2021

ब्रेकिंग न्यूज़ पंजाब में गठबंधन

14/04/2021

माननीय बहन कुमारी मायावती जी का संबोधन विश्व रतन भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की 129 वी जयंती के उपलक्ष में
जय भीम जय भारत

13/04/2021

रामलीला मैदान कोलकाता में बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर युवा नेतृत्व माननीय अकाश भैया जी की चुनावी जनसभा में फैला जनसैलाब

11/04/2021

*सामाजिक क्रांति के जनक: महात्मा जोतिराव फुले*

महात्मा जोतिराव गोविंदराव फुले (11 अप्रैल 1827 - 28 नवम्बर 1890) एक महान समाजसुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता थे। इन्हें *महात्मा फुले* एवं *जोतिबा फुले* के नाम से भी जाना जाता है। महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिय इन्होंने अनेक कार्य किए। समाज के सभी वर्गो को शिक्षा प्रदान करने के ये प्रबल समथर्क थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति पर आधारित विभाजन और भेदभाव के विरुद्ध थे।

इनका मूल उद्देश्य स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार प्रदान करना, बाल विवाह का विरोध, विधवा विवाह का समर्थन करना रहा है। फुले समाज की कुप्रथा, अंधश्रद्धा की जाल से समाज को मुक्त करना चाहते थे। अपना सम्पूर्ण जीवन उन्होंने स्त्रियों को शिक्षा प्रदान कराने में, स्त्रियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में व्यतीत किया। १९ वी सदी में स्त्रियों को शिक्षा नहीं दी जाती थी। फुले महिलाओं को स्त्री-पुरुष भेदभाव से बचाना चाहते थे। उन्होंने कन्याओं के लिए भारत देश की पहली पाठशाला पुणे में बनाई। स्त्रियों की तत्कालीन दयनीय स्थिति से फुले बहुत व्याकुल और दुखी होते थे इसीलिए उन्होंने दृढ़ निश्चय किया कि वे समाज में क्रांतिकारी बदलाव लाकर ही रहेंगे। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले को स्वयं शिक्षा प्रदान की। सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम महिला अध्यापिका थीं।

गरीबो और निर्बल वर्ग को न्याय दिलाने के लिए ज्योतिबा ने *सितम्बर १८७३ में सत्य शोधक समाज नामक संस्था का गठन किया।*

उनकी समाजसेवा देखकर *1888 ई. में मुंबई की एक विशाल सभा में उन्हें 'महात्मा' की उपाधि दी गई।*

ज्योतिबा ने *ब्राह्मण पुरोहित* के बिना ही विवाह-संस्कार आरम्भ कराया और इसे मुंबई हाईकोर्ट से भी मान्यता मिली। वे बाल-विवाह के विरोधी और विधवा-विवाह के समर्थक थे।

धर्म, समाज और परम्पराओं के सत्य को सामने लाने हेतु उन्होंने अनेक पुस्तकें भी लिखी:- *गुलामगीरी, तृतीय रत्न, छत्रपति शिवाजी, राजा भोसला का पखड़ा, किसान का कोड़ा, अछूतों की कैफियत.*

महात्मा ज्योतिबा व उनके संगठन के संघर्ष के कारण सरकार ने *एग्रीकल्चर एक्ट* पास किया।

*ब्रिटिश सरकार द्वारा उपाधि:* १८८३ में स्त्रियों को शिक्षा प्रदान कराने के महान कार्य के लिए उन्हें तत्कालीन ब्रिटिश भारत सरकार द्वारा *स्त्री शिक्षण के आद्यजनक* कहकर उन्हें गौरवान्वित किया गया।

आज उनके 195वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कृतज्ञ राष्ट्र का कोटिशः नमन्।

🙏 *जय भीम नमो बुद्धाय*🙏

10/04/2021

श्रीमान जी जब सत्ता में थें तब लखनऊ में बने बाबा साहेब के पार्क को अस्पताल बनाने की बात करते थें।
इनके पिता जी अम्बेडकर प्रेरणा स्थल को अय्याशी का अड्डा" कहते थें,
स्मारक पार्को की बिजली तब काटवा दिये थें,
प्रोमोशन में आरक्षण के बिल को फाड़वा दियें थें,अनुसूचित जाति के लिए बनाए छात्रावासों का फण्ड काटवा दियें थें,
जीरो फीस पर अनुसूचित जाति के बच्चो के एडमिशन को बंद करवाया दियें थें।
बहुजन समाज में जन्में संतो गुरूओं के नाम से बने जिलो का नाम बदला दियें थें।
आज #बाबा_साहेब_वाहिनी बनाने चलें हैं।
नई ड्रामेबाजी शुरू। सत्ता में हो या न हो, लेकिन मनोरंजन चलता रहा चाहिए।
☺️☺️😊😊☺️😊😊

09/04/2021
05/04/2021

BSP सुप्रीमो Mayawati ji की 25 अनसुनी कहानियां

03/04/2021

#तमिलनाडु_चुनाव_2021
दिनांक 02/04/2021बहुजन समाज पार्टी के [ नेशनल काॅर्डिनेटर ] #माननीय_श्री Akash Anand BSP जी का संबोधन ⤵⤵⤵
समाज व मिशन के प्रति चिंतित रहने वाले माननीय आकाश आनंद जी जिन्होंने अपने समाज के लिए मोमेंट के प्रति अपना भविष्य दबे कुचले मेहनतकश लोगों के लिए अपना पूरा जीवन लगाने का फैसला लिया है यह एक बेहतर दिशा दिखा सकते हैं और आज मुझे वह दिन याद आ रहा है जब मान्यवर कांशीराम साहब कहा करते थे कि जिस दिन बहुजन समाज पार्टी पूरे देश में फैल जाएगी उस दिन कुछ चम्मच हमारी पार्टी पर प्रहार करेंगे लेकिन हमें उन पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देना है सिर्फ अपने लोगों के लिए और अपनी पार्टी के लिए काम करना है क्योंकि हमें इस देश का शासक बनना है और वह दिन दूर नहीं जब माननीय आकाश आनंद जी साहब कांशीराम साहब के सपनों को पूरा करेंगे आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के फैसले का जनता पूर्ण रूप से स्वागत करती है बहुजन समाज पार्टी को एक नया नेता आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी ने दिया है हमें अब आदरणीय आकाश आनंद जी को मजबूत कर पूरे देश में मान्यवर साहब का सपना पूरा करना होगा।

Photos from Gulab Singh's post 25/03/2021

सरकार ने जो इतना एहसान किया है पहले भर्ती निकाली अब उसको निरस्त किया है । ये एहसान ये छात्र कैसे उतारेगा शायद इस निरस्त्रीकरण के पिछे भी देश हित की बात होगी या शायद पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चरमरा जायेगी दुसरे प्रदेश में घर घर नौकरी बाँट रहे हो पिछले चार साल में कितनी नौकरी दी बस फार्म भरवाकर रूपये कमाये सरकार ने और तीन साल बाद निरस्त कर दी ।
अगर नौकरी दे दोगे तो ये भक्ति किसकी करेंगे नौकरी पर लग गये तों तुम्हारी और से मुँहजोरी कौन करेगा ।
अगर अब भी होश आजाये तो आँखे खोल लो अपनी आवाज़ उठाओ वरना युवाओं को बर्बाद कर देंगे ।।

25/08/2020

माननीय बहन कुमारी मायावती जी ने,उत्तरप्रदेश में सर्वसमाज पर हो रहीं अति संवेदनशील घटनाओं पर बसपा से सर्वसमाज के नेतायों को हर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए अधिकृत किया।

Want your business to be the top-listed Government Service in Moradabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Moradabad
244001