Motihari Police

Motihari Police

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Motihari Police, Police station, Motihari.

Photos from Motihari Police's post 11/01/2022

पुलिस कप्तान डॉ कुमार आशीष की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी,सभी पुलिसकर्मियों को विनम्र व्यवहार से जन समस्याओं का त्वरित समाधान&साइबर सेनानी ग्रुप्स सक्रिय करने का निर्देश,लंबित कांडों,फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी,वारंट/कुर्की का शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया।

Photos from Motihari Police's post 07/01/2022

दिनांक -22.09.2021 को हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत हरसिद्धि प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर अज्ञात अपराधियों द्वारा आर0टी0आई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल का हत्या कर दिया गया था। कल दिनांक 05-01.2022 को सूचना प्राप्त हुआ कि कुख्यात अपराधी एवं आर0टी0आई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त सचिन सिंह किसी घटना के उद्देश्य सुगौली थाना अंतर्गत परशुरामपुर प्राथमिक विद्यालय के पास आया हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही अपर पुलिस अधीक्षक अरेराज के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी सचिन सिंह को एक पिस्टल पांच गोली के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस अपराधकर्मी की गिरफ्तारी में निम्नलिखित पुलिस पदाधिकारी /कर्मी का सराहनीय योगदान रहा है:-
श्री अरुण कुमार गुप्ता (अनु0पु0पदा0 सदर)
01- विवेक कुमार जायसवाल ( थानाध्यक्ष सुगौली)
02- पु0अ0नि0 मनीष कुमार ( तकनीकी सेल )
03- मुन्ना कुमार, कुमार चिरंजीवी एवं नित्यानंद दुबे (तकनीकी सेल )

Photos from Motihari Police's post 01/01/2021

दिनांक -30.12.2020 को सूचना प्राप्त हुई कि सुगौली थाना अंतर्गत छपवा-बेतिया मार्ग पर एक बारह चक्का चीनी लोडेड ट्रक जो हरिनगर बगहा से चलकर झारखण्ड जा रही थी, तभी अज्ञात अपराधियों द्वारा कार से ओवरटेक कर लूट लिया गया है, तथा ड्राइवर और खलाशी को नाशा की सुई देकर बेहोशी के हालत में बाँधकर नहर किनारे फेक दिया गया है। सूचना प्राप्त होते ही उक्त अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए अविलंब एक पुलिस टीम का गठन किया गया गठित टीम द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए मात्र 24 घंटा के अंदर घटना में शामिल 04 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया । साथ ही घटना में प्रयोग की गई आई-10 कार, लूटी गई 12 चक्का ट्रक, एवं 9 लाख का चीनी, पिस्टल-01, देशी कट्टा -01, गोली -04 बरामद किया गया।
इन सभी अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी में शामिल निम्नलिखित पुलिस कर्मियो का योगदान सराहनीय रहा है:-
01- विवेक कुमार जायसवाल ( थानाध्यक्ष सुगौली)
02- पु0अ0नि0 संतोष कुमार शर्मा ( थानाध्यक्ष रामगढवा)
03- पु0अ0नि0 मनीष कुमार ( तकनीकी सेल )
04- कुमार चिरंजीवी, मुन्ना कु0 साह एवं नित्यानंद दुबे (तकनीकी सेल )

31/12/2020
Photos from Motihari Police's post 28/12/2020

Motihari police Achievement year -2020

Photos from Motihari Police's post 25/12/2020

दिनांक -23.12.2020 को सूचना प्राप्त हुआ कि हरसिद्वी थाना अंतर्गत सेमराहा हरसिद्धी रोड के बॉध किनारे कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उदेश्य से एकत्रित हुए है । सूचना प्राप्त होते ही उक्त अपराधी की सत्यापन एवं गिरफ्तारी के लिए अविलंब एक पुलिस टीम का गठन किया गया गठित टीम द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए छापामारी कर 07 अपराधीयो को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधीयो द्वारा बताया गया कि इनलोगो के द्वारा हरसिद्वी थानाक्षेत्र से 18.12.2020 को 01 लोडेड ट्रक लूटा गया था और ड्राइवर खलासी को नशा का सूई और दवा खिलाकर फेक दिया गया था । बेतिया जिला मे दिनांक -16.12.2020 को इनलोगो के द्वारा अंण्डा लदा हुआ पिकअप लूटा गया था और ड्राइवर खलासी को नशा का सूई और दवा खिलाकर फेक दिया गया था । पिछले महीना बेतिया मोतिहारी रोड पर 27.11.2020 को लकडी लदा ट्रक लूटा गया था जो घोडासहन थाना क्षेत्र मे पकडा गया था । इससे पहले इनलोगो के द्वारा कानपुर ( उतर प्रदेश ) मे भी लोडेड ट्रक को लूटा गया था । अपराधियों के पास से देशी कट्टा -04, कारतूस -11, चाकु -01, नायलन रस्सी -01 गाटी, ट्रक -01, सुमो गोल्ड गाडी -01, होन्डा कार -01, लूटा गया 58 लाख का समान, नशीला दवा - स्टारवीन -10., निडल -10, अल्फराजोल्म टाबलेट -25 बरामद हुआ है।
इन सभी अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी में शामिल निम्नलिखित पुलिस कर्मियो का योगदान सराहनीय रहा है:-

01- पु0अ0नि0 संतोष कुमार शर्मा ( थानाध्यक्ष रामगढवा)
02- पु0अ0नि0 शैलेन्द्र कुमार ( थानाध्यक्ष हरसिद्धि)
03- पु0अ0नि0 मनीष कुमार ( तकनीकी सेल )
04- कुमार चिरंजीवी, मुन्ना कु0 साह एवं नित्यानंद दुबे (तकनीकी सेल )

Photos from Motihari Police's post 22/05/2020

दिनांक 20-05-2020 को मेहसी थाना अन्तर्गत चौक बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में अज्ञात 6-7 अपराधियो के द्वारा आग्नेयास्त्र का भय दिखाकर करीब पांच लाख सतहत्तर हजार रुपये लूट लिया गया । इस संदर्भ में एक एस0आई0टी का गठन किया गया । इस घटना में त्वरित करवाई करते हुए मोतिहारी पुलिस द्वारा मात्र 12 घंटे में कांड का सफलतापूर्वक उद्द्भेदन किया गया और घटना में संलिप्त 8 अपराधकर्मियो को लुटे गए रुपये में से तीन लाख आठईस हजार रुपया कैश, तीन पिस्टल चौदह जिंदा कारतूस घटना में प्रयुक्त चार मोटरसाइकिल पूर्व में सी0एस0पी से लुटे गए मोबाइल बैंक कर्मियों का बैग जिसमे लूट की राशि ले जायी गई थी, के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों द्वारा विगत दिनों में सी0एस0पी से हुए तीन लूट कांड निम्नलिखित है:-
1- दिनांक 24-04-20 को पिपरा थाना अंतर्गत सी0एस0पी0 से 40 हजार की लूट।
2- दिनांक 04-05-20 को मेहसी थाना अंतर्गत सी0एस0पी0 से 80 हजार की लूट ।
3- दिनांक 08-05-20 को चकिया थाना अंतर्गत सी0एस0पी0 से 53 हजार ।
उपरोक्त सभी घटनाओं में इन अपराधियो द्वारा अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है। इन सभी अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी में शामिल निम्नलिखित पुलिस कर्मियो का योगदान सराहनीय रहा है:-
01-श्री शैलेन्द्र कुमार (अनु0पु0पदा0 चकिया)
02- पु0नि0 निर्मल कुमार ( थानाध्यक्ष चकिया)
03- पु0अ0नि0 अवनीश कुमार ( थानाध्यक्ष मेहसी )
04- पु0अ0नि0 मुकेश कुमार ( थानाध्यक्ष पिपरा )
05- पु0अ0नि0 संजीव कुमार ( थानाध्यक्ष पिपराकोठी )
06- पु0अ0नि0 संतोष कुमार ( थानाध्यक्ष मधुबन )
05- पु0अ0नि0 मनीष कुमार ( तकनीकी सेल )
06- पु0अ0नि0 मनोज कुमार सिंह ( तकनीकी सेल )
07- कुमार चिरंजीवी एवं नित्यानंद दुबे (तकनीकी सेल )

Photos from Motihari Police's post 01/05/2020

दिनांक 27-04-2020 को दरपा थाना अन्तर्गत एक 7 वर्ष का बच्चा का अपहरण अज्ञात अपराधियों द्वारा कर लिया गया एवं 10 लाख रूपया फिरौती का मांग किया गया।
इस घटना में त्वरित करवाई करते हुए मोतिहारी पुलिस द्वारा मात्र 24 घंटा के अंदर दो अपराधी और साथ ही घटना मे प्रयुक्त मोबाइल और सिम भी बरामद किया गया ।
इस घटना के उद्भेदन मे निम्नांकित का अमूल्य योगदान रहा :-
1- पु0नि0 नित्यानंद चौहान (छौड़ादानो अंचल)
2- पु0अ0नि0 प्रभाकर पाठक ( थानाध्यक्ष छौडादानो)
3- पु०अ०नि० अमित कुमार सिंह ( थानाध्यक्ष दरपा )
4- पु०अ०नि० अभिनव दुबे ( थानाध्यक्ष मुफस्सिल)
4- पु०अ०नि० मनिष कुमार ( जिला आसुचना ईकाई )
5- पु०अ०नि० मनोज कु0 सिंह ( जिला आसुचना ईकाई )
कुमार चिरंजीवी एवं नित्यानंद दुबे ( जिला आसुचना ईकाई )

01/04/2020

मोतिहारी पुलिस आम नागरिकों की हर संभव सहायता के लिए है सतत प्रयत्नशील..

कोरोना वायरस से बचाव हेतु मानक प्रावधानों के अनुसार SOCIAL DISTANCING का सभी करें से अनुपालन...

Photos from Motihari Police's post 15/03/2020

दिनांक 13-03-2020 को गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम द्वारा त्वरित करवाई करते हुए आदापुर थाना अन्तर्गत मुर्तिया गांव से चार व्यक्ति को दो लाख तेरह हजार पांच सौ जाली रुपया के साथ गिरफ्तार किया गया ।
इस घटना के उद्भेदन मे निम्नांकित पदाधिकारियों का योगदान रहा :-
1-पु0नि0 नित्या नन्द चौहान ( प्रभारी जिला आसुचना इकाई )
2- पु0अ0नि0 मनीष कुमार ( जिला आसुचना इकाई )
3- पु0अ0नि0 मनोज कुमार सिंह ( जिला आसुचना ईकाई )
4- पु0अ0नि0 अमित कुमार सिंह (थानाध्यक्ष दरपा )
5- पु0अ0नि0 सुनील कुमार (थानाध्यक्ष आदापुर )

Want your business to be the top-listed Government Service in Motihari?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Motihari
845401