09/07/2026
सत्यमेव जयते युवा दल
� सत्य का साथ, युवाओं का हाथ, बदलेंगे गांव के हालात!
� भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ ग्रामीण युवाओं
09/07/2026
01/07/2026
यह तस्वीर हमारे अपने तिनकोनी से छौड़ादानो को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की है। वर्षों से हम इस सड़क की बदहाली को झेल रहे हैं, लेकिन सुधार के नाम पर हमेशा सिर्फ आश्वासन ही हाथ लगे हैं।
इस सड़क की वर्तमान स्थिति किसी 'नर्क' से कम नहीं है। बड़े-बड़े गड्ढे, उसमें भरा गंदा पानी और कीचड़ ने न केवल वाहनों का चलना दूभर कर दिया है, बल्कि यहाँ से गुजरने वाले हर व्यक्ति के लिए यह रास्ता दुर्घटना को बुलावा दे रहा है। और कई बार ई रिक्शा, बाइक जैसी वाहन कई बार पलटी खा चुकी है उसमें बैठे लोग जख्मी हुए हैं। स्कूली बच्चे, मरीज और कामकाजी लोग रोजाना इस जानलेवा रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं।
क्या आम जनता का इतना ही महत्व है? क्या बुनियादी सुविधाएं पाने के लिए हमें सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा? तिनकोनी और छौड़ादानो के निवासियों की यह समस्या अब बर्दाश्त से बाहर हो चुकी है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि कागजों पर विकास की बातें बंद करें और धरातल पर आकर इस सड़क की मरम्म्त का कार्य अविलंब शुरू करें।
तस्वीरें झूठ नहीं बोलतीं, यह सड़क खुद अपनी दयनीय स्थिति का प्रमाण दे रही है। अब ठोस कार्यवाही चाहिए, केवल वादे नहीं। अगर विश्वास नहीं हो तो आकर स्वयं देखे ।
#विकास_की_हकीकत
🌞 Good Afternoon Dear Friends 🌞
सभी साथियों से निवेदन है कि इस पेज को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें, ताकि हमारे गांव, पंचायत और क्षेत्र में होने वाले भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत आवाज उठाई जा सके।
आज का समय सोशल मीडिया का है। इसलिए हम चाहते हैं कि जमीनी स्तर से लेकर सोशल मीडिया तक जनता की आवाज पहुंचे और क्षेत्र की समस्याओं, भ्रष्टाचार, लापरवाही तथा विकास कार्यों की सच्चाई सामने लाई जा सके।
सभी युवाओं से विनम्र अनुरोध है कि आगे आएं और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें। यदि हम आज नहीं जागेंगे तो कल अनपढ़ और अयोग्य लोग हमारे भविष्य का फैसला करेंगे, जबकि युवा बेरोजगारी और समस्याओं से जूझते रहेंगे।
जब देश की आजादी के लिए भगत सिंह, राजगुरु, सुभाष चंद्र बोस जैसे वीर जवान अपने प्राणों की आहुति दे सकते हैं, तो हम युवा भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज क्यों नहीं उठा सकते?
इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना है, किसी प्रकार का दंगा-फसाद या नफरत फैलाना नहीं। आइए, मिलकर अपने गांव, समाज और देश को बेहतर बनाने का प्रयास करें।
इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और सत्यमेव जयते युवा दल का हिस्सा बनें।
🇮🇳🇮🇳 जय हिंद 🇮🇳🇮🇳
🇮🇳
09/06/2026
नमस्ते भाइयों और बहनों,
आपने गांव में जो भी गलत काम या भ्रष्टाचार हो रहा है, उसके खिलाफ आवाज उठाना अब बहुत जरूरी हो गया है। अगर आपको अपने आस-पास कुछ भी गलत होता हुआ दिख रहा है और आपके पास उसका कोई सबूत (जैसे कि कोई फोटो या वीडियो) है, तो कृपया उसे व्हाट्स ऐप चैनल (whats app channel) / massanger पर भेजें।
मैं उन तस्वीरों और वीडियो को इस फेसबुक पेज पर डालकर उसका कड़ा विरोध किया जाएगा और सच को सबके सामने लाऊँगा। जो भी व्यक्ति मुझे जानकारी भेजेगा, उसकी पहचान पूरी तरह से गुप्त (hide) रखी जाएगी, इसलिए आप बिना किसी डर के सबूत भेज सकते हैं।
आइए, मिलकर अपने गांव को बेहतर और सुरक्षित बनाएं। धन्यवाद!
09/06/2026
जय हिंद दोस्तों,
आज हमारा गांव विकास की राह देख रहा है। सरकारी योजनाएं आती हैं, लेकिन भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण वे जमीन पर नहीं दिखतीं। गलत कामों को देखकर चुप रहना भी एक अपराध है। अब समय आ गया है कि हम अपनी चुप्पी तोड़ें!
इन्हीं सब गड़बड़ियों और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए हम लेकर आए हैं— "सत्यमेव जयते युवा दल" (SMJD)।
हमारा संकल्प:
✊ भ्रष्टाचार का विरोध: गांव के विकास में होने वाली हर धांधली और गलत काम का डटकर विरोध करना।
📚 शिक्षा और विकास: सरकारी स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लड़ना।
🤝 एकता और समाज सेवा: जाति-पाति से ऊपर उठकर हर गरीब और जरूरतमंद के सुख-दुख में साथ खड़े होना।
अकेले हम सिर्फ एक आवाज हैं, लेकिन साथ मिलकर हम एक 'क्रांति' हैं। यदि आप भी अपने गांव को सुंदर, स्वच्छ और अपराध-मुक्त देखना चाहते हैं, तो इस मुहिम का हिस्सा बनें।
👇 हमसे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक से हमारे ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल हों:
[https://whatsapp.com/channel/0029Vb7a1aC5kg7DyRAPqb0X]
"सत्य का साथ, युवाओं का हाथ, बदलेंगे गांव के हालात!"
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Address
Tinkoni
Motihari
