District Administration,East Champaran,Motihari

District Administration,East Champaran,Motihari

Share

IPRD Handle, District Administration, Motihari.

Photos from District Administration,East Champaran,Motihari's post 02/06/2026

उप विकास आयुक्त , पूर्वी चंपारण, डॉ प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में आज दिनाँक 02 जून 2026 को डॉ राधा कृष्णन सभागार,मोतिहारी में सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा तथा जल संसाधन विभाग के सभी कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता के साथ मनरेगा के विभिन्न अवयवों एवं मनरेगा अभिसरण से WRD योजना का क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई। उक्त बैठक में
Ongoing वृक्षारोपण योजना के अंतर्गत मानव दिवस सृजन
PD generation
Work completion
eKYC
Pmay (g) convergence
मनरेगा अभिसरण से WRD योजना का क्रियान्वयन
जल जीवन हरियाली अभियान के तहत मनरेगा के विभिन्न अवयवों का वित्तीय वर्ष 2026-27 दिए गए लक्ष्य में कार्य प्रगति की गहन समीक्षा की गई। उक्त बैठक में डॉ कुंदन निदेशक एन0ई0पी0, Dpo मनरेगा, सभी कार्यपालक अभियंता WRD, सभी सहायक अभियंता WRD सभी कनीय अभियंता WRD साथ ही कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता मनरेगा, उपस्थित थे।
मानव दिवस सृजन की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी PO को निर्देश दिया गया कि Labour Engagement प्रति पंचायत 500 सुनिश्चित करें। समीक्षा में पाया गया कि अभी भी 199 पंचायत में मानव दिवस सृजन 200 से कम है। मनरेगा के सभी पैरामीटर पर कार्य करने का निर्देश सभी PO को दिया गया।इस जिला को मई 2026 तक 2393918 मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य दिया गया है जिसमें अब तक सिर्फ 27% ही मानव दिवस सृजित किया गया है जो लक्ष्य से काफी पीछे है। इसमें प्रगति लाने का निर्देश सभी PO को दिया गया। उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अब भी प्रगति संतोषजनक नहीं है और स्टेट के औसत से काफी कम है।साथ ही सार्वजनिक और निजी वृक्षारोपण की कुल 14470 योजनाएं ऑन गोइंग है और इसमें 46% योजनाओं पर इस वित्तीय वर्ष में मानव दिवस सृजन किया गया है।उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी पीओ को जून माह में वृक्षारोपण की सभी योजनाओं पर शत प्रतिशत लेबर डिमांड करने का निर्देश दिया गया।
जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत मनरेगा के विभिन्न अवयवों की समीक्षा में पाया गया की इसमें प्रगति हुई है। जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जो लक्ष्य दिया गया है उसके सभी अवयव की समीक्षा में पाया गया कि प्रगति हुई है परन्तु पईन का जीर्णोद्धार, सोखता का निर्माण,निजी खेत -पोखरा का निर्माण और छत वर्षा का लक्ष्य में प्रगति कम है। इसमें प्रगति लाने का निर्देश सभी PO को दिया गया।

जल संसाधन विभाग की कुल 614 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई जिसमें आज तक सिर्फ 465 का ही एंट्री पोर्टल पर किया गया और 44 योजनाओं पर कार्यारंभ किया गया है। इस पर उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी कार्यपालक अभियंता WRD को प्रगति करने का निर्देश दिया गया।सभी कार्यपालक अभियंता WRD को सख्त निर्देश दिया गया कि सभी 614 योजनाओं की एंट्री कराएं साथ ही जिस भी योजना का जिओ टैगिंग हो गया है उस पर कार्य शुरू करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Photos from District Administration,East Champaran,Motihari's post 02/06/2026

मेहसी प्रखंड के कटहा में आयोजित सहयोग शिविर में प्रभारी सचिव श्री शीर्षत कपिल अशोक ने शिरकत की एवं सहयोग शिविर संचालन की व्यवस्था को देखा तथा पदाधिकारीगण को सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया...
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

Photos from District Administration,East Champaran,Motihari's post 02/06/2026

चकिया प्रखंड के परशुरामपुर में आयोजित सहयोग शिविर का प्रभारी सचिव के द्वारा निरीक्षण किया गया। यहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतों का समाधान कराया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

Photos from District Administration,East Champaran,Motihari's post 02/06/2026

रक्सौल प्रखंड के हरदिया और हरनाही में अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल के पर्यवेक्षण में सहयोग शिविर का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

Photos from District Administration,East Champaran,Motihari's post 02/06/2026

पताही प्रखंड में सहयोग शिविर का आयोजन बारा शंकर, सरैया गोपाल और बेलाही राम पंचायत में किया गया जिसका मॉनिटरिंग जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री राम जनम पासवान ने की।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

Photos from District Administration,East Champaran,Motihari's post 02/06/2026

संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ -2026 के मद्देनजर पूर्व तैयारियों की प्रभारी सचिव द्वारा की गई समीक्षा

सचिव दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन और पशु संसाधन विभाग बिहार सरकार -सह-प्रभारी सचिव, पूर्वी चम्पारण श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता तथा जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात की उपस्थिती में आज पिपराकोठी कृषि विज्ञान केंद्र में संभावित बाढ़, एवं सुखाड़ -2026 के मद्देनजर पूर्व तैयारियों की समीक्षा हेतु एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान प्रभारी सचिव ने सभी विभागों को आपदा की किसी भी संभावित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने तथा जनहित में सभी आवश्यक एवं एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया।

सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (DEOC) 24×7 कार्यरत है। जिले में वर्तमान में 20281 पॉलीथीन शीट्स उपलब्ध हैं तथा अतिरिक्त आवश्यकता की पूर्ति हेतु मुजफ्फरपुर जिले से 5000 पॉलीथीन शीट्स की मांग की गई है। बाढ़ राहत शिविरों के संचालन हेतु 285 ऊँचे स्थलों का चयन किया जा चुका है तथा 165निजी नाव मालिकों के साथ एकरारनामा निष्पादित किया गया है।इसके अतिरिक्त 7 मोटरबोट,1 एसडीआरएफ टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है!साथ ही जिले के सभी तटबंधों का संयुक्त निरीक्षण जिला प्रशासन द्वारा कराया गया हैं!

सांख्यिकी एवं जल संसाधन विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि जिले के सभी प्रखंडों में वर्षामापक एवं ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (AWS) यंत्र क्रियाशील हैं। गंडक नदी, बूढ़ी गंडक नदी, लालबकेया नदी के तटबंधों की मरम्मत एवं बाढ़ सुरक्षा कार्य मुख्य अभियंता, के निर्देशन में कराया जा रहा है। प्रभारी सचिव ने सभी सिंचाई प्रणालियों को पूर्णतः सक्रिय रखने तथा तटबंधों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सुखाड़ की संभावित स्थिति के मद्देनजर कृषि विभाग द्वारा मानसून में विलंब अथवा कम वर्षा की स्थिति में मक्का, मडुआ, अरहर एवं धान की विशेष किस्मों जैसी वैकल्पिक फसलों का प्रस्ताव तैयार कर कृषि निदेशालय को भेजा गया है। साथ ही अनावृष्टि की स्थिति में बिचड़ों की सुरक्षा हेतु नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा संभावित महामारी की रोकथाम हेतु 364 प्रकार की दवाओं एवं आवश्यक चिकित्सा सामग्रियों का भंडारण किया गया है। सदर अस्पताल में सर्पदंश एवं कुत्ता काटने की दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं के लिए 45 राहत शिविर स्थल चिन्हित किए गए हैं और चलंत पशु चिकित्सा दल का गठन किया गया है!

विद्युत विभाग को तेज हवा के दौरान ढीले तारों के कारण संभावित आगलगी की घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र करने एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने का निर्देश दिया गया। वन विभाग को अभ्यारण्यों एवं उद्यानों में वन्यजीवों के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराने, जल संरक्षण हेतु गड्ढों का निर्माण करने तथा पिंजरों को शीतल बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

जिला अग्निशमन पदाधिकारी को आगलगी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर नियमित अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया सहित रेडियो एवं एफएम चैनलों के माध्यम से लू, बाढ़, सुखाड़, पराली दहन एवं आगलगी से बचाव संबंधी जनजागरूकता अभियान व्यापक स्तर पर संचालित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के अंत में प्रभारी सचिव ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने तथा आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।साथ ही सभी अंचलाधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण देने का निर्देश भी दिया गया हैं!

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री निशांत सिहारा, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री अमरेश कुमार, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार, सिकरहना तटबंध , बाढ़ नियत्रण प्रमंडल तथा जल निस्सरण प्रमंडल के सभी अभियंता ,जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित जिले के सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar Motihari Police

Photos from District Administration,East Champaran,Motihari's post 02/06/2026

बंजरिया प्रखंड के चैलहा और अजगरी में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सहयोग शिविर में माननीय विधायक नरकटिया श्री विशाल कुमार ने भी शिरकत की। सहयोग शिविर का मॉनिटरिंग सदन अनुमंडल पदाधिकारी श्री निशांत सिहारा के द्वारा किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

Photos from District Administration,East Champaran,Motihari's post 02/06/2026

छौरादानो प्रखंड अंतर्गत आयोजित सहयोग शिविर। यहां पर बड़ी संख्या में आये ग्रामीणों ने अपनी शिकायतों का समाधान कराया। शिविर में जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री अरुण कुमार ने भी उपस्थित होकर लोगो से प्राप्त आवेदनों का गुणवत्ता पूर्ण निष्पादन कराया...
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

Photos from District Administration,East Champaran,Motihari's post 02/06/2026

नगर पंचायत पकड़ीदयाल में आयोजित सहयोग शिविर...
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

Photos from District Administration,East Champaran,Motihari's post 02/06/2026

नगर आयुक्,नगर निगम मोतिहारी, श्री आशीष कुमार की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र मोतिहारी में आयोजित किया गया सहयोग शिविर...
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Want your business to be the top-listed Government Service in Motihari?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Collectorate, Near Gandhi Maidan
Motihari
845401