Sandiksha Parivar 71BN SSB Motihari

Sandiksha Parivar 71BN SSB Motihari

Share

संदिक्षा परिवार 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मोतिहारी

Photos from Sandiksha Parivar 71BN SSB Motihari's post 07/04/2026

#इकहत्तर:"सबसे बेहतर”
दिनांक 07/04/2026 को अंतर्राष्ट्रीय स्वाथ्य दिवस के अवसर पर वाहिनी मुख्यालय प्रांगण में श्री प्रफुल्ल कुमार कमांडेंट के निर्देशन एवं डॉ. राजेश कुमार (कमांडेंट चिकित्सा) के उपस्तिथि में उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार संदीक्षा वार्षिक कार्ययोजना 2026 के तहत श्रीमती देबारती बनर्जी सिंह की अध्यक्षता में संदीक्षा परिवार एवं उनके बच्चों के लिए मासिक स्वास्थ्य जाँच शिविर माह अप्रैल -2026 का आयोजन किया गया I जिसमें डॉक्टर अभिलाषा कुमारी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) अनुमंडल अस्पताल चकिया के द्वारा सभी संदीक्षा सदस्यों को hygiene और sanitation के बारे में जागरूक किया गया तथा इनका स्वास्थ्य जाँच किया गया I डॉ. नीरज कुमार (शिशु रोग विशेषज्ञ) सदर अस्पताल मोतिहारी द्वारा संदीक्षा परिवार के बच्चों का स्वास्थ्य जाँच किया गया एवं इससे सम्बंधित सलाह, सुझाव एवं निशुल्क दावा वितरण किया गया I
Sandiksha Parivar

Photos from Sandiksha Parivar 71BN SSB Motihari's post 09/03/2026

#इकहत्तर:"सबसे बेहतर”
दिनांक 08.03.2026 को 71वी वाहिनी मोतिहारी के वाहिनी प्रांगण में श्री प्रफुल्ल कुमार कमांडेंट के निर्देशन एवं संदीक्षा अध्यक्षा श्रीमती देबारती बनर्जी सिंह के मार्गदर्शन एवं ब्रह्माकुमारी निशा दीदी ब्रह्माकुमारी संध्या दीदी , पूर्णिमा कुमारी, विनोद, शिवम कुमार के उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमा रक्षकों के परिवारों और महिला कार्मिकों के बीच सशक्तिकरण और आत्मविश्वास का संचार करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ संदीक्षा अध्यक्षा एवं ब्रह्मकुमारीज बहनों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। ब्रह्मकुमारी बहनों ने अपने विशेष संबोधन में नारी के आध्यात्मिक स्वरूप और मानसिक शांति पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे एक महिला अपनी आंतरिक शक्ति और सकारात्मक सोच के बल पर न केवल परिवार, बल्कि समाज और देश को नई दिशा दे सकती है।इस अवसर पर संदीक्षा अध्यक्षा ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में स्वावलंबी है। उन्होंने बल के परिवारों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की चर्चा की और महिलाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम का सबसे रोमांचक और ऊर्जावान हिस्सा 'सशक्त नारी रैंप-वॉक' रहा। इसमें संदीक्षा की सदस्यों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पारंपरिक और आधुनिक वेशभूषा में सजी इन सशक्त महिलाओं के कदमों की थाप ने यह संदेश दिया कि वे केवल सीमा की रक्षा ही नहीं, बल्कि समाज के हर मंच पर नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।रैंप-वॉक के साथ-साथ देशभक्ति और महिला सशक्तिकरण पर आधारित वाणी और गीतों की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।इस आयोजन ने सिद्ध कर दिया कि अनुशासन और शौर्य के बीच भी नारी शक्ति का सौंदर्य और स्वाभिमान सदैव सर्वोपरि रहता है।
Sandiksha Parivar
Sashastra Seema Bal - SSB
Ssb Ftr Patna
Shq Ssb Muzaffarpur

Photos from Sandiksha Parivar 71BN SSB Motihari's post 04/03/2026

#इकहत्तर:"सबसे बेहतर”
71 वीं वाहिनी स.सी.बल के मोतिहारी के वाहिनी प्रांगण में उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार संदीक्षा वार्षिक कार्ययोजना 2026 के तहत दिनांक 04 मार्च 2026 को, रंगों के जीवंत त्योहार की प्रत्याशा में, श्रीमती देबारती बनर्जी सिंह, संदीक्षा प्रेसिडेंट के मार्गदर्शन में वाहिनी मुख्यालय के परिसर में "गुजिया बनाने की प्रतियोगिता: स्वाद-ए-होली 2026" का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य गुजिया की पारंपरिक, घरेलू शैली की तैयारी को पुनर्जीवित करना था और संदीक्षा सदस्यों को अपने अनूठे व्यंजनों का जश्न मनाने और साझा करने के लिए एक साथ लाया था। प्रतिभागियों ने प्रामाणिक स्टफिंग यानी मावा, नारियल और सूखे मेवों पर विशेष ध्यान देने के साथ अपने पाक कौशल का प्रदर्शन किया और पूरी तरह से कुरकुरा, परतदार बनावट प्राप्त की।
"गुजिया होली उत्सव का दिल है, और इस प्रतियोगिता के माध्यम से, हम पीढ़ियों से चले आ रहे प्यार और परंपराओं का जश्न मनाना चाहते हैं।
स्वाद, भरने, बनावट और प्रस्तुति पर निर्णय मानदंड रखा गया था और प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया l
Sashastra Seema Bal - SSB
Ssb Ftr Patna
Shq Ssb Muzaffarpur
Sandiksha Parivar

Photos from Sandiksha Parivar 71BN SSB Motihari's post 16/02/2026

#इकहत्तर:"सबसे बेहतर”
महाशिवरात्रि का यह पावन अवसर हमें भगवन शिव के पूजा अर्चना के लिए प्रेरित करता है। जिसमें भगवान शिव के ध्यान, ज्ञान और नवीनीकरण के मूल्यों का जश्न मनाया जाता है I महाशिवरात्रि का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।महाशिवरात्रि केवल धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं है, बल्कि यह संयम, श्रद्धा और आध्यात्मिक जागरण का संदेश देती है। यह पर्व हमें जीवन में सत्य, करुणा और आत्मनियंत्रण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।इकहत्तर: “सबसे बेहतर” को और बेहतर बनाने के लिए संदीक्षा अध्यक्षता श्रीमती देबारती बनर्जी सिंह के मार्गदर्शन में संदीक्षा सदस्यों द्वारा के पावन अवसर पर दिनांक 15.02.2026 को 71वी वाहिनी , मोतिहारी में पूजा – अर्चना किया गया तथा आप सभी को संदीक्षा परिवार के तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं |
Sandiksha Parivar
Sashastra Seema Bal - SSB
Ssb Ftr Patna
Shq Ssb Muzaffarpur

Photos from Sandiksha Parivar 71BN SSB Motihari's post 14/02/2026

दिनांक 13.02.2026 को बल मुख्यालय, स.सी.ब. नई दिल्ली द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संदीक्षा सदस्यों हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें एम.एस.एम.ई मंत्रालय के प्रतिनिधियों द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। 71 वीं वाहिनी स. सी. बल के मोतिहारी के वाहिनी प्रांगण में श्री प्रफुल्ल कुमार कमांडेंट के निर्देशन एवं श्रीमती देबारती बनर्जी सिंह संदीक्षा अध्यक्षा की अध्यक्षता में बल मुख्यालय स.सी.ब. नई दिल्ली द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में वाहिनी के संदीक्षा सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न रोजगारोन्मुखी एवं स्वरोजगार से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में उन्हें प्रेरित करना रहा।
Sandiksha Parivar
Sashastra Seema Bal - SSB
Ssb Ftr Patna
Shq Ssb Muzaffarpur

Photos from Sandiksha Parivar 71BN SSB Motihari's post 14/02/2026

#इकहत्तर:"सबसे बेहतर"
71 वीं वाहिनी स. सी. बल के मोतिहारी के वाहिनी प्रांगण में श्री प्रफुल्ल कुमार कमांडेंट के निर्देशन एवं संदीक्षा अध्यक्ष श्रीमती देबारती बनर्जी सिंह की अध्यक्षता में उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार संदीक्षा वार्षिक कार्ययोजना 2026 के तहत दिनांक 11.02.2026 को कैंसर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन डॉ. रितिका कश्यप एवं डॉ. प्रिया कुमारी सदर अस्पताल मोतिहारी के द्वारा किया गया I इस कार्यशाला के माध्यम से संदीक्षा सदस्यों को महिलाओं में होने वाले स्तन, पेट, गर्भाशय, ग्रीवा कैंसर की रोकथाम, देखभाल के बारे में जागरूकता एवं निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग तथा जॉच शिविर का आयोजन किया गया I इस दौरान डॉ. राजेश कुमार (कमांडेंट चिकित्सा) 71 वीं वाहिनी स.सी.ब. मोतिहारी एवं श्रीमती देबारती बनर्जी सिंह संदीक्षा अध्यक्षा द्वारा कैंसर से रोकथाम एवं जागरूकता से सम्बंधित महत्पूर्ण सुझाव एवं जानकारी दिया गया I
इस कार्यशाला के उद्देश्य
 कैंसर क्या है – सरल भाषा में समझाना
 शुरुआती लक्षणों की पहचान सिखाना
 मिथक बनाम तथ्य स्पष्ट करना
 रोकथाम और स्क्रीनिंग का महत्व बताना
 समय पर जांच और इलाज के लिए प्रेरित करना
कैंसर रोकथाम का उपाय
 तंबाकू त्याग
 संतुलित आहार
 नियमित व्यायाम
 टीकाकरण (HPV, Hep B)
 नियमित जांच (Screening) जैसे – मैमोग्राफी, PAP smear, ओरल कैंसर जांच, PSA टेस्ट
Sandiksha Parivar
Sashastra Seema Bal - SSB
Ssb Ftr Patna

Photos from Sandiksha Parivar 71BN SSB Motihari's post 24/01/2026

#इकहत्तर:"सबसे बेहतर”
दिनांक 23-24.01.2026 को 71वी वाहिनी मोतिहारी में श्री प्रफुल्ल कुमार कमांडेंट के निर्देशन एवं संदीक्षा अध्यक्षा श्रीमती देबारती बनर्जी सिंह के मार्गदर्शन में इकहत्तर: “सबसे बेहतर” को और बेहतर बनाने के लिए संदीक्षा सदस्यों द्वारा बसंत पंचमी के पावन अवसर पर वाहिनी प्रांगण में माँ सरस्वती के पूजा अर्चना का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया । इस अवसर पर संदीक्षा सदस्यों द्वारा माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बल मुख्यालय के निर्देशानुसार बसंत पंचमी पर रचनात्मक गतिविधियां जैसे पुष्प रंगोली प्रतियोगिता,फूलों के गुलदस्ते बनाना,फूलों के आभूषण बनाना,पीले वस्त्र और फूल सज्जा,बेस्ट फ्लोरल लुक प्रतियोगिता, बसंत क्वीन 👑 जैसे इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के अन्तं में भंडारा तथा संदीक्षा सदस्यों एवं उनके बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम का सामुहिक गायन किया गया I तथा आज दिनांक 24.01.26 को ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के स्थापित प्रतिमा का विधिवत पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन किया गया। सभी जवानों और उनके परिवारों द्वारा इस दौरान माँ सरस्वती के जय जयकारा लगाते हुए मां शारदे के प्रतिमा को सम्मान के साथ विसर्जन स्थल तक ले जा कर अश्रुपूर्ण विदाई दी गई| जिसमें वाहिनी में उपस्थित समस्त अधिकारीगण एवं बालकर्मी उपस्थित रहें।
Sandiksha Parivar
Sashastra Seema Bal - SSB
Ssb Ftr Patna
Shq Ssb Muzaffarpur

Photos from Sandiksha Parivar 71BN SSB Motihari's post 24/01/2026

#इकहत्तर:"सबसे बेहतर”
दिनांक 23.01.2026 को 71वी वाहिनी मोतिहारी में श्री प्रफुल्ल कुमार कमांडेंट के निर्देशन एवं संदीक्षा अध्यक्षा श्रीमती देबारती बनर्जी सिंह के मार्गदर्शन में इकहत्तर: “सबसे बेहतर” को और बेहतर बनाने के लिए संदीक्षा सदस्यों द्वारा बसंत पंचमी के पावन अवसर पर वाहिनी प्रांगण में माँ सरस्वती के पूजा अर्चना का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया । इस अवसर पर संदीक्षा सदस्यों द्वारा माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। एवं भंडारा का आयोजन किया गया I तथा इस पावन अवसर पर संदीक्षा सदस्यों एवं उनके बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम का सामुहिक गायन किया गया Iजिसमें वाहिनी में उपस्थित समस्त अधिकारीगण एवं बालकर्मी उपस्थित रहें।
इकहत्तर: “सबसे बेहतर” की तरफ से आप सभी को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
Sandiksha Parivar
Sashastra Seema Bal - SSB
Ssb Ftr Patna
Shq Ssb Muzaffarpur

Photos from Sandiksha Parivar 71BN SSB Motihari's post 19/11/2025

इकहत्तर: “सबसे बेहतर”
दिनांक 18/11/2025 को वाहिनी मुख्यालय में श्री प्रफुल्ल कुमार कमांडेंट के निर्देशन एवं श्रीमती देबारती बनर्जी सिंह की अध्यक्षता में उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार संदीक्षा वार्षिक कार्य कैलेंडर के अंतर्गत 14 नवम्बर 2025 बाल दिवस के अवसर पर संदीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी संदीक्षा सदस्यों ने भाग लिया। बाल दिवस के अवसर पर संदीक्षा सदस्यों के बच्चों द्वारा सोशल मीडिया (ज्ञान का साधन या ध्यान भंग करने का जाल) पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और संदीक्षा सदस्यों के बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I इसके पश्चात् प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया I संदीक्षा सदस्यों एवं उनके बच्चों द्वारा बाल दिवस के ऊपर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया l नवम्बर माह में जिन संदीक्षा सदस्यों का जन्मदिन है उन्होंने अपना जन्मदिन एकसाथ केक काटकर मनाया I संदीक्षा अध्यक्षा ने अपने संबोधन में बच्चों के पालन-पोषण में माता की भूमिका पर प्रकाश डाला और बताया कि माताएँ बच्चों के पालन-पोषण हेतु स्वयं को हो रहे कष्टों की परवाह नहीं करती हैं। माताएं बच्चों को प्यार, देखभाल और मार्गदर्शन प्रदान करती हैं, जो उनके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में सहायता प्रदान करता है। महोदया ने बताया कि माताओं के इन्हीं प्रयासों के कारण माता को समाज में सर्वोत्तम स्थान प्राप्त है। महोदया द्वारा बताया गया कि सभी प्रत्येक माह में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य जाँच में बढ़ चढ़ कर शामिल हो तथा अपने और अपने बच्चों के हेल्थ को प्राथमिकता दें I सुकृति स्वा शॉप वाहिनी मुख्यालय में स्थापित हो चुका है जिसमें अपने हाथ से बनाया गया समान को बेच सकते है I वाहिनी का आगामी स्थापना दिवस समारोह नजदीक आ रहा है इसकी योजना सभी संदीक्षा सदस्य बना ले तथा संस्कृतिक कार्यक्रम भी तैयार कर ले I
Sandiksha Parivar

Photos from Sandiksha Parivar 71BN SSB Motihari's post 09/11/2025

#इकहत्तर:"सबसे बेहतर”
दिनांक 09/11/2025 को वाहिनी मुख्यालय में श्री प्रफुल्ल कुमार कमांडेंट के निर्देशन में श्रीमती देबारती बनर्जी सिंह की अध्यक्षता में उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार संदीक्षा वार्षिक कार्य कैलेंडर के अंतर्गत संदीक्षा परिवार एवं उनके बच्चों के लिए मासिक स्वास्थ्य जाँच शिविर माह नवम्बर -2025 का आयोजन किया गया I जिसमें डॉ राजेश कुमार कमांडेंट चिकित्सा एवं डॉक्टर अभिलाषा कुमारी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) सब डिवीज़न हॉस्पिटल चकिया के द्वारा सभी संदीक्षा सदस्यों को Hygiene और sanitation के बारे में जागरूक किया गया तथा संदीक्षा परिवार एवं उनके बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य जाँच किया गया एवं इससे सम्बंधित जरुरी सलाह एवं सुझाव दिया गया I
Sashastra Seema Bal - SSB


Sandiksha Parivar

Photos from Sandiksha Parivar 71BN SSB Motihari's post 28/10/2025

इकहत्तर:"सबसे बेहतर”
दिनांक 27 एवं 28 .10.2025, को 71वीं वाहिनी मोतिहारी में श्री प्रफुल्ल कुमार कमांडेंट के निर्देशन एवं श्रीमती देबारती बनर्जी सिंह संदीक्षा अध्यक्षा के अध्यक्षता में संदीक्षा सदस्यों द्वारा लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम से वाहिनी के न्यु लोकेशन में किया गया । इस महापर्व में संदीक्षा सदस्यों द्वारा डूबते एवं उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया तथा पूजा अर्चना की गयी । घाट पर गूँजते भजन, ढोल-नगाड़ों की थाप और दीपों की लौ से सारा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यह पर्व न केवल लोक आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि एकता, प्रेम और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश भी देता है I इस अवसर पर संदीक्षा सदस्यों के साथ साथ वाहिनी के अधिकारीगण एवं अन्य बलकार्मिक भी उपस्थित रहे ।
Sandiksha Parivar

Want your business to be the top-listed Government Service in Motihari?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Motihari
845429