04/08/2026
दिनांक 2 अगस्त 2026 को पटना में ग्राम स्वराज अभियान की स्टेट कमेटी का एक महत्वपूर्ण बैठक हुई पूरे राज्य से चयनित स्टेट कमेटी के सम्मानित सदस्य इस बैठक में भाग लिए ग्राम स्वराज बनाम बिहार सरकार के रूप में यह मामला हाई कोर्ट में ले जाने का निर्णय लिया गया साथ ही प्रदेश भर में प्रत्येक जिले में तेजी से ग्राम स्वराज की सदस्यता संबंधित लोगों को दिलाई जाएगी जिससे संगठन की ताकत बढ़े और सरकार को लोगों के नाराजगी से अवगत कराया जा सके ग्राम स्वराज अभियान के स्टेट कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि हमारी प्राथमिकताओं में पहली प्राथमिकता होगी समय पर चुनाव सुनिश्चित करना इस बात को लेकर उच्च न्यायालय में दो दिन के अंदर PIL जनहित याचिका दायर कर दी जाएगी साथ ही प्रत्येक जिले में एक शांतिपूर्ण आंदोलन की रूपरेखा प्रस्तुत की गई जिसे बहुत जल्द अमल में लाया जाएगा दोस्तों हमने तय किया कि हमारा नारा होगा ग्राम स्वराज ने ठाना है समय पर चुनाव करना है।