BHIM ARMY CHIEF FAN'S

BHIM ARMY CHIEF FAN'S

Share

Bhim Army & Azad Samaj Party (K) Worker
Social Justice | Constitution | Youth Awareness
Inspired By Chandra Shekhar Aazad

15/03/2026
15/03/2026

“कांशीराम साहब आपकी नेक कमाई, आपने सोती कौम जगाई”

बहुजन नायक मान्यवर साहब कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के छठवे स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
#आजाद_समाज_पार्टी_कांशीराम

14/03/2026

मिलते है! कल बाराबंकी

ार्च_चलो_बाराबंकी


🗓 दिनांक: 15 मार्च 2026, रविवार
🕐 समय: सुबह 10:00 बजे
📍 स्थान: हैदरगढ़ रोड़ निकट, किसान भट्टा बड़ेल मैदान, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश

🌟 मुख्य अतिथि:
माननीय एडवोकेट चन्द्र शेखर आज़ाद
सांसद – लोकसभा (नगीना, उ.प्र.)
संस्थापक – भीम आर्मी भारत एकता मिशन
राष्ट्रीय अध्यक्ष – आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)

14/03/2026

आप सभी सादर आमंत्रित हैं 🙏🙏

भीम आर्मी एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वाधान में मान्यवर कांशीराम साहब जी की जयंती व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर "संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ महारैली" का आयोजन किया जा रहा है।

आइए, मिलकर परम पूज्य बाबा साहब और मान्यवर कांशीराम साहब के मिशन को आगे बढ़ाएँ।

संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और भाईचारे के लिए एकजुट हों और 15 मार्च को अपनी ताकत दिखाएँ।

🗓 दिनांक: 15 मार्च 2026, रविवार
🕐 समय: सुबह 10:00 बजे
📍 स्थान: हैदरगढ़ रोड़ निकट, किसान भट्टा बड़ेल मैदान, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश

🌟 मुख्य अतिथि:
माननीय एडवोकेट चन्द्र शेखर आज़ाद
सांसद – लोकसभा (नगीना, उ.प्र.)
संस्थापक – भीम आर्मी भारत एकता मिशन
राष्ट्रीय अध्यक्ष – आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)

ार्च_चलो_बाराबंकी

12/03/2026

मान्यवर कांशीराम साहब जी की जयंती व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के स्थापना दिवस के अवसर पर बाराबंकी में होने वाली महारैली को लेकर आज दिनांक 12 मार्च, शाम 07:30 बजे लाइव रहूंगा।

सभी साथी मेरे ऑफिसियल फेसबुक पेज पर लाइव से जुड़े और संदेश को आगे पहुँचाएँ।

👉 LIVE लिंक:
facebook.com/BhimArmyChief

जय भीम, जय मंडल, जय जोहार, जय भारत, जय संविधान।

ार्च_चलो_बाराबंकी

08/03/2026

अहमदाबाद में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पूरे देश के लिए गर्व और खुशी का पल है।

इस जीत के साथ भारत ने टी20 विश्व कप का लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर अपनी ताकत और टीम भावना का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कुल मिलाकर यह भारत की तीसरी टी20 विश्व कप जीत है।

भारतीय खिलाड़ियों ने साहस, अनुशासन और अद्भुत टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए दिखा दिया कि जब देश के लिए खेलने का जज़्बा होता है, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

आज की यह जीत करोड़ों भारतीयों की भावनाओं, उम्मीदों और विश्वास की जीत है। भारत की इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरे देश को गर्व है।

पूरी भारतीय टीम, कोचिंग स्टाफ और सभी क्रिकेट प्रेमियों को इस गौरवशाली जीत की बहुत-बहुत बधाई एवं मंगलकामनाएँ।

08/03/2026

𝐂.𝐇.𝐀.𝐌.𝐏.𝐈.𝐎.𝐍.𝐒 🇮🇳

clinch a record 3️⃣rd ICC Men's title 🏆

Take. A. Bow 🫡

| |

Photos from BHIM ARMY CHIEF FAN'S post 25/02/2026

जिला जौनपुर की “संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ” महारैली का ऐतिहासिक रूप से सफल आयोजन इस बात का जीवंत प्रमाण है कि बहुजन आंदोलन अब हर रैली के साथ नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

जौनपुर की महारैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में दिन-रात जुटे सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को हृदय से आभार।

साथ ही, इस महारैली को अपना अपार प्यार और समर्थन देकर इतिहास रचने वाली सम्मानित जागरूक और संघर्षशील जनता को कोटि-कोटि नमन।

31/01/2026

महत्वपूर्ण सूचना (स्थान परिवर्तन)

आप सभी को सादर अवगत करना चाहता हूँ कि कुछ अपरिहार्य कारणों से, 04 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज के छिबरामऊ में
कसावा खेल मैदान में प्रस्तावित “संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ महारैली”
अब कपूरपुर मैदान, तालग्राम रोड, छिबरामऊ, जनपद कन्नौज में आयोजित की जाएगी।

🗓 दिनांक: 04 फरवरी 2026
🕙 समय: सुबह 10:00 बजे

भीम आर्मी एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और समस्त सम्मानित प्रदेशवासियों से अपील करता हूँ कि स्थान परिवर्तन की इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ और बड़ी संख्या में पहुँचकर इस महारैली को ऐतिहासिक बनाएँ।

आइए, हम सब मिलकर परम पूज्य बाबा साहेब और मान्यवर कांशीराम साहब के मिशन को मजबूती दें।

ी_चलो_कपूरपुर_मैदान_कन्नौज

29/01/2026

के अंतर्गत बनने वाली इक्विटी कमेटी में सवर्णों का प्रतिनिधित्व न होने के कारण सवर्ण समाज आंदोलन कर रहा है

इस मामले को लेकर Chandra Shekhar Aazad चन्द्रशेखर आजाद का यह तर्कपूर्ण बयान सभी साथियों को अवश्य सुनना चाहिए 👇


26/01/2026

आप सभी को 77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवँ मंगलकामनाएं!

आज का दिन हमें गर्व और कृतज्ञता का अहसास कराता है, जब हमने 26 जनवरी 1950 को अपने महान संविधान को अपनाया। यह केवल एक दस्तावेज़ नहीं है, बल्कि समानता, न्याय और स्वतंत्रता के आदर्शों पर आधारित हमारे लोकतंत्र की नींव है।

परम पूज्य डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी ने संविधान सभा में कहा था, "26 जनवरी 1950 को हम अंतर्विरोधों से भरे जीवन में प्रवेश करने जा रहे हैं। राजनीति में हमारे पास समानता होगी, लेकिन सामाजिक और आर्थिक जीवन असमानता से भरा रहेगा।"

यह संदेश आज भी हमें झकझोरता है और प्रेरित करता है कि हम अपने संविधान की आत्मा को समझें और उसे जीने का प्रयास करें।

आइए, जाति, धर्म, वर्ग और लिंग के भेदभाव को मिटाने का संकल्प लें।

हर नागरिक को शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का समान अधिकार देने के लिए जुटें।

अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए बंधुत्व और एकता का भाव अपनाएं।

इस गणतंत्र दिवस पर, आइए हम सभी मिलकर उस भारत का निर्माण करें, जिसका सपना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं ने देखा था—एक ऐसा भारत, जहां हर व्यक्ति समान रूप से स्वतंत्र और सशक्त हो।
जय भीम, जय भारत, जय संविधान।
#गणतंत्र_दिवस_2026

Want your business to be the top-listed Government Service in Mumbai?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Mumbai
401209