भारतीय जनता पार्टी समर्थक

भारतीय जनता पार्टी समर्थक

Share

भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जु?

Photos from भारतीय जनता पार्टी समर्थक's post 21/04/2026

#परशुरामजनमोत्सव
#परशुराम

19/04/2026

#परशुराम
#परशुरामजनमोत्सव

अधर्म, अन्याय का सर्व नाश करके धर्म , न्याय की रक्षा करनेवाले भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर उनको शत् शत् नमन

06/04/2026

#भाजपा
#स्थापनादिवस

लक्ष्य #अंत्योदय प्रण #अंत्योदय पथ #अंत्योदय

पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, ढेरों बधाई!!

Photos from भारतीय जनता पार्टी समर्थक's post 04/04/2026

#हिंदू
#जयश्रीराम
#हनुमानजी
#हनुमान_जन्मोत्सव

श्री नीलकंठेश्वर मंदिर वर्षानगर पर #हनुमान_जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आप सभी का आभार बहुत बहुत धन्यवाद!!

02/04/2026

#हिंदू
#जयश्रीराम
#हनुमान_जन्मोत्सव

के निम्मित आज सुबह ६.०० बजे से श्री हनुमान जी की सामूहिक पूजा, हवन एवम् आरती का आयोजन किया गया । शाम ५.०० बजे से महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन होगा, शाम ७.०० बजे से संगीतमय सुंदरकांड और स्नेहमिलन, अतिथि सत्कार रखा गया है आप सभी सपरिवार अवश्य आइए। धन्यवाद

निवेदक - श्री संदीप राजकुमार त्रिपाठी एवं नीलकंठेश्वर सार्वजनिक व्यवस्थापन समिति वर्षानगर, पार्क साइट विक्रोली पश्चिम

01/04/2026

🚩 || श्री हनुमंत जन्मोत्सव - 2026 || 🚩

"अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्। सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥"

अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आप सभी धर्मप्रेमी भक्तजन इस उत्सव में सादर आमंत्रित हैं।

🗓️ दिनांक और स्थान
* तिथि: 2 अप्रैल 2026, गुरुवार

* स्थान: श्री नीलकंठेश्वर मंदिर, वर्षानगर पार्कसाइट, विक्रोली (पश्चिम)

📋 कार्यक्रम की रूपरेखा
| समय | कार्यक्रम का विवरण |
|---|---|

| प्रातः 6:00 से 8:00 | हनुमान जी की सामूहिक पूजा एवं हवन 🔥 |

| शाम 5:00 से 7:00 | महिला मंडल द्वारा सुमधुर भजन कीर्तन 🎤 |

| रात 7:00 से 10:00 | संगीतमय सुंदरकांड पाठ, स्नेह मिलन एवं अतिथि सत्कार 🚩 |

🙏 आयोजक एवं निवेदक
आयोजक: श्री नीलकंठेश्वर सार्वजनिक व्यवस्था समिति

निवेदक:
* श्री कृष्ण कुमार त्रिपाठी, श्री संदीप राजकुमार त्रिपाठी
* श्री आर. टी उपाध्याय, श्री नीरज उपाध्याय
* श्री दीपू तिवारी, श्री राजेश्वर चौहान, श्री शिवगोविंद यादव
* श्री विजय सिंह, श्री दीपक गुप्ता, श्री मनिकेश तिवारी, श्री संदीप पांडे, श्री आनंद चौबे

महिला मंडल:
श्रीमती नीलम पांडे, श्रीमती नम्रता मोडे, श्रीमती मनिषा दळवी, श्रीमती रेशमा मिरगळ, श्रीमती सुनीता चौहान

> विशेष आग्रह: कृपया सपरिवार पधारकर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस पावन अवसर का लाभ उठाएं।
>
धन्यवाद!
जय श्री राम! जय हनुमान! 🚩

24/03/2026

#हिन्दू
#जयश्रीराम
#रामनवमीशोभायात्रा_२०२६


धर्मयुद्ध में निमंत्रण नहीं भेजे जाते जिनका आत्मसम्मान जिंदा होता है वो स्वयं चले आते है ।

तो आइए हर जिहाद के विरुद्ध धर्मयुद्ध के लिए अपने स्वयं के हिन्दू होने के परिचय दीजिए #हिंदुओं की संगठित शक्ति दिखाने के लिए रामनवमी शोभायात्रा में अवश्य आइए और अपने परिवार को भी साथ में लाइए ।

बटेंगे तो कटेंगे संगठित रहेंगे तो जीतेंगे

27/01/2026

आज मेरी पूजनीय माता जी का दुखद निधन हो गया। मैं अनाथ हो गया ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
आदरणीय माता जी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। 🙏

आज दिनांक २७/०१/२६ रोजी माझ्या लाडक्या आईला देवाज्ञा झाली.
मी पोरका झालो. ईश्वर तिच्या पवित्र आत्म्यास आपल्या चरणी स्थान देवो.
आईच्या चरणी कोटी-कोटी नमन। 🙏

शोकाकुल — श्री संदीप राजकुमार त्रिपाठी व परिवार

15/01/2026


#प्रभागक्रमांक१२३

मी स्वच्छ, सुंदर, आणि सुरक्षित #प्रभागक्रमांक१२३ साठी मतदान केला आपण ही मतदान अवश्य करावे ही नम्र विनंती.

03/01/2026

प्रभाग क्रमांक 123 की जनता को सादर नमस्कार,

2019 में भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे प्रभाग क्रमांक 123 का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया और जनता की सेवा करने का अवसर दिया। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और सेवा का संकल्प था।

जवाबदारी मिलने के बाद मैंने प्रभाग के हर कोने में - पहाड़ हो या गलियाँ - खुद जाकर लोगों की समस्याएँ सुनीं और उन्हें सुलझाने का ईमानदार प्रयास किया।

फिर देश पर कोरोना जैसी भयानक महामारी आई, जिसने हर इंसान को झकझोर कर रख दिया। उस समय हमारे प्रभाग की आधी से ज्यादा जनता सार्वजनिक शौचालयों पर निर्भर थी।

ऐसे कठिन समय में मैंने और भारतीय जनता पार्टी की पूरी टीम ने अपनी जान की परवाह किए बिना प्रभाग की जनता की सेवा की।

कहीं सैनिटाइजेशन,
कहीं मास्क व मेडिकल किट वितरण,
कहीं ऑक्सीजन किट उपलब्ध कराना,
कहीं लोगों को उनके गाँव सुरक्षित पहुँचाना,
कहीं भोजन की व्यवस्था,
कहीं सोसायटियों में मेडिकल कैंप -
जो भी संभव था, वह सब हमने किया।

प्रभाग की जनता ने भी हमें अपना आशीर्वाद और भरोसा दिया, यही हमारी सबसे बड़ी ताकत रही।

इसके साथ-साथ प्रभाग में मुख्य रास्तों का निर्माण,
जहाँ पहले कभी शौचालय नहीं थे वहाँ शौचालय बनवाना,
और खासदार-आमदार निधि से सार्वजनिक विकास कार्य -
ये सभी काम हमने पूरी निष्ठा से किए।

इन्हीं कार्यों के आधार पर और प्रभाग को और बेहतर बनाने की इच्छा से मैंने भारतीय जनता पार्टी की ओर से इच्छुक उम्मीदवार के रूप में अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

लेकिन दुर्भाग्यवश मुझे उम्मीदवार नहीं चुना गया, जिसका मुझे व्यक्तिगत रूप से गहरा दुःख हुआ।

फिर भी, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आग्रह पर,
और मेरे कारण भारतीय जनता पार्टी को कोई नुकसान न हो -
इस सोच के साथ कि प्रभाग 123 में भाजपा का ही नगरसेवक बने,
मैंने अपनी उम्मीदवारी पीछे ले ली।

नगरसेवक बनना कभी मेरा व्यक्तिगत लक्ष्य नहीं रहा।
मेरा लक्ष्य हमेशा जनता की सेवा रहा है।

हाँ, यह जरूर मानता हूँ कि पद पर रहकर सेवा और बेहतर तरीके से की जा सकती है -
और प्रभाग को पूरी तरह बदलकर
स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित प्रभाग बनाया जा सकता है।

मैं पिछले 20 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूँ
और आगे भी बिना किसी पद की अपेक्षा के
अपने प्रभाग की सेवा करता रहूँगा।

आप सभी के आशीर्वाद से
हम अपने प्रभाग को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित जरूर बनाएँगे।

इस पूरे संघर्ष और सेवा के दौरान प्रभाग की जनता ने मुझे जो अपार प्रेम, आशीर्वाद और समर्थन दिया -
उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ।

जनता की सेवा हम पहले भी करते थे,
आज भी करते हैं
और आगे भी करते रहेंगे।
काम किया है,
काम करते रहेंगे।

संगठन सर्वोपरि।
जय श्री राम।

- आपला संदीप त्रिपाठी

31/12/2025

मूर्ती लहान पण कीर्ती महान !!

असा माझा छोटा लाडका भाऊ श्री Deepu Tiwari यांना वाढदिवसाच्या हार्दिक शुभेच्छा तू खूप मोठा हो हीच ईश्वर चरणी प्रार्थना.

Want your business to be the top-listed Government Service in Mumbai?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Mumbai