10/04/2026
मेरा जीवन, अर्हा।
Happy Birthday Day ❤️
Ex. IPS Shivdeep Waman Lande is an IPS Officer of 2006 Batch who currently working as Deputy Commissioner of Police- Anti Narcotics Cell Mumbai.
Earlier, he served as the Superintendent of Police in Araria, Purnia and Munger districts of Bihar. He also served as the SP of Patna (Central Region), where he was quite popular. He arrested many criminals, ranging from fake cosmetic sellers to medicine mafia. Mr Lande became a hero among young girls of the cities, as he took strict action against eve-teasers.
10/04/2026
मेरा जीवन, अर्हा।
Happy Birthday Day ❤️
30/03/2026
गौरी,
जीवन में बहुत सी कठिनाइयाँ आईं, विपत्तियों ने घेरा और बहुत विपरीत परिस्थितियां भी मुझे कभी विचलित नही कर पायी - मैं सदैव अटल रहा। किन्तु तुम्हारे एक निर्णय... सिर्फ एक निर्णय ने मुझे झकझोर कर रख दिया। अपने पिता को नया जीवन देने के लिए जब तुमने अपनी किडनी दान करने का निर्णय/संकल्प लिया।
तुम्हारा अपने पिता के प्रति निःस्वार्थ समर्पण, त्याग एवं जिद के आगे मैं नतमस्तक हूँ। नतमस्तक ।
पिछले तीन महीनों में...ऑपरेशन के लिए जरूरी दर्जनों मेडिकल टेस्ट, हज़ारों कागजों की भूलभुलैया, कानूनी जंजीरें, सब कुछ तुमने अकेले संभाला। मैं? बस मूक दर्शक बन तुम्हें निहारता रहा, और बस ये सोचता रहा कि भगवान बेटी को इंसान के जीवन में क्यों भेजता है? शायद आज इस प्रश्न का उत्तर मुझे मिल गया वह यह कि शायद माँ का साथ इंसान के जीवन में एक पड़ाव तक ही रहता है और पूरी उम्र उस माँ की कमी को ईश्वर एक बेटी के रूप में पूरा करता है। पूरी उम्र।
आज मुंबई के उस आईसीयू में... किडनी ट्रांसप्लांट के बाद... जब मैं तुम्हारे पास बैठा तुम्हारे मासूम चेहरे को देख रहा हूँ तो आँखों से बहता पानी... रुकने का नाम ही नहीं लेता। क्यों? क्यों नहीं रुकते ये आँसू?
आज समझ आया। रिश्तेदारों में भाई छोड़ दे, बेटा पीठ दिखा दे, बहन मुड़ जाए, यहाँ तक कि पत्नी भी... जीवन-मृत्यु के इस युद्धक्षेत्र में साथ छोड़ दें। लेकिन बेटी? वो निस्वार्थ खड़ी रहती है। अपना जीवन दाँव पर लगाकर भी।
तुम्हारी आँखें बंद हैं, गौरी। लेकिन तुम्हारा प्यार तुम्हारा त्याग हर पिता को सिखाता है कि बेटी ईश्वर का दिया हुआ सबसे बड़ा आशीर्वाद हैं।
01/02/2026
गौरी, जीवन के हर क्षण और हर लम्हें में तुमने मेरे कदम से कदम मिला कर जो साथ दिया है वो किसी शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता है.....ईश्वर हमें यूँही एक उदाहरण बना कर रखे..।
09/11/2025
📍 अररिया क्षेत्र
आज अररिया क्षेत्र में बाइक रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों युवा जोश और उत्साह के साथ शामिल हुए।
रैली के दौरान लोगों से मुलाकात हुई, उन्होंने आत्मीयता और प्यार से स्वागत किया।
हमने सभी से अपील की कि आने वाले चुनाव में विकास, ईमानदारी और जनता के हित के लिए हमें समर्थन दें।
यह रैली सिर्फ वाहनों की नहीं, बल्कि विश्वास और परिवर्तन की रैली थी — अररिया के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक और मजबूत कदम।
मैं, शिवदीप लांडे, विश्वास दिलाता हूँ — आपका हर वोट हमारे क्षेत्र को नई दिशा देगा।
10 नंबर, गैस सिलेंडर पर बटन दबाएँ और बदलाव की जीत सुनिश्चित करें।
09/11/2025
📍 बैरगाछी चौक, अररिया
आज बैरगाछी चौक पर जनसंपर्क के दौरान युवाओं का अद्भुत उत्साह और जोश देखने को मिला।
सैकड़ों युवा अपने पूरे उमंग के साथ उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में बदलाव का समर्थन किया।
बड़े-बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद भी मिला — यही हमारे अभियान की सबसे बड़ी पूँजी है।
जनता का यह विश्वास और ऊर्जा हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है कि अररिया में अब बदलाव निश्चित है।
मैं, शिवदीप लांडे, विश्वास दिलाता हूँ — आपका हर वोट हमारे क्षेत्र को नई दिशा देगा।
10 नंबर, गैस सिलेंडर पर बटन दबाएँ और बदलाव की जीत सुनिश्चित करें।
08/11/2025
📍 बांसबाड़ी, अररिया
आज बांसबाड़ी में पदयात्रा के दौरान लोगों से मिलकर बहुत अच्छा लगा।
हर गली में अपनापन मिला, हर चेहरे पर उम्मीद दिखी।
माताओं, बहनों और युवाओं ने जो स्नेह और विश्वास दिया—वही हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत है।
बांसबाड़ी ने साफ कर दिया है कि अब अररिया बदलाव के लिए तैयार है।
मैं, शिवदीप लांडे, विश्वास दिलाता हूँ — आपका हर वोट हमारे क्षेत्र को नई दिशा देगा।
10 नंबर, गैस सिलेंडर पर बटन दबाएँ और बदलाव की जीत सुनिश्चित करें।
08/11/2025
📍 डिम्हिया, अररिया
आज डिम्हिया में जनसंपर्क के दौरान माताओं और बहनों से मुलाकात हुई। उनका स्नेह और आशीर्वाद पाकर दिल भावुक हो गया।
उनके प्यार और समर्थन ने यह विश्वास और मजबूत कर दिया है कि बदलाव अब निश्चित है।
आप सभी का यह अपनापन ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है।
मैं, शिवदीप लांडे, विश्वास दिलाता हूँ — आपका हर वोट हमारे क्षेत्र को नई दिशा देगा।
10 नंबर, गैस सिलेंडर पर बटन दबाएँ और बदलाव की जीत सुनिश्चित करें।
08/11/2025
📍 अररिया, सहस्मल
आज सहस्मल में जनसंपर्क के दौरान लोगों से मुलाकात की। बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा उपस्थित थे। सभी ने खुलकर अपना समर्थन और विश्वास व्यक्त किया।
महिलाओं की सहभागिता और युवाओं का उत्साह देखकर दिल को बहुत खुशी हुई। यह साफ झलक रहा था कि सहस्मल अब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है।
आप सभी का स्नेह और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
मैं, शिवदीप लांडे, विश्वास दिलाता हूँ — आपका हर वोट हमारे क्षेत्र को नई दिशा देगा।
10 नंबर, गैस सिलेंडर पर बटन दबाएँ और बदलाव की जीत सुनिश्चित करें।
08/11/2025
📍 ताराबाड़ी (अररिया)
आज ताराबाड़ी में लोगों से मुलाकात की। सबका स्नेह और समर्थन देखकर बहुत खुशी हुई।
जनता का यही प्यार हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत है।
मैं, शिवदीप लांडे, विश्वास दिलाता हूँ — आपका हर वोट हमारे क्षेत्र को नई दिशा देगा।
10 नंबर, गैस सिलेंडर पर बटन दबाएँ और बदलाव की जीत सुनिश्चित करें।