Manihar Welfare Trust

Manihar Welfare Trust

Share

Manihar Welfare Trust is working for the betterment of Manihar society in India by comprehensive pr

09/04/2026

**दिनांक: 09 अप्रैल 2026**

**राष्ट्रीय सेमिनार एवं राष्ट्रीय चुनाव – 17 मई 2026**

अस्सलामु अलैकुम, प्रिय बिरादरी के सदस्यों,

*मनिहार समाज के इतिहास में पहली बार बैलेट* (Ballot) के माध्यम से चुनाव हो रहा है !
यह प्रक्रिया 100% समावेशी (Inclusive) और पारदर्शी (Transparent) है, और मिशन का ड्राफ्ट पहले ही साझा किया जा चुका है। इस मिशन से संबंधित कई दस्तावेज उपलब्ध हैं, जैसे कि ड्राफ्ट, आयोजन समिति की जानकारी, चुनाव समिति की जानकारी, फंड समिति की जानकारी, ऑनलाइन वोटर बनने के लिंक, तथा चुनाव लड़ने के लिए आवेदन लिंक।

कृपया इस संदेश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अन्य लोगों तक भी अवश्य पहुँचाएँ।

जो भी इस 17/05/2026 मिशन में **वोटर (Voter)** या **उम्मीदवार (Candidate)** के रूप में रजिस्टर होना चाहते हैं और प्रकाशित 21 पदों में से किसी भी पद पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए लिंक पर अपनी एंट्री कर सकते हैं।

**श्रेणियाँ (Categories):**

1. पंजीकृत संगठन (Registered Organizations) – अधिकतम 5 सदस्य
2. बौद्धिक वर्ग (Intellectuals) – प्रत्येक बौद्धिक को 1 वोट
3. अपंजीकृत सामाजिक कार्यकर्ता (Unregistered Social Workers) – 1 वोट
4. महिलाएँ (18 वर्ष और उससे अधिक आयु) – 1 वोट

**वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक:**
(https://docs.google.com/forms/d/1UjqzIVY7OQDA_TZcGgMLR6E25jGyM9g76aSj2caqIhQ/preview)

**उम्मीदवार (Candidate) रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक:**
(https://docs.google.com/forms/d/1Xr0TlVibF0RmAPIJqyBQ04vhZX7F9FK5gxbVVm5igU8/preview)

**ड्राफ्ट लिंक:**
(https://drive.google.com/file/d/1wUC2ZzEG6j9t83u7BV1HF1sst_QEShWd/view?usp=sharing)

**सेमिनार एवं चुनाव विवरण:**
(https://drive.google.com/file/d/1z06WQC9vGdlUGEQOW2NiyYpANgnoEdgR/view?usp=sharing)

**प्रोग्राम के महत्वपूर्ण संपर्क:**
https://drive.google.com/file/d/1Td9I1GkVZgyDxQgNnTL3FhMMoWb4cQTd/view?usp=sharing

यदि किसी प्रकार की कोई समस्या हो, तो कृपया आयोजन टीम (Organizing Team) या चुनाव समिति (Election Committee) या प्रोग्राम कॉऑर्डिनेटर से संपर्क करें।

09/04/2026

**दिनांक: 09 अप्रैल 2026**

**राष्ट्रीय सेमिनार एवं राष्ट्रीय चुनाव – 17 मई 2026**

अस्सलामु अलैकुम, प्रिय बिरादरी के सदस्यों,

*मनिहार समाज के इतिहास में पहली बार बैलेट* (Ballot) के माध्यम से चुनाव हो रहा है !
यह प्रक्रिया 100% समावेशी (Inclusive) और पारदर्शी (Transparent) है, और मिशन का ड्राफ्ट पहले ही साझा किया जा चुका है। इस मिशन से संबंधित कई दस्तावेज उपलब्ध हैं, जैसे कि ड्राफ्ट, आयोजन समिति की जानकारी, चुनाव समिति की जानकारी, फंड समिति की जानकारी, ऑनलाइन वोटर बनने के लिंक, तथा चुनाव लड़ने के लिए आवेदन लिंक।

कृपया इस संदेश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अन्य लोगों तक भी अवश्य पहुँचाएँ।

जो भी इस 17/05/2026 मिशन में **वोटर (Voter)** या **उम्मीदवार (Candidate)** के रूप में रजिस्टर होना चाहते हैं और प्रकाशित 21 पदों में से किसी भी पद पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए लिंक पर अपनी एंट्री कर सकते हैं।

**श्रेणियाँ (Categories):**

1. पंजीकृत संगठन (Registered Organizations) – अधिकतम 5 सदस्य
2. बौद्धिक वर्ग (Intellectuals) – प्रत्येक बौद्धिक को 1 वोट
3. अपंजीकृत सामाजिक कार्यकर्ता (Unregistered Social Workers) – 1 वोट
4. महिलाएँ (18 वर्ष और उससे अधिक आयु) – 1 वोट

**वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक:**
(https://docs.google.com/forms/d/1UjqzIVY7OQDA_TZcGgMLR6E25jGyM9g76aSj2caqIhQ/preview)

**उम्मीदवार (Candidate) रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक:**

(https://docs.google.com/forms/d/1Xr0TlVibF0RmAPIJqyBQ04vhZX7F9FK5gxbVVm5igU8/preview)

**ड्राफ्ट लिंक:**
(https://drive.google.com/file/d/1wUC2ZzEG6j9t83u7BV1HF1sst_QEShWd/view?usp=sharing)

**सेमिनार एवं चुनाव विवरण:**
(https://drive.google.com/file/d/1z06WQC9vGdlUGEQOW2NiyYpANgnoEdgR/view?usp=sharing)

**प्रोग्राम के महत्वपूर्ण संपर्क:**
https://drive.google.com/file/d/1Td9I1GkVZgyDxQgNnTL3FhMMoWb4cQTd/view?usp=sharing

यदि किसी प्रकार की कोई समस्या हो, तो कृपया आयोजन टीम (Organizing Team) या चुनाव समिति (Election Committee) या प्रोग्राम कॉऑर्डिनेटर से संपर्क करें।

25/03/2026
Adv/Er. Riyazuddin Maniyar – WhatsApp channel 25/03/2026

https://whatsapp.com/channel/0029Va5EUsyFy727Y9iA1M42/174

Adv/Er. Riyazuddin Maniyar – WhatsApp channel Follow Adv/Er. Riyazuddin Maniyar's WhatsApp channel. Founder of Manihar Welfare Trust®. An Electronic Engineer ,Lawyer, and Post Graduate in Political science and Sociology. 15 Years of experience for working in oil field offshore sector. Did 4 years R&D projects in IIT Bombay, Govt. of India for DRDO and ISRO.
Currently working as an Electronics Engineer at Offshore Services in ADNOC UAE Govt.. Join 210 followers for the latest updates.

14/01/2026

प्रिय सदस्यगण, दानदाताओं एवं पदाधिकारियों,
MWT

*अस्सलामुअलैकुम,*

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि *MWT एक पंजीकृत संस्था* है और हर वर्ष इसकी *ऑडिट, अकाउंट, वेबसाइट, मीटिंग्स और लोगो* से संबंधित काम हम सभी मिलकर करते हैं। ज़्यादातर हम आपकी *मेंबरशिप फीस, डोनेशन* और ज़रूरतमंदों की मदद के लिए आपके *सदक़ा व ज़कात* पर निर्भर रहते हैं।

नया साल 2026 शुरू हो चुका है और तंज़ीम को *वेबसाइट रिन्यूअल, ऑडिट, अकाउंटिंग* और *एनुअल बुकलेट की प्रिंटिंग* जैसे खर्चों का सामना करना होता है।

आप सभी से गुज़ारिश है कि आप अपनी *सालाना मेंबरशिप फीस* जमा कर दें।

हमने *मंथली मेंबरशिप फीस खत्म कर* दी है और *एनुअल मेंबरशिप सिस्टम* शुरू किया है। इससे बार–बार भुगतान की परेशानी खत्म होगी और इंशाअल्लाह फीस भी कम रखी गई है।

मेंबरशिप फीस विवरण इस प्रकार है:

* *नेशनल मेंबर्स:* ₹2000
* *स्टेट मेंबर्स:* ₹1500
* *मंडल एवं ज़िला लेवल:* ₹1000
* *ज़िला लेवल से नीचे:* ₹500
* *वीमेन मेंबर्स:* ₹100

*आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि *MWT के ऑफ़िशियल अकाउंट* में ही मेंबरशिप फीस जमा करें।*

*QR कोड, Paytm और बैंक अकाउंट डिटेल्स नीचे दिए गए हैं:*

Account holder: Manihar Welfare Trust
Bank Name: AXIS BANK
A/C: 918020114571878
IFSC Code: UTIB0001696
Branch: Sakinaka Mumbai (MH), India

Direct payment and receipt online at the link below:

https://manihar.org/software/donation_visitor_form

MWT एडमिन
9634881400

Photos from Manihar Welfare Trust's post 28/12/2025

*आमंत्रण पत्र*

*संस्था का गठन एवं निर्वाचन प्रक्रिया-2026*

*अखिल भारतीय मनीहार संगठन परिसंघ* (प्रस्तावित नाम)

*All India Manihar Organizations Confederation* (Proposed)

आदरणीय
पदाधिकारीगण, संगठन प्रतिनिधिगण, बौद्धिक वर्ग एवं सम्मानित महिलाएँ,

*अस्सलामु अलैकुम !*

आप सभी को यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि देशभर के पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त बिरादरी संगठनों, बौद्धिक वर्ग तथा योग्य एवं स्वतंत्र महिलाओं को एक साझा, गैर-राजनीतिक, गैर-गुटबाज़ और पूर्णतः पारदर्शी राष्ट्रीय मंच पर लाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेमिनार एवं राष्ट्रीय कोर समिति के गठन एवं निर्वाचन की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। यह संपूर्ण प्रक्रिया कॉमन मिनिमम प्रोग्राम (CMP), स्पष्ट एवं लिखित उपविधियों, तथा लोकतांत्रिक मूल्यों और पूर्ण पारदर्शिता के सिद्धांतों पर आधारित होगी।

प्रक्रिया की मुख्य विशेषताएँ (संक्षेप में) जो संगठन मुख्य रूप से सहमत हैं, उन्हें नियत समय में पूरी संरचना और विवरण दिया जाएगा

• घोषणा एवं आमंत्रण: 28 दिसंबर 2025 से

• नामांकन / आवेदन एवं दस्तावेज़ संग्रह: 28 दिसंबर 2025 से 31 मार्च 2026

• आवेदन जाँच, आपत्ति एवं अंतिम सूची: 1 अप्रैल 2026 से 8 अप्रैल 2026

• CMP एवं उपविधियों का अंतिम अनुमोदन: 10 अप्रैल 2026 से 12 अप्रैल 2026

• राष्ट्रीय सेमिनार, निर्वाचन, परिणाम एवं शपथ ग्रहण: 26 अप्रैल 2026

• सभी रिकॉर्ड राष्ट्रीय वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध:(परिणाम घोषणा के 90 दिनों के भीतर)

*राष्ट्रीय सेमिनार का विवरण*

📅 दिनांक: 26 अप्रैल 2026
📍 स्थान: दिल्ली (विस्तृत पता शीघ्र सूचित किया जाएगा)
⏰ समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक
🍽️ भोजन अवकाश: 1:00 बजे से 2:00 बजे तक

*प्रातः सत्र:*

सभी संगठनों एवं प्रतिनिधियों के विचार, सुझाव एवं भाषण (लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से)

*दोपहर पश्चात सत्र:*

निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान एवं परिणाम घोषणा (लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से)

*समिति की संरचना एवं प्रतिनिधित्व*

• कुल 151 सदस्यों की राष्ट्रीय समिति
• 50% प्रतिनिधित्व: पंजीकृत संगठनों से
• 25% प्रतिनिधित्व: बौद्धिक वर्ग से (वकील, इंजीनियर, डॉक्टर, शिक्षक आदि – संगठन से असंबद्ध)
• 25% प्रतिनिधित्व: महिलाओं से (18 वर्ष से अधिक आयु, संगठन से असंबद्ध)
• प्रत्येक संगठन अधिकतम 5 प्रतिनिधि नामित कर सकेगा।
• शिक्षा, महिला विकास, युवा, मीडिया-आईटी, वित्त, विधिक, अनुशासन, सुलह, रोज़गार, स्किल, OBC जागरूकता, दीनि आदि विषयों पर उप-समितियाँ / विभाग गठित किए जाएंगे।

*पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता के प्रमुख आधार*

• एक समर्पित राष्ट्रीय वेबसाइट स्थापित की जाएगी, जहाँ निम्नलिखित दस्तावेज़ सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होंगे:

• उपविधियाँ, नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र, AGM की कार्यवृत्त (Minutes of Meeting), वार्षिक रिपोर्ट, आय–व्यय विवरण एवं ऑडिट रिपोर्ट

• निर्वाचन प्रक्रिया रिकॉर्डेड होगी तथा लाइव भी की जाएगी।

• प्रत्येक संगठन की स्वतंत्र पहचान पूर्णतः सुरक्षित रहेगी —
यह मंच किसी भी प्रकार का विलय (Merger) नहीं है।

• समिति केवल समन्वय, सहयोग और सामूहिक विकास का मंच होगी।

• कोई भी व्यक्ति अपने जीवनकाल में *अधिकतम दो बार ही राष्ट्रीय अध्यक्ष* बन सकेगा।

• प्रत्येक 3 वर्ष में अनिवार्य रूप से चुनाव कराए जाएंगे।

*आमंत्रण*

हम देशभर के सभी बिरादरी NGO/संगठनों, बौद्धिक वर्ग तथा योग्य महिलाओं को इस ऐतिहासिक, लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी राष्ट्रीय पहल में सक्रिय सहभागिता हेतु सादर आमंत्रित करते हैं।

• प्रत्येक बिरादरी संगठन से संपर्क *केवल उसके प्रमुख/अध्यक्ष* के माध्यम से किया जाएगा।

• आमंत्रण पत्र भी संगठन प्रमुख को ही प्रेषित किया जाएगा, जिससे किसी प्रकार का भ्रम, गलतफहमी अथवा संगठनात्मक असंतोष उत्पन्न न हो।
संगठनों द्वारा अपने 5 प्रतिनिधियों के नाम दर्ज करने हेतु ऑनलाइन लिंक उपलब्ध है, जिसके माध्यम से संबंधित विवरण भरा जा सकता है:

*https://tinyurl.com/45pxtx4p*

यह आमंत्रण पत्र अध्ययन एवं विचारार्थ प्रेषित किया जा रहा है।

किसी भी प्रकार के मशविरा, सुझाव या संशोधन का सादर स्वागत है।

इंशाअल्लाह, 28 दिसंबर 2025 से इस राष्ट्रीय मिशन को सार्वजनिक रूप से प्रारंभ किया जाएगा, तथा चरणबद्ध रूप से सभी संबंधित संगठनों एवं व्यक्तियों को इस मंच से जोड़ा जाएगा।

आप इस आमंत्रण को अन्य किसी NGO, बौद्धिक व्यक्ति अथवा योग्य महिला तक भी साझा कर सकते हैं।आपकी सहभागिता इस राष्ट्रीय प्रयास को मजबूती, विश्वसनीयता और स्पष्ट दिशा प्रदान करेगी।
( हम प्रत्येक पंजीकृत संगठन अध्यक्ष को निमंत्रण देंगे और स्पष्टता के लिए सोशल मीडिया/व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण साझा करेंगे।

*आयोजन समिति-2026*

आप भी आयोजन समिति में भाग ले सकते हैं। यदि आप इच्छुक हों, तो कृपया निम्नलिखित माध्यमों से संपर्क करें:

*आयोजकों की सूची*

मनीहार वेलफेयर ट्रस्ट — 📞 9634881400
जमात-ए-सिद्दीकी ऑफ़ इंडिया — 📞 9868266715
उत्तर प्रदेश सिद्दीकी जमात — 📞 9389630513

**सहभागी संगठनों / बुद्धिजीवियों / महिलाओं की सूची**

1) मनीहार वेलफेयर ट्रस्ट-Mumbai
2) जमात-ए-सिद्दीकी ऑफ़ इंडिया — Delhi
3 उत्तर प्रदेश सिद्दीकी जमात — Uttar Pradesh

यह एक *ऐतिहासिक, बेमिसाल और पूर्णतः पारदर्शी सेमिनार* होगा, जिसे हमारी **बिरादरी अपनी पारदर्शिता के लिए लंबे समय तक याद रखेगी**।
इस सेमिनार में **हर व्यक्ति को भाग लेने का समान अवसर** प्रदान किया जाएगा तथा **सभी के साथ ईमानदारी और 100% पारदर्शिता** सुनिश्चित की जाएगी।

सेमिनार के अंतर्गत होने वाले **समस्त भाषणों एवं चुनावी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण** किया जाएगा और **प्रत्येक संगठन तथा प्रत्येक बुद्धिजीवी को समान समय/सम्मान** दिया जाएगा।

प्रत्येक संगठन/बुद्धिजीवी/महिला इसमें भाग ले सकते हैं क्योंकि लाइव वीडियो प्रसारण के साथ यह पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया है।

24/12/2025

**दिनांक: 24 दिसंबर 2025**

मनीहार वेलफेयर ट्रस्ट (MWT) द्वारा उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी **श्री ज़ाकिर पुत्र अब्दुल्लाह मनीहार** (नाम परिवर्तित) के उपचार हेतु **₹10,000/-** की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
अल्लाह तआला इस नेक कार्य को क़बूल फरमाए और हम सभी को सही राह पर चलने की तौफ़ीक़ अता करे।

— **एडमिन**
**मनीहार वेलफेयर ट्रस्ट (MWT)**
📞 **9634881400**

23/12/2025

**सभी MWT पदाधिकारियों के लिए सूचना**
Assalam Alaikum !

आप सभी को अवगत कराया जाता है कि **MWT पोस्ट होल्डर्स डायरेक्टरी 2026** प्रकाशित की जा रही है। अतः सभी पदाधिकारियों से अनुरोध है कि वे अपनी **ID एवं MWT में वर्तमान पद** को आधिकारिक वेबसाइट पर स्वयं अपडेट कर लें।

🔹 अपडेट करने की प्रक्रिया:
कृपया वेबसाइट **[https://manihar.org/](https://manihar.org/)** पर जाकर **Membership के लिए Apply** करें।
Apply करने के बाद आपको **QR Code युक्त ID कार्ड** प्राप्त होगा, जो **3 वर्षों के लिए वैध** होगा।

📌 **महत्वपूर्ण:**
सभी विवरण **31 दिसंबर 2025** तक अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जाने चाहिए।

☎️ **किसी भी समस्या या सहायता के लिए संपर्क करें:**
• MWT हेल्पलाइन: **9634881400**
• मास्टर शाहिद: **9451414630**
• एडवोकेट रियाज़: **9892919173**

14/12/2025

*🌟 Help अपील — आपकी मदद की सख़्त ज़रूरत है*

*सभी भाइयों से गुज़ारिश है कि अब्दुल शाकिर (उम्र 40 वर्ष, ग्राम रूपमऊ, RBL) गंभीर लिवर इंफेक्शन और पेट की बीमारी की वजह से ICU में भर्ती हैं। इलाज के दौरान उन्हें लगातार*
*संगम हॉस्पिटल →* *AIIMS → एरा* *हॉस्पिटल → PGI लखनऊ*
*रेफर किया जा रहा है।*

*मरीज़ की हालत नाज़ुक है और ख़र्च बहुत ज़्यादा बढ़ चुका है। ऐसे मुश्किल वक़्त में हम सबका फ़र्ज़ बनता है कि जो भी मदद हो सके, दिल खोलकर करें।* aap direct hospital mein bhi help de sakte hain

*🤲 अल्लाह तआला सबकी मदद को कबूल फ़रमाए और मरीज़ को जल्द शिफ़ा-ए-कामिला अता फ़रमाए।*

Admin, MWT

Want your business to be the top-listed Government Service in Mumbai?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

http://Wa.me/919634881400, http://Wa.me/919892919173

Address


Mumbai