13/09/2025
"हमारे पास जो अनुभव है, वह हमारी व्यक्तिगत संपत्ति नहीं बल्कि समाज की अमानत है। इसलिए हमें इसे समाज को लौटाकर ही इस दुनिया से जाना पड़ता है।"
To make the nation is visioned by Dr. B. R. Ambedkar.
Bhim Sena - "समानता, स्वतंत्रता, न्याय" ✊🏽
हमारा उद्देश्य है समानता ⚖️, अधिकारों की रक्षा 🛡️, और न्याय ⚔️ Bhim Sena बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों 📖 पर आधारित है
जय भीम ✊🏽🌍 Follow Us: लाइक 👍🏽 और फॉलो करें 🔔
13/09/2025
"हमारे पास जो अनुभव है, वह हमारी व्यक्तिगत संपत्ति नहीं बल्कि समाज की अमानत है। इसलिए हमें इसे समाज को लौटाकर ही इस दुनिया से जाना पड़ता है।"
02/09/2025
30/08/2025
धम्म दीक्षा ग्रहण करने संबंधी सूचना
धम्म दीक्षा ग्रहण करने वाले सभी अनुयायियों को सूचित किया जाता है कि धम्म दीक्षा हेतु शपथ पत्र (Affidavit Form) अनिवार्य रूप से भरना आवश्यक है।
👉 यह शपथ पत्र निम्नलिखित माध्यमों पर उपलब्ध है:
WhatsApp : 98348 46331 / 77570 93526
Facebook : Shridhar Narayan Salve
Instagram : shridhar_salve_
Website : www.bhimsena.org
शपथ पत्र भरने के बाद, अनुयायी निम्नलिखित दस्तावेज़ जमा करें:
1. आधार कार्ड की प्रति
2. भरा हुआ शपथ पत्र (Affidavit Form)
➡️ दस्तावेज़ जमा करने के स्थान:
उपरोक्त WhatsApp नंबरों पर
वेबसाइट के माध्यम से
अथवा Gmail : [email protected]
नोट:
धम्म दीक्षा ग्रहण करने के लिए आधार कार्ड और शपथ पत्र जमा करना अनिवार्य है।
#देशद्रोह_के_खिलाफ #भीमसेना
15/05/2025
बिहार सरकार होश में आओ!
भंते विनयाचार्य को अविलंब रिहा करो।
1949 का काला एक्ट रद्द करो।
महाबोधि महाविहार को ब्राह्मणवादी पंडों से मुक्त कराना हमारा संकल्प है।
नहीं डरेंगे किसी के बाप से, आंदोलन अब रुकेगा नहीं।
जय भीम | भीम सेना ज़िंदाबाद |
भीम सेना की तरफ़ से साफ़ संदेश —
भंते विनयाचार्य की गिरफ्तारी अन्यायपूर्ण और षड्यंत्रपूर्ण है।
1949 का वह कानून, जो बौद्धों को उनके ही पवित्र स्थल से वंचित करता है, तुरंत रद्द किया जाए।
अगर सरकार ने हमारी आवाज़ नहीं सुनी, तो लोकतांत्रिक और संविधानिक तरीके से देशव्यापी आंदोलन शुरू होगा।
बोधगया बौद्धों का है, और रहेगा।
हम बाबा साहेब के सच्चे अनुयायी हैं — अन्याय के खिलाफ़ लड़ेंगे, झुकेंगे नहीं!
#बोधगया_बौद्धों_का
#भीमसेना
15/05/2025
Jai bhim sena......🌹🙏
14/05/2025
न्यायमूर्ति बी. आर. गवई बने भारत के मुख्य न्यायाधीश
सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, नई दिल्ली
यह हम सबके लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। शोषितों, पीड़ितों, वंचितों और कमजोर वर्गों को अब न्याय की एक नई उम्मीद दिख रही है। हमारी यही आशा है कि अब हमें न्याय के लिए दर-दर भटकना न पड़े और ना ही तड़पना पड़े।
यह हमारे लिए एक अंतिम आशा की किरण है कि शायद अब व्यवस्था में कुछ सकारात्मक परिवर्तन हो। अब देखने वाली बात यह होगी कि न्यायमूर्ति गवई सरकार के दबाव में कार्य करते हैं या बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को मार्गदर्शक बनाते हैं।
पूरा देश उनकी ओर देख रहा है। हमें विश्वास है कि वे किसी भी प्रकार के दबाव में आए बिना, संविधान की मर्यादा को बनाए रखते हुए, शोषित, वंचित, असहाय और कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने का कार्य करेंगे।
14/05/2025
बहुत ही दुखद घटना — बिहार सरकार मुर्दाबाद, बिहार पुलिस मुर्दाबाद
दिनांक 13 मई 2025 की रात 9:00 बजे, बिहार पुलिस द्वारा महाबोधि महावीर मुक्ति आंदोलन स्थल पर एक अत्यंत निंदनीय और अमानवीय घटना को अंजाम दिया गया। आंदोलन स्थल की विद्युत आपूर्ति को जानबूझकर बाधित किया गया और कुछ असामाजिक तत्वों को साथ लेकर पुलिस ने वहां शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे भंते विनयचर्य नागपुर और उनके साथ आए हुए लगभग 200 उपासक-उपासिकाओं, भिक्षु गण एवं अन्य अनुयायियों के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की।
इस घटना में कई लोग घायल हुए — किसी का हाथ टूटा तो किसी को गंभीर चोटें आईं। पुलिस की यह क्रूरता अत्यंत निंदनीय है। घटनास्थल पर उपस्थित कई बसों को भी नुकसान पहुंचाया गया और कई यात्रियों को बॉर्डर पार करने से रोका गया। फिर भी हमारे अनुयायियों के साहस और दृढ़ संकल्प के कारण तीन बसों में सवार लगभग 200 अनुयायी बिहार की सीमा पार कर आज सुबह 10:00 बजे सारनाथ पहुंचने में सफल रहे।
इस घिनौनी कार्रवाई में पुलिस ने भंते विनयचर्य को भी गिरफ्तार कर लिया है। उन पर झूठे आरोप लगाकर दंगा भड़काने और साजिश रचने का दोषी ठहराया गया है, जो कि पूरी तरह से झूठा और अन्यायपूर्ण है।
सबसे शर्मनाक बात यह है कि पुलिस ने महिलाओं, बुजुर्गों और माताओं — जिनमें वरिष्ठ महिला अनुयायी भी शामिल थीं — के साथ भी बर्बरता की। यह हमारे संविधान, धर्म और मानवता के मूल्यों पर सीधा हमला है।
मैं समस्त समाज और साथियों से अपील करता हूं कि इस दुखद और अमानवीय घटना के खिलाफ एकजुट हों। संगठन शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। अगर हम एकजुट रहेंगे, संगठित रूप से कार्य करेंगे, तभी हम अपने आंदोलन को सफलता की ओर ले जा सकते हैं और न्याय प्राप्त कर सकते हैं।
जय भीम | संगठन जिंदाबाद | आंदोलन जिंदाबाद
13/05/2025
"नई ऊर्जा और जोश के साथ भीम सेना एक बार फिर मैदान में उतरेगी — महाबोधि महाविहार को मुक्त कराना हमारा संकल्प है। 1949 का अन्यायपूर्ण एक्ट रद्द करवा कर ही दम लेंगे!"
12/05/2025
"Vaishakhi Purnima — the sacred day that marks three significant and historical events: the birth, enlightenment, and Mahaparinirvana of the great compassionate peacemaker, Tathagata Gautam Buddha, who gave the message of peace to the entire world. On the auspicious occasion of Buddha Purnima, heartfelt best wishes to all."