जिला प्रोबेशन अधिकारी, मुजफ्फरनगर

जिला प्रोबेशन अधिकारी, मुजफ्फरनगर

Share

This is an official page of Distrct Probation Officer Muzaffarnagar

07/11/2024

मा. मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में 3 अक्टूबर, 2024 से प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान का फेज 5 संचालित है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां संचालित की गई हैं। अभियान के अंतर्गत दिनांक 19 नवंबर, 2024 को वीरांगना दिवस का आयोजन किया जा रहा है। वीरांगना दिवस में ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिनके द्वारा समाज में बदलाव लाने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। ऐसी महिलाएं जो किसी भी क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही हैं, जिसके कारण समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं पत्र में अंकित निर्धारित प्रारूप पर अपना विवरण साक्ष्य सहित उपलब्ध करा सकते हैं। ताकि उनके नाम पर विचार किया जा सके। यह भी सूचित किया जाता है कि जो भी महिला अपना नाम उपलब्ध कराना चाहती हैं वह 11 नवंबर, 2024 सोमवार तक अपना आवेदन जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या-8, प्रथम तल, विकास भवन में उपलब्ध करा दें। इसके लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी, बागपत के दूरभाष संख्या-7518024007 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Photos from जिला प्रोबेशन अधिकारी, मुजफ्फरनगर's post 16/10/2024

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ की मा0 सदस्या Manisha Ahlawat की अध्यक्षता में दिनांक 16.10.2024 (माह का तृतीय बुधवार) को पूर्वाह्न 11ः00 बजे से बागपत में स्थित पी0डब्ल्यू0डी0 गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में 55 पीड़ित महिलाओं द्वारा अपनी शिकायत प्रस्तुत की गयी। मा0 सदस्या द्वारा उपस्थित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये गये। इसके उपरांत मा0 सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा अधिकारियो के साथ महिला उत्पीड़न संबंधी प्रकरणों की समीक्षा कर आवष्यक निर्देश दिये गये। महिलाओं एवं बच्चों के लिये संचालित विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार जनपद में कराकर सभी पात्र महिलाओं एवं बालिकाओं को लाभान्वित करने के निर्देश भी सभी अधिकारियों को दिये गये।
महिला जनसुनवाई के उपरांत मा0 सदस्या द्वारा वन स्टॉप सेन्टर, जिला महिला चिकित्सालय एवं महिला बंदी गृह जिला कारागार बागपत का निरीक्षण किया गया। जिला महिला चिकित्सालय के निरीक्षण में एस0एन0सी0यू0, लेबर रूम एवं ओ0पी0डी0 का निरीक्षण किया तथा उपस्थित महिलाओं से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। वन स्टॉप सेन्टर के निरीक्षण के समय वन स्टॉप सेन्टर की कार्यप्रणाली को समझा तथा महिलाओं को निःषुल्क विधिक सहायता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय स्थापित करने के निर्देश वन स्टॉप सेन्टर के कार्मिकों को दिये। महिला बंदी गृह के निरीक्षण के समय महिला बंदियों से वार्ता कर कारागार में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली तथा अधीक्षक को निर्देश दिये कि महिला बंदियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाये।
प्रदेश में महिलाओं के उत्पीड़न सम्बन्धी शिकायतों के निस्तारण, विकास की प्रकिया में सरकार को सलाह देने तथा उनके सशक्तिकरण हेतु आवश्यक कदम उठाने के उद्देश्य को लेकर वर्ष 2002 में महिला आयोग का गठन किया गया था। आयोग का उद्देश्य महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा, संरक्षण के अधिकारों की रक्षा करना है। महिलाओं के शैक्षिक, आर्थिक तथा सामाजिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहना है। महिलाओं को दिये गये संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों से सम्बद्ध उपचारी उपायों के लिए अनुश्रवण के उपरान्त राज्य सरकार को सुझाव एवं संस्तुतियां प्रेषित करना है। महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, महिलाओं का सशक्तिकरण, महिला उत्पीडन सम्बंधी शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करना, बाल विवाह, दहेज एवं भ्रूण हत्या रोकना, कार्य स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडन पर रोक, महिलाओं से सम्बंधित कानून में आवश्यकतानुसार संशोधन हेतु शासन को संस्तुतियां करना, महिलाओं से सम्बंधित योजनाओं का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करना, महिला कारागारों, चिकित्सालयों, छात्रावासों, संरक्षण गृहों तथा अन्य सदृश्य गृहों का निरीक्षण करना है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग से किसी भी प्रकार की सहायता व परामर्श के लिए कार्यालय दिवसों में दूरभाष नं0 पर संपर्क कर सकते हैंः-
कार्यालय दूरभाष नं0-0522-2306403, व्हाट्सऐप नं0- 6306511708, ईमेल[email protected]

15/10/2024

सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ की सदस्या श्रीमती Manisha Ahlawat जी की अध्यक्षता में दिनांक 16.10.2024 (माह का तृतीय बुधवार) को पूर्वाह्न 11ः00 बजे से बागपत में स्थिति पी0डब्ल्यू0डी0 गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होगा। महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में जनपद बागपत की कोई भी पीड़ित महिला या महिला की ओर से कोई अन्य व्यक्ति उपस्थित होकर अपनी समस्या के समाधान हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर समस्या का निराकरण करा सकता है। महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में पीड़ित महिलाओं की समस्याओं के निराकरण हेतु पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से प्रदेश के विभिन्न जनपदों के राजकीय गेस्ट हाउसों में संबंधित जनपद के जिलाधिकारी की ओर से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं संबंधित थाने के क्षेत्राधिकारी के साथ जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई/निरीक्षण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उक्त के क्रम में माह अक्टूबर के तृतीय बुधवार दिनांक 16.10.2024 को पूर्वाह्न 11ः00 बजे से महिला जनसुनवाई की जानी है।

प्रदेश में महिलाओं के उत्पीड़न सम्बन्धी शिकायतों के निस्तारण, विकास की प्रकिया में सरकार को सलाह देने तथा उनके सशक्तिकरण हेतु आवश्यक कदम उठाने के उद्देश्य को लेकर वर्ष 2002 में महिला आयोग का गठन किया गया था। आयोग का उद्देश्य महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा, संरक्षण के अधिकारों की रक्षा करना है। महिलाओं के शैक्षिक, आर्थिक तथा सामाजिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहना है। महिलाओं को दिये गये संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों से सम्बद्ध उपचारी उपायों के लिए अनुश्रवण के उपरान्त राज्य सरकार को सुझाव एवं संस्तुतियां प्रेषित करना है। महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, महिलाओं का सशक्तिकरण, महिला उत्पीडन सम्बंधी शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करना, बाल विवाह, दहेज एवं भ्रूण हत्या रोकना, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडन पर रोक, महिलाओं से सम्बंधित कानून में आवश्यकतानुसार संशोधन हेतु शासन को संस्तुतियां करना, महिलाओं से सम्बंधित योजनाओं का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करना, महिला कारागारों, चिकित्सालयों, छात्रावासों, संरक्षण गृहों तथा अन्य सदृश्य गृहों का निरीक्षण करना है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग से किसी भी प्रकार की सहायता व परामर्श के लिए कार्यालय दिवसों में दूरभाष नं0 पर संपर्क कर सकते हैंः-कार्यालय दूरभाष नं0-0522-2306403, व्हाट्सऐप नं0- 6306511708, ईमेल[email protected]

26/06/2024

*दिनांक 28.06.2024 (शुक्रवार) एवं दिनांक 29.06.2024 (शनिवार) को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 5ः00 बजे तक विकास भवन, बागपत में आयोजित होने वाले कैम्प में पेंशन योजनाओं के लाभार्थी करायें अपनी समस्याओं का समाधान।*

पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन), वृ़द्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन योजनान्तर्गत जनपद बागपत में लाभार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं आधार प्रमाणीकरण इत्यादि हेतु विकास भवन परिसर, बागपत में दिनांक 28.06.2024 (शुक्रवार) एवं दिनांक 29.06.2024 (शनिवार) को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 5ः00 बजे तक कैम्प का आयोजन किया जायेगा। विकास भवन, बागपत में आयोजित होने कैम्प में पेंशन से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जायेगा। जिन लाभार्थियों की आधार KYC लम्बित है, उन लाभार्थियों की आधार KYC की जायेगी। कैम्प स्थल पर कोई भी व्यक्ति उपस्थित होकर पेंशन से संबंधित समस्या का निराकरण करा सकता है। कैम्प में आने वाले व्यक्ति/लाभार्थी को अपनी बैंक पासबुक, आधार कार्ड एवं मोबाईल नम्बर लेकर उपस्थित होना होगा।

विकास भवन बागपत में दिनांक 28.06.2024 (शुक्रवार) एवं दिनांक 29.06.2024 (शनिवार) को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 5ः00 बजे तक आयोजित होने वाले कैम्प कार्यक्रम में लाभार्थियों की शिकायतों के निस्तारण के साथ-साथ तीनों पेंशन योजनाओं में नवीन आवेदन भी प्राप्त किये जायेंगे। नये आवेदन करने हेतु प्रस्तावित लाभार्थी को अपना रंगीन फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र एवं मोबाईल नम्बर इत्यादि के साथ उपस्थित होना होगा। विधवा पेंशन योजना में आवेदन करने के लिये पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र भी आवशयक है। दिव्यांग पेंशन योजना में आवेदन करने के लिये दिव्यांग प्रमाण पत्र भी आवष्यक है। कैम्प आयोजन के संबंध में अधिक जानकारी के लिये *जिला प्रोबेशन अधिकारी, बागपत के दूरभाष संख्या-7518024007* पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

15/11/2023

November marks , a time to celebrate family and the incredible journey of adoption.
Let's raise awareness and support for this beautiful journey of creating families!




PMO India Smriti Zubin Irani Dr Mahendra Munjpara Amrit Mahotsav Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Ministry of Ayush, Government of India NITI Aayog

बच्चों को बेसब्री से इंतज़ार रहता है उत्तराखंड की इस अनोखी ‘घोड़ा लाइब्रेरी’ का 09/11/2023

बच्चों को बेसब्री से इंतज़ार रहता है उत्तराखंड की इस अनोखी ‘घोड़ा लाइब्रेरी’ का उत्तराखंड के नैनीताल ज़िले के गाँवों में बच्चों के बीच एक चलती फिरती लाइब्रेरी काफी मशहूर है, ये कोई ऐसी-वैसी लाइब.....

08/11/2023

One Stop Centres - Beacons of hope and support for survivors of violence.




PMO India Smriti Zubin Irani Dr Mahendra Munjpara Amrit Mahotsav Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Ministry of Ayush, Government of India NITI Aayog

30/10/2023

A Salutation to Motherhood :Supporting pregnant women and lactating mothers, Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana (PMMVY) is launching its New Portal and Mobile App, using technology to ensure seamless and efficient delivery of services.




.aayog

28/10/2023

गर्भवती महिलाओं व स्तनपान करने वाली माताओं के लिए पर्याप्त और उचित प्रबंधन पर विशेष ध्यान देती है प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

⏺️ जच्चा-बच्चा की सुरक्षा
⏺️ ₹5,००० की आर्थिक सहायता पहली संतान पर
⏺️दूसरी संतान अगर बेटी हो तो ₹6,000 की आर्थिक सहायता




PMO India Smriti Zubin Irani Dr Mahendra Munjpara Amrit Mahotsav Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Ministry of Ayush, Government of India NITI Aayog

24/10/2023
Photos from Chief Minister Office Uttar Pradesh's post 23/10/2023
Photos from जिला प्रोबेशन अधिकारी, मुजफ्फरनगर's post 16/10/2023

मिशन शक्ति फेज 04 नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन बाल विवाह मुक्त समाज बनाने हेतु वैदिक पुत्री पाठशाला कन्या इंटर कालेज, मुजफ्फर नगर मे जनजागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

Want your business to be the top-listed Government Service in Muzaffarnagar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Kutchery Prakash Chowk
Muzaffarnagar
251001

Opening Hours

Monday 9:30am - 5pm
Tuesday 9:30am - 5pm
Wednesday 9:30am - 5pm
Thursday 9:30am - 5pm
Friday 9:30am - 5pm
Saturday 9:30am - 5pm